facebookmetapixel
सोना खरीदने का सही समय? UBS बोला- 6,200 डॉलर तक जा सकता है भावSoybean meal import: सोया उद्योग की सरकार से जीएम सोया खली आयात की अनुमति न देने की अपीलAIF के लिए नियम आसान करेगा SEBI, एग्जिट और लिक्विडेशन पर नया प्रस्तावभारत में हायर एजुकेशन में बूम से रियल एस्टेट को मिलेगा दम, अगले एक दशक में होगा 100 अरब डॉलर का निवेश!विश्व की चुनौतियों का समाधान बन रहा भारत, पीएम मोदी बोले- विकास की नई ऊंचाई छू रहा देशBharti Airtel Q3FY26 Results: मुनाफा 55% घटकर ₹6,631 करोड़, Arpu बढ़कर ₹259 पर आयाविदेश मंत्रालय का खंडन: NSA अजीत डोभाल नहीं गए अमेरिका… रुबियो से नहीं हुई कोई मुलाकातSIF में 360 ONE MF की एंट्री, DynaSIF Equity Long-Short Fund लॉन्च; किसके लिए सही निवेश?Suzlon Q3 Results: ₹445 करोड़ का मुनाफा, कमाई बढ़कर ₹4228 करोड़; फिर भी शेयर ने क्यों लगाया 4% का गोता ?भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर तेजी, मिड-मार्च तक औपचारिक समझौते का लक्ष्य: पीयूष गोयल

टूटते बाजार में कहां होगी कमाई? Sharekhan इन 5 स्टॉक्स पर बुलिश, 33% तक रिटर्न के लिए BUY की सलाह

जुलाई-सितंबर 2024 तिमाही के नतीजों के बाद ब्रोकरेज हाउस शेयरखान (Sharekhan) ने अपने ताजा स्टॉक अपडेट में कई स्टॉक्स पर खरीदारी की सलाह दी है।

Last Updated- November 18, 2024 | 3:43 PM IST
Stocks
Stock Market

Stocks to Buy: शेयर बाजार में जारी गिरावट के बीच चुनिंदा शेयर आगे तेजी दिखा सकते हैं। जुलाई-सितंबर 2024 तिमाही के नतीजों के बाद ब्रोकरेज हाउस शेयरखान (Sharekhan) ने अपने ताजा स्टॉक अपडेट में कई स्टॉक्स पर खरीदारी की सलाह दी है। इन स्टॉक्स में Apollo Tyres, Century Plyboard, Grasim Industries, Hero MotoCorp, Lumax Auto शामिल हैं। इन शेयरों में निवेशकों को 33 फीसदी तक का तगड़ा रिटर्न मिल सकता है।

Apollo Tyres

Apollo Tyres पर शेयरखान ने खरीदारी की सलाह दी है। टारगेट प्राइस 537 रुपये प्रति शेयर रखा है। 15 नवंबर 2024 को स्टॉक का भाव 475 पर बंद हुआ था। यानी, शेयर मौजूदा भाव से करीब 13 फीसदी का अपसाइड दिखा सकता है।

ब्रोकरेज का कहना है कि Q2 नतीजे अनुमान से कमजोर रहे। इनपुट कॉस्ट का दबाव घरेलू बिजनेस पर देखा गया। मैनेजमेंट को तीसरी तिमाही से वॉल्यूम बढ़ने और कमजोडिटी की कीमतों में नरमी की उम्मीद के चलते चौथी तिमाही में बेहतर मुनाफा होने की उम्मीद है। स्टॉक 17.9x/15.5x के पीई मल्टीपल पर ट्रेड कर रहा है।

Century Plyboard

Century Plyboard पर शेयरखान ने खरीदारी की सलाह दी है। टारगेट प्राइस 840 रुपये प्रति शेयर रखा है। 15 नवंबर 2024 को स्टॉक का भाव 749 पर बंद हुआ था। यानी, शेयर मौजूदा भाव से करीब 12 फीसदी का अपसाइड दिखा सकता है।

ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि कंपनी के Q2 नतीजे अनुमान के मुताबिक रहे। अगली 2-3 साल में मजूत अर्निंग्स ग्रोथ का आउटलुक है। मैनेजमेंट ने दूसरी छमाही (H2FY2025) के लिए MDF और प्लाईवुड सेगमेंट में मजबूत ग्रोथ का लक्ष्य रखा है। कंपनी ने हाल ही में एमडीएफ की कीमतों में इजाफा किया है।

Grasim Industries

Grasim Industries पर शेयरखान ने खरीदारी की सलाह दी है। टारगेट प्राइस 2,975 रुपये प्रति शेयर रखा है। 15 नवंबर 2024 को स्टॉक का भाव 2529 पर बंद हुआ था। यानी, शेयर मौजूदा भाव से करीब 18 फीसदी का अपसाइड दिखा सकता है।

ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि ग्रासिम के नतीजे मोटे तौर पर अनुमान के मुताबिक रहे। कंपनी का स्टैंडअलोन रेवेन्यू उम्मीद से बेहतर रहा। चालू वित्त वर्ष के आ​खिर तक पेंट्स सेगमेंट में ग्रासिम अच्छा खासा मार्केट शेयर हासिल कर लेगा। दो प्लांट ट्रायल के दौर में हैं, जबकि छठा प्लांट वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही तक चालू होने की उम्मीद है। B2B ई-कॉमर्स बिजनेस की तिमाही रन-रेट बढ़ रही है। यह तीन वर्षों में 1 अरब डॉलर का रेवेन्यू हासिल कने के लिए कमिटेड है।

Hero MotoCorp

Hero MotoCorp पर शेयरखान ने खरीदारी की सलाह दी है। टारगेट प्राइस 6,057 रुपये प्रति शेयर रखा है। 15 नवंबर 2024 को स्टॉक का भाव 4604 पर बंद हुआ था। यानी, शेयर मौजूदा भाव से करीब 32 फीसदी का अपसाइड दिखा सकता है।

ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि कंपनी के नतीजे उम्मीद से बेहतर रहे। मार्जिन एक्सपेंशन दमदार रहा। IC बिजनेस में एबिटडा मार्जिन 150 bps (YoY) बढ़कर 16.5 फीसदी हो गया। कंपनी के नए प्रोडक्ट्स को मजबूत रिस्पांस मिल रहा है। कंपनी का फोकस प्रीमियमाइजेशन और EV मार्केट के विस्तार पर है।

Lumax Auto

Lumax Auto पर शेयरखान ने खरीदारी की सलाह दी है। टारगेट प्राइस 682 रुपये प्रति शेयर रखा है। 15 नवंबर 2024 को स्टॉक का भाव 514पर बंद हुआ था। यानी, शेयर मौजूदा भाव से करीब 33 फीसदी का अपसाइड दिखा सकता है।

ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि कंपनी के Q2 रिजल्ट अनुमान से बेहतर रहे हैं। एडजस्टेड नेट प्रॉफिट 42.9 करोड़ रुपये रहा। जबकि अनुमान 35 करोड़ रुपये था। दूसरी तिमाही में कंपनी की ऑर्डर बुक 1050 करोड़ रुपये हो गई। पहली तिमाही में यह 1000 करोड़ रुपये था। मैनेजमेंट को दूसरी छमाही में अच्छी डिमांड बनी रहने की उम्मीद है।

डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में खरीदारी की सलाह ब्रोकरेज ने दी है। शेयर बाजार में निवेश बाजार के जो​खिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें। 

First Published - November 18, 2024 | 3:43 PM IST

संबंधित पोस्ट