facebookmetapixel
अमेरिकी टैरिफ का घटना उत्तर प्रदेश के कालीन उद्योग के लिए संजीवनी से कम नहीं, लेदर इंडस्ट्री को भी लगेंगे पंख5 महीने की मंदी खत्म! भारत-अमेरिका ट्रेड डील से हीरा उद्योग में लौटी चमकExplainer: भारत-अमेरिका ट्रेड डील फाइनल, लेकिन समझौते के पहले और आगे का सारा हिसाब-किताब समझ लेंRBI ने जारी किया निर्देश, 31 मार्च 2026 को खुले रहेंगे सरकारी कामकाज वाले बैंकBudget 2026 में स्टूडेंट्स को बड़ा फायदा मिला है? एक्सपर्ट्स ने बताया इसमें छात्रों के लिए कहां-कहां है मौकाJio-BlackRock का बड़ा धमाका! सिर्फ ₹350 में पूरे साल पाएं पर्सनलाइज्ड इन्वेस्टमेंट एडवाइसBudget 2026 में सरकार ने सीनियर सिटीजन्स के लिए कुछ किया भी या नहीं? जानें एक्सपर्ट इसपर क्या सोचते हैंट्रेड डील की डिटेल्स फाइनल स्टेज में; भारत-अमेरिका जल्द जारी करेंगे बयान: पीयूष गोयलIndia-Us trade deal: भारतीय मसालों का जायका होगा तेज, निर्यात को मिलेगा बढ़ावावित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील का स्वागत किया, कहा- ‘मेड इन इंडिया’ को मिली बड़ी राहत

डिविडेंड, स्प्लिट और बोनस: इस हफ्ते ये 10 स्टॉक्स रहेंगे एक्स-डेट पर, एक्स्ट्रा कमाई का है मौका

इसके अलावा बोनस इक्विटी शेयरों की घोषणा के बाद स्काई गोल्ड, राजेश्वरी कैन्स और भारत सीट्स भी फोकस में रहेंगे।

Last Updated- December 16, 2024 | 8:14 AM IST
Stock split

Dividend, Bonus, Stock-split: इस सप्ताह 10 कंपनियों के शेयर एक्स-डेट पर रहेंगे। बीएसई के अनुसार, शेयरहोल्डर्स के लिए डिविडेंड रिवॉर्ड के कारण सचेता मेटल्स, स्टाइरेनिक्स परफॉर्मेंस मटेरियल्स और बम्बिनो एग्रो इंडस्ट्रीज फोकस में रहेंगे। इसके अलावा बोनस इक्विटी शेयरों की घोषणा के बाद स्काई गोल्ड, राजेश्वरी कैन्स और भारत सीट्स भी फोकस में रहेंगे।

क्या होता है एक्स-डेट ? (What is ex-date?)

जब इक्विटी शेयर का प्राइस अगले डिविडेंड पेयआउट को दिखाने के लिए एडजस्ट होता है, उसे एक-डिविडेंड डेट (Ex-Dividend Date) के रूप में जाना जाता है। कोई शेयर जब एक्स-डिविडेंड बन जाता है, तो उस दिन से उसके अगले डिविडेंड पेयआउट का वैल्यू आगे नहीं चलता है। डिविडेंड उन सभी शेयरहोल्डर्स को दिया जाता है, जिनके नाम रिकॉर्ड डेट के अंत तक कंपनी की लिस्ट में दिखाई देते हैं।

चेक करें एक्स-डेट पर रहने वाले स्टॉक्स की लिस्ट;

PC Jeweller: कंपनी ने ₹10 फेस वैल्यू वाले हर इक्विटी शेयर को ₹1 फेस वैल्यू वाले 10 शेयरों में विभाजित करने की घोषणा की है। इस कॉर्पोरेट ऐक्शन के लिए रिकॉर्ड तारीख और एक्स-डेट 16 दिसंबर 2024 तय की गई है।

Shish Industries: कंपनी ने इक्विटी शेयरों का विभाजन (स्टॉक स्प्लिट) करने का फैसला किया है। इसमें ₹10 फेस वैल्यू वाले हर शेयर को ₹1 फेस वैल्यू वाले 10 शेयरों में विभाजित किया जाएगा। इसकी रिकॉर्ड तारीख और एक्स-डेट 17 दिसंबर 2024 तय की गई है।

Sky Gold: कंपनी ने 9:1 के अनुपात में बोनस शेयर जारी करने का ऐलान किया है। यानी 1 मौजूदा शेयर पर 9 नए पूरी तरह से चुकता शेयर दिए जाएंगे। रिकॉर्ड तारीख 16 दिसंबर 2024 तय की गई है।

Rajeshwari Cans: कंपनी ने 1:1 के अनुपात में बोनस शेयर जारी करने का फैसला किया है। यानी हर 1 मौजूदा शेयर पर 1 नया बोनस शेयर मिलेगा। रिकॉर्ड तारीख 19 दिसंबर 2024 तय की गई है। ध्यान दें कि कंपनी बीएसई की एनहांस्ड सर्विलांस मेजर (स्टेज-1) के अंतर्गत है।

Bharat Seats: कंपनी ने 1:1 के अनुपात में बोनस शेयर देने का ऐलान किया है। यह स्टॉक 20 दिसंबर 2024 को एक्स-डेट पर ट्रेड करेगा।

Linc: कंपनी ने दो कॉर्पोरेट ऐक्शंस की घोषणा की है। पहला, इक्विटी शेयर का विभाजन (स्टॉक स्प्लिट), जिसमें ₹10 के फेस वैल्यू वाले हर शेयर को ₹5 फेस वैल्यू वाले 2 शेयरों में विभाजित किया जाएगा। दूसरा, कंपनी ने 1:1 अनुपात में बोनस शेयर देने का ऐलान किया है, जिसमें ₹5 फेस वैल्यू वाले हर मौजूदा शेयर पर 1 नया शेयर मिलेगा। इन दोनों कॉर्पोरेट ऐक्शंस के लिए रिकॉर्ड तारीख और एक्स-डेट 20 दिसंबर 2024 तय की गई है।

First Published - December 16, 2024 | 8:11 AM IST

संबंधित पोस्ट