facebookmetapixel
India-US Trade Deal: भारत-US व्यापार संबंधों में नई शुरुआत, अंतरिम समझौते का खाका तयIT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधाडिजिटल धोखाधड़ी पर RBI का ऐतिहासिक फैसला: अब पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजाPariksha Pe Charcha 2026: PM मोदी ने छात्रों को दी सलाह- नंबर नहीं, स्किल व बेहतर जीवन पर दें ध्यान

Stock Market Today: शेयर बाजार में तेजी, Sensex 81000 के पार, Nifty 24,820 के ऊपर

Stock Market Today: एशिया में, जापान का निक्केई 225 इंडेक्स 0.96 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ, जबकि व्यापक आधार वाला टोपिक्स इंडेक्स 0.33 प्रतिशत ऊपर रहा।

Last Updated- August 22, 2024 | 11:19 AM IST
Market
Representative image

Market Update @11 am: वैश्विक बाजारों में मजबूत रुख के बीच गुरुवार को शुरुआती कारोबार में सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में बढ़त दर्ज की गई।  सुबह 11 बजे करीब, बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स 171.63 अंक या 0.21 प्रतिशत चढ़कर 81,076.93 पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 53.80 (0.22%) की बढ़त के साथ 24,824.00 अंक पर कारोबार करता दिखा।

Top Gainers and Losers

सेंसेक्स में सूचीबद्ध कंपनियों में से भारती एयरटेल, इंफोसिस, एशियन पेंट्स, टाटा स्टील, भारतीय स्टेट बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और टेक महिंद्रा के शेयरों में तेजी आई। पावर ग्रिड, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एनटीपीसी और अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन के शेयरों में गिरावट रही।

Opening Bell: भारतीय शेयर बाजार ने गुरुवार की सुबह सकारात्मक शुरुआत की। बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी 50 हरे निशान में खुले। अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ताजा बैठक की मिनट्स में ब्याज दर में कटौती की संभावना के संकेतों से बाजार में उत्साह देखा गया।

शुरुआती कारोबार में, 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 191.35 अंकों की छलांग लगाकर 81,096.65 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 50 ने 62.25 अंक चढ़कर 24,832.45 का स्तर छू लिया। बाजार में यह तेजी अमेरिकी केंद्रीय बैंक की ओर से साल के भीतर एक बार ब्याज दर में कटौती की उम्मीदों के चलते आई है।

कैसा होगी शेयर बाजार की शुरुआत?

ग्लोबल मार्केट से मजबूत संकेतों की बीच बेंचमार्क सेंसेक्स और निफ्टी में गुरुवार को मजबूत शुरुआत की उम्मीद है।

GIFT निफ्टी फ्यूचर्स भी सकारात्मक शुरुआत का संकेत दे रहे। सुबह करीब 7:04 बजे, यह 88.3 अंकों की बढ़त के साथ 24,884 के स्तर पर कारोबार करता दिखा।

एशिया-प्रशांत बाजारों में गुरुवार को ज्यादातर तेजी देखने को मिली, क्योंकि निवेशकों ने ऑस्ट्रेलिया, जापान और भारत के ताजा व्यावसायिक गतिविधि के आंकड़े देखे।
कोरिया के केंद्रीय बैंक ने अपनी बेंचमार्क ब्याज दर को 3.5 प्रतिशत पर स्थिर रखा, जैसा कि उम्मीद थी। अब सबकी नजरें उसकी आगामी घोषणाओं पर हैं, जिससे नीति में ढील के संकेत मिल सकते हैं।

एशिया में, जापान का निक्केई 225 इंडेक्स 0.96 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ, जबकि व्यापक आधार वाला टोपिक्स इंडेक्स 0.33 प्रतिशत ऊपर रहा। दक्षिण कोरिया का कोस्पी भी 0.13 प्रतिशत बढ़ा, जबकि कोस्डैक 0.41 प्रतिशत गिर गया।

मजबूत ग्लोबल मोमेंटम का कारण फेडरल रिजर्व की जुलाई मीटिंग के मिनट्स भी हैं, जिनमें संकेत दिया गया कि जबकि कुछ सदस्य जुलाई में दरों में कटौती के पक्ष में थे, अधिकांश का मानना था कि अगर इंफ्लेशनरी डेटा स्थिर रहते हैं, तो अगले बैठक में नीतियों में ढील देना उपयुक्त होगा।

ऑस्ट्रेलिया का S&P/ASX 200 इंडेक्स 0.24 प्रतिशत की बढ़त पर बंद हुआ। हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स 0.66 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,506 के स्तर पर आ गया।

यह भी पढ़ें: Stocks To Buy Today: आनंद राठी के Jigar S Patel ने आज IndusInd Bank, Tata Consumer में निवेश की दी सलाह

यूएस मार्केट्स में बुधवार को तेजी देखी गई, क्योंकि फेडरल रिजर्व की पिछली महीने की पॉलिसी मीटिंग के सारांश ने निकट भविष्य में दरों में कमी की उम्मीद को मजबूत किया। S&P 500 इंडेक्स 0.42 प्रतिशत बढ़ा, जबकि नैस्डैक कम्पोजिट 0.57 प्रतिशत ऊपर रहा। डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 0.14 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ।

कल कैसी थी बाजार की चाल?

भारतीय शेयर बाजारों में बुधवार (21 अगस्त) को सत्र के अधिकांश भाग में किसी बड़े संकेत के अभाव के कारण कारोबार में सुस्ती रही।

छोटी कंपनियों की अगुवाई करने वाला बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स ने 0.87 प्रतिशत की बढ़त हासिल की। वहीं, मझोली कंपनियों से जुड़ा बीएसई मिडकैप इंडेक्स 0.43 फीसदी चढ़ा।

30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 102.44 अंक या 0.13 प्रतिशत की बढ़त लेकर 80,905.30 पर बंद हुआ। वहीं, दूसरी तरफ एनएसई निफ्टी 71.35 अंक या 0.29 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,770.20 पर बंद हुआ।

First Published - August 22, 2024 | 8:11 AM IST

संबंधित पोस्ट