facebookmetapixel
IT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधाडिजिटल धोखाधड़ी पर RBI का ऐतिहासिक फैसला: अब पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजाPariksha Pe Charcha 2026: PM मोदी ने छात्रों को दी सलाह- नंबर नहीं, स्किल व बेहतर जीवन पर दें ध्याननागालैंड में क्षेत्रीय प्राधिकरण के गठन को मिली त्रिपक्षीय मंजूरी, PM मोदी ने बताया ‘ऐतिहासिक’

Stock Market Outlook: वैश्विक बाजारों से नकारात्मक रुझान, जानें आज कैसी रहेगी बाजार की चाल?

निवेशक डोनाल्ड ट्रंप की संभावित व्यापार नीतियों के साथ-साथ अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन के राष्ट्रपति चुनाव से हटने के प्रभाव का भी आकलन कर रहे हैं।

Last Updated- July 19, 2024 | 8:24 AM IST
Stock Market

Stock market today: भारतीय शेयर बाजार आज कारोबार में सकारात्मक घरेलू और नकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच झूलते रहेंगे। ऐसे में बाजार में बड़ा उतार-चढाव देखने को मिल सकता है।

अच्छी बात यह है कि इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी इंफोसिस ने गुरुवार को बाजार बंद होने के बाद जून तिमाही के नतीजे उम्मीद से बेहतर पोस्ट किए। न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज पर गुरुवार के सेशन में कंपनी के शेयर एडीआर 8 प्रतिशत से अधिक बढ़ गया।

इसके अलावा, इंडेक्स में हैवी वेटेज रखने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) आज अपने तिमाही नतीजे जारी करेगी जबकि एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) का पहली तिमाही का रिजल्ट कल यानी शनिवार को आएगा। इन कंपनियों के आय नतीजों से पहले शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव से बाजार को दिशा मिलेगी।

वहीं, शुक्रवार बजट 2024 सप्ताह से पहले का आखिरी सेशन भी है। इस बीच, GIFT निफ्टी फ्यूचर्स सुबह 7:10 बजे 28 अंक ऊपर 24,836 के स्तर पर था।

वैश्विक बाजारों का क्या हाल ?

टेक शेयरों में गिरावट जारी रहने के कारण एशिया प्रशांत क्षेत्र के बाजारों में दूसरे कारोबारी सत्र में भी गिरावट जारी रही। इसके अलावा, निवेशक डोनाल्ड ट्रंप की संभावित व्यापार नीतियों के साथ-साथ अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन के राष्ट्रपति चुनाव से हटने के प्रभाव का भी आकलन कर रहे हैं।

ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण कोरिया में ASX200 और कोस्पी में क्रमशः 1 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई, जबकि हांगकांग का हैंग सेंग 1 प्रतिशत गिर गया। चीन में शंघाई कंपोजिट आधा प्रतिशत फिसल गया और जापान का निक्केई सपाट रेखा से थोड़ा नीचे था।

अमेरिका में बाजार गिरावट के साथ बंद हुए, जिसमें डॉव जोन्स 1.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ। इसके अलावा एसएंडपी 500 में भी गिरावट आई और यह 0.78 प्रतिशत तथा नैस्डैक 0.70 प्रतिशत गिरकर बंद हुआ।

आज इन कंपनियों का आएगा रिजल्ट

एथर इंडस्ट्रीज, अतुल, ब्लू डार्ट एक्सप्रेस, भारत पेट्रोलियम कॉर्प, क्रेडिटएसेस ग्रामीण, आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस, जेएसडब्ल्यू स्टील, जुबिलेंट फार्मोवा, निप्पॉन लाइफ एएमसी, ओबेरॉय रियल्टी, पतंजलि फूड्स, वन 97 कम्युनिकेशन, पीवीआर आईनॉक्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL), रूट मोबाइल, सुप्रीम पेट्रोकेम, तेजस नेटवर्क्स, ट्रांसफॉर्मर्स एंड रेक्टिफायर्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और विप्रो आज अपने जून तिमाही के नतीजों का ऐलान करेंगी।

First Published - July 19, 2024 | 8:18 AM IST

संबंधित पोस्ट