facebookmetapixel
Budget-Real Estate: बजट से रियल एस्टेट को तुरंत फायदा कम, लेकिन लंबी अव​धि में होगा लाभBudget 2026: बजट 2026 से बदलेगा भारत, वित्त मंत्री ने गिनाए बड़े फायदेBudget 2026: अमित शाह के मंत्रालय को दी गई बड़ी रकम, CRPF-BSF के लिए सरकार ने खोला खजानाBudget 2026: ₹17.2 लाख करोड़ का कर्ज, बजट ने बढ़ाई बॉन्ड बाजार की धड़कनBudget 2026: FY27 के लिए राजकोषीय घाटा GDP का 4.3% रहने का अनुमानStock Market Crash: बजट में निर्मला सीतारमण ने ऐसा क्या किया, जो लुढ़क गया बाजार ?6 साल में आधे से भी कम हुआ बजट भाषण का समय, जानें बीते सालों में हर साल कितने घंटे की रही स्पीचBudget 2026: ‘SHE मार्ट्स’ से लेकर लाखपति दीदी तक, बजट में महिलाओं के लिए क्या-क्या हुआ ऐलान?Budget 2026: फल और मसालों पर सरकार का जोर, आत्मनिर्भरता व निर्यात से बढ़ेगी किसानों की आयबजट 2026 में AI को लेकर कई बड़े ऐलान- जानें क्या है खास

शेयर बाजार ने चार महीने की सबसे बड़ी छलांग लगाई, सेंसेक्स 83,468 और निफ्टी 25,585 पर बंद

शेयर बाजार ने चार महीने की सबसे बड़ी तेजी दिखाई, सेंसेक्स और निफ्टी रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंचे, निजी बैंक और रिलायंस शेयरों में जोरदार बढ़त दर्ज हुई

Last Updated- October 16, 2025 | 10:58 PM IST
stock to buy
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

शेयर बाजार में आज शानदार तेजी देखी गई और बेंचमार्क सूचकांकों में चार महीने की सबसे बड़ी उछाल दर्ज की गई। निजी क्षेत्र के बैंकों और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में तेजी से बढ़त को दम मिला। 

सेंसेक्स 862 अंक या 1.04 फीसदी चढ़कर 83,468 पर बंद हुआ। निफ्टी 262 अंक या 1.03 फीसदी के लाभ के साथ 25,585 पर बंद हुआ। दोनों सूचकांकों में यह जून के बाद एक दिन की सबसे बड़ी तेजी रही। बंद स्तर पर सूचकांक जुलाई के बाद सबसे ऊंचाई पर पहुंचे हैं। बेंचमार्क सूचकांक अब नए रिकॉर्ड उच्चतम स्तर से करीब 3 फीसदी पीछे हैं। बंबई स्टॉक एक्सचेंज पर सूचीबद्ध कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण 3.2 लाख करोड़ रुपये बढ़कर 467 लाख करोड़ रुपये रहा। इस महीने अभी तक निवेशकों के बाजार मूल्य में 15.5 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है। 

डॉलर सूचकांक में गिरावट और भारतीय ​रिजर्व बैंक द्वारा डॉलर की भारी बिकवाली से रुपया अपनी बढ़त बरकरार रखते हुए लगभग एक महीने के उच्चतम स्तर 87.83 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। 

लगभग चार महीनों में एक दिन की सबसे तेज़ बढ़त के बाद बुधवार को रुपया 88.07 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।  डीलरों ने कहा कि आरबीआई ने पिछले दो सत्रों में 4 अरब डॉलर की बिकवाली की है।

ऐक्सिस बैंक और नेस्ले इंडिया के उत्साहजनक तिमाही नतीजे तथा भारतीय रिजर्व बैंक की हालिया नीतिगत बैठक के ब्योरा जारी होने, जिसमें आगे ब्याज दरों में कटौती की संभावना का संकेत दिया गया, से निवेशकों की धारणा में सुधार हुआ है। बेहतर परिसंप​त्ति गुणवत्ता से भरोसा बढ़ने से ऐक्सिस बैंक में 2.3 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई। नेस्ले इंडिया की घरेलू बिक्री दो अंक में बढ़ी है जिससे कंपनी का शेयर 1,286.50 रुपये के 52 सप्ताह के उच्चतम स्तर को छूने के बाद अंत में 4.8 फीसदी बढ़कर 1,279 पर बंद हुआ। नेस्ले निफ्टी में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला शेयर रहा। 

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही में मांग में सुधार की उम्मीद, विदेशी निवेश के शुरुआती संकेत, अमेरिकी फेड की नरम रुख वाली टिप्पणियों और डॉलर में नरमी ने निवेशकों का हौसला बढ़ाया है।

रुपये में हालिया मजबूती ने भी सकारात्मक रुख को और मजबूत किया है। निकट भविष्य में गति अनुकूल बनी हुई है लेकिन लाभ मुख्य रूप से आय वृद्धि और वैश्विक व्यापार घटनाक्रम पर निर्भर करेगी।’एचडीएफसी बैंक 1.5 फीसदी बढ़ा और रिलायंस इंडस्ट्रीज में 1.7 फीसदी, आईसीआईसीआई बैंक में 1.3 फीसदी की तेजी दर्ज की गई।

First Published - October 16, 2025 | 10:21 PM IST

संबंधित पोस्ट