Opening Bell: केंद्रीय बजट प्रस्तुति के दिन शेयर मार्केट में तेजी देखने को मिली। बाजार के प्रमुख इंडेक्स हरे निशान में कारोबार करते दिखे।
बीएसई सेंसेक्स 239 अंक या 0.3 प्रतिशत ऊपर 80,741 पर कारोबार करता दिखा, जबकि निफ्टी50 66 अंक या 0.27 प्रतिशत ऊपर 24,575 के आसपास ट्रेड करता दिखा।
आज के टॉपलूजर्स और गेनर्स
BSE Gainers/Losers
Gainers: Ultratech Cement, LT, SBIN, Adani Ports, NTPC
व्यापक बाजारों में, बीएसई मिडकैप और बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स 0.3 प्रतिशत की बढ़त के साथ शुरू होने के बाद लाल निशान में आ गए।
निवेशकों द्वारा धातु, आईटी, और एफएमसीजी शेयरों की बिक्री से बाजार की बढ़त कम हो गई। एनएसई पर इन क्षेत्रों के इंडेक्स 0.8 प्रतिशत तक नीचे आ गए।
Losers: HCL Tech, Power Grid, JSW Steel, Tech Mahindra, HDFC Bank, Tata Steel
NSE Gainers/Losers
Gainers: Ultratech Cement, Eicher Motors, M&M, HDFC Life, Grasim
Losers: ONGC, Shriram Fin, Bajaj Auto, Power Grid, Wipro
यह भी पढ़ें: Budget 2024 Live Update: वित्त मंत्रालय पहुंची FM निर्मला सीतारमण, लगातार 7वीं बार पेश करेंगी बजट
कैसी रहेगी आज बाजार की चाल?
भारतीय शेयर बाजार आज पूरे दिन उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है क्योंकि निवेशकों की नजर मोदी 3.0 के बजट पर रहेगी। वित्त वर्ष 2024-25 के लिए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज सुबह 11 बजे लोकसभा में अपना सातवां लगातार पूर्ण बजट पेश करेंगी।
GIFT निफ्टी फ्यूचर्स 46 अंक की बढ़त के साथ 24,509 स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं, जो निफ्टी50 फ्यूचर्स के लिए स्थिर से सकारात्मक शुरुआत का संकेत दे रहे हैं।
मंगलवार को एशिया-प्रशांत बाजारों में तेजी देखी गई, जो वॉल स्ट्रीट पर देखी गई बढ़त के अनुरूप थी। जापान के प्रमुख बेंचमार्क, निक्केई 225 में 0.29 प्रतिशत की वृद्धि हुई और व्यापक टॉपिक्स इंडेक्स 0.46 प्रतिशत उछला।
यह भी पढ़ें: Stock Market: बजट में कर बदलाव पर निवेशक सतर्क, सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट
दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 0.79 प्रतिशत चढ़ा, जबकि स्मॉल-कैप स्टॉक्स पर केंद्रित कोस्डाक 0.45 प्रतिशत बढ़ा। ऑस्ट्रेलिया का S&P/ASX 200 भी 0.59 प्रतिशत बढ़ा। हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स भी हरे निशान में रहा और 0.25 प्रतिशत ऊपर रहा।
अमेरिका में, रातोंरात तीनों प्रमुख सूचकांक बढ़े क्योंकि तकनीकी शेयरों ने पिछले सप्ताह के शुक्रवार को हुए नुकसान के बाद अपनी गति वापस पाई। S&P 500 में 1.08 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि नैस्डैक कंपोजिट 1.58 प्रतिशत बढ़ा। इसी बीच, डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज भी 0.32 प्रतिशत बढ़ा।
कल कैसी थी बाजार की चाल?
सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गई। रिलायंस इंडस्ट्रीज और कोटक महिंद्रा बैंक में भारी बिकवाली के दबाव के कारण इक्विटी बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी सोमवार को निचले स्तर पर बंद हुए। इसके अलावा, ग्लोबल मार्केट में कमजोर रुख से भी निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई।
लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 102.57 अंक या 0.13 प्रतिशत गिरकर 80,502.08 पर बंद हुआ।
वहीं, दूसरी तरफ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी (Nifty) भी 21.65 अंक या 0.09 प्रतिशत गिरकर 24,509.25 पर बंद हुआ। निफ्टी में आज 24,362.30 और 24,595.20 के रेंज में कारोबार हुआ।