facebookmetapixel
India-US Trade Deal: 30 ट्रिलियन डॉलर का US बाजार भारत के लिए खुला, किसानों के हित पूरी तरह सुरक्षित- गोयलविमानन सुरक्षा पर उठे सवाल: क्या निजी चार्टर उड़ानों के लिए सख्त होंगे DGCA के नियम?India-US Trade Deal: भारत-US व्यापार संबंधों में नई शुरुआत, अंतरिम समझौते का खाका तयIT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधा

Stock Market Update: बाजार में तेजी जारी, Nifty ने बनाया नया रिकॉर्ड, Sensex 180 अंक चढ़ा

Stock Market Today: आर्थिक सूचकांकों और कंपनियों के तिमाही नतीजों का असर बाजार पर आज देखने को मिल सकता है।

Last Updated- July 16, 2024 | 11:13 AM IST
Stocks To buy
Stock Market Today

Stock Market Update: मंगलवार को शेयर बाजार में तेजी देखने को मिल रही है। बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी50 इंट्राडे ट्रेड में नए रिकॉर्ड उच्चतम स्तर पर पहुंच गए।

बीएसई सेंसेक्स ने 80,895.6 के नए सर्वकालिक उच्चतम स्तर को छू लिया, जो इससे पहले 12 जुलाई 2024 को 80,875 के स्तर को पार कर गया था। दूसरी ओर, निफ्टी50 ने 24,661 के नए उच्चतम स्तर को छुआ। सुबह 11 बजे के करीब, Sensex 188 अंक उछलकर 80,853 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। वहीं, Nifty50 0.26 फीसदी की तेजी के साथ 24,651 के लेवल पर नजर आया।

Opening Bell:
भारतीय बेंचमार्क सूचकांक (बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी50) ने मंगलवार को जून तिमाही (Q1FY25) के नतीजों के बीच सकारात्मक शुरुआत की।

बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) शुरुआती सौदों में लगभग 170 अंक (0.2 प्रतिशत) बढ़कर 80,835 के स्तर पर पहुंच गया, जबकि एनएसई निफ्टी50 ने नया रिकॉर्ड बनाते हुए 24,650 का स्तर छू लिया, जो लगभग 75 अंक की बढ़त है।

इन कंपनियों के शेयरों में तेजी

भारती एयरटेल, एसबीआई, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचसीएल टेक, अदाणी पोर्ट्स, टाटा स्टील और बजाज फिनसर्व के शेयरों में 0.4 प्रतिशत से 1 प्रतिशत तक की बढ़त दर्ज की गई, जिससे प्रमुख सूचकांकों को समर्थन मिला।

व्यापक बाजारों में, बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक भी मंगलवार को 0.56 प्रतिशत तक बढ़ गए।

एनएसई के प्रमुख सेक्टोरल इंडेक्स में, निफ्टी पीएसयू बैंक सबसे ज्यादा बढ़त (0.8 प्रतिशत) के साथ शीर्ष पर रहा, जबकि निफ्टी फार्मा सबसे ज्यादा गिरावट (0.12 प्रतिशत) के साथ सबसे निचले स्तर पर रहा।

कैसी रेहगी आज बाजार की चाल?

ग्लोबल मार्केट से मिले रहे मिले-जुले संकेतों के बीच, भारतीय शेयर बाजार 16 जुलाई को किस दिशा में आगे बढ़ेगा, इस पर निवेशकों की निगाहें टिकी हैं। आर्थिक सूचकांकों और कंपनियों के तिमाही नतीजों का भी बाजार पर असर हो सकता है।

विशेषज्ञों का कहना है कि ग्लोबल मार्केट में उतार-चढ़ाव का असर भारतीय बाजार पर भी देखने को मिल सकता है। इसके अलावा, विदेशी निवेशकों की बढ़ती हिस्सेदारी और घरेलू आर्थिक सुधार भी बाजार को मजबूती दे सकते हैं।

कैसे हैं आज के ग्लोबल संकेत?

सुबह 7 बजे के करीब, Gift Nifty 0.06 फीसदी की बढ़त के साथ 24,630 के ऊपर कारोबार करता दिखा।

सोमवार को अमेरिकी बाजारों में तेजी रही क्योंकि फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने सुझाव दिया कि दर कटौती जल्द ही आ सकती है, भले ही मुद्रास्फीति की चिंताएं बनी हुई हैं। डॉव जोन्स 0.53 प्रतिशत की बढ़त के साथ नए रिकॉर्ड पर बंद हुआ, जबकि नैस्डैक 0.40 प्रतिशत की बढ़त के साथ नए इंट्राडे हाई पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 ने भी 0.28 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की।

एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार देखा गया। ऑस्ट्रेलिया का ASX200 0.08 प्रतिशत की गिरावट में रहा, जबकि कोरिया का कोस्पी 0.07 प्रतिशत की बढ़त में रहा। जापान का निक्केई 0.71 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार करता दिखा।

यूरोपीय बाजारों में गिरावट दर्ज की गई। जर्मनी का DAX 0.84 प्रतिशत की गिरावट में रहा, जबकि यूके का FTSE में 0.85 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली।

यह भी पढ़ें: Sharekhan के जतिन गेडिया की सलाह: इन दो स्टॉक्स में करें निवेश, आज का बेस्ट पिक

भारत में, थोक मूल्य सूचकांक (WPI) आधारित मुद्रास्फीति में जून में 3.36 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई, जो मई के 2.61 प्रतिशत से बढ़कर 16 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई। इस वृद्धि का कारण बेस इफेक्ट और खाद्य कीमतों में बढ़ोतरी है।

15 जुलाई को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने 2,684.78 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने 331 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

कल कैसी थी बाजार की चाल?

भारतीय शेयर बाजार कमजोर वैश्विक रुख के बावजूद सोमवार (15 जुलाई) को ताजा विदेशी फंड फ्लो और भारतीय स्टेट बैंक में खरीदारी की मदद से नए रिकॉर्ड हाई पर बंद हुए।

30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 145.52 अंक या 0.18 प्रतिशत चढ़कर 80,664.86 के नए रिकॉर्ड हाई पर बंद हुआ। दिन के दौरान, यह 343.2 अंक या 0.42 प्रतिशत बढ़कर 80,862.54 के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था।

वहीं, दूसरी तरफ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी (Nifty) भी 84.55 अंक या 0.35 प्रतिशत बढ़कर 24,586.70 के ऑलटाइम हाई पर बंद हुआ। दिन के दौरान, यह 132.9 अंक या 0.54 प्रतिशत बढ़कर 24,635.05 के नए रिकॉर्ड शिखर पर पहुंच गया था।

First Published - July 16, 2024 | 7:19 AM IST

संबंधित पोस्ट