facebookmetapixel
India-US Trade Deal: 30 ट्रिलियन डॉलर का US बाजार भारत के लिए खुला, किसानों के हित पूरी तरह सुरक्षित- गोयलविमानन सुरक्षा पर उठे सवाल: क्या निजी चार्टर उड़ानों के लिए सख्त होंगे DGCA के नियम?India-US Trade Deal: भारत-US व्यापार संबंधों में नई शुरुआत, अंतरिम समझौते का खाका तयIT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधा

Sensex Opening Bell: बाजार की कमजोर शुरुआत; सेंसेक्स 200 अंक फिसला, निफ्टी 24400 के करीब

बेंचमार्क के उलट ब्रॉयडर मार्केट ने सकारात्मक रुख दिखाया और मिडकैप इंडेक्स में 0.41 प्रतिशत तथा स्मॉलकैप इंडेक्स में 1 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।

Last Updated- July 24, 2024 | 10:02 AM IST
Stock Market on GST reforms

बेंचमार्क सेंसेक्स, निफ्टी की शुरुआत बुधवार को नकारात्मक रही और सेंसेक्स 89 अंक या 0.11 प्रतिशत फिसलकर 80,339 के स्तर पर आ गया, जबकि निफ्टी 50 भी 0.17 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 24,438 पर आ गया।

बेंचमार्क के उलट ब्रॉयडर मार्केट ने सकारात्मक रुख दिखाया और मिडकैप इंडेक्स में 0.41 प्रतिशत तथा स्मॉलकैप इंडेक्स में 1 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।

बजट की घोषणाओं के बाद ITC और Titan के शेयर में तेजी

बीएसई सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में एफएमसीजी कंपनी आईटीसी (ITC) और जूलरी, घड़ियां तथा चश्मे जैसे प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी टाइटन (Titan) के शेयर चढ़ गए।

बता दें कि बजट में गोल्ड और सिल्वर के आया शुल्क को 15 प्रतिशत से घटाकर 6 प्रतिशत करने का प्रस्ताव रखा गया है। इस घोषणा से टाइटन के शेयरों में तेजी आई है।

वहीं, ग्रामीण क्षेत्र पर सरकार का फोकस बढ़ने से एफएमसीजी कंपनियों को स्थिति मजबूत होने की उम्मीद है जिसके वजह से आईटीसी के शेयर में तेजी देखी जा रही है।

Bajaj Finance और HUL का शेयर फिसला

दूसरी तरफ, जून तिमाही के मुनाफे में वृद्धि के बावजूद एफएमसीजी कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर का शेयर शुरूआती कारोबार में तीन प्रतिशत तक फिसल गया। साथ ही नेस्ले इंडिया, बजाज फाइनेंस, एचसीएल टेक, मारुति के शेयर भी गिरावट में ट्रेड कर रहे हैं।

बजट के दिन कैसी थी बाजार की चाल?

सेंसेक्स 73 अंकों की नरमी के साथ 80,429 पर सपाट बंद हुआ। दिन के निचले स्तर 24,074 से उबरने के बाद निफ्टी-50 इंडेक्स भी 30 अंक चढ़कर 24,479 पर बंद हुआ।

शेयर कारोबार पर करों में इजाफे की चोट से आहत बेंचमार्क सेंसेक्स आखिरकार निचले स्तर से 1,200 अंक यानी 1.5 फीसदी सुधरकर बंद हुआ। सुधार की वजह की सरकार के सकारात्मक प्रस्ताव रहे जिनमें राजकोषीय मजबूती पर टिके रहना और रोजगार सृजन व कौशल विकास के लिए कदम उठाना शामिल है।

First Published - July 24, 2024 | 9:45 AM IST

संबंधित पोस्ट