facebookmetapixel
Advertisement
ईरानी तेल खरीद का दावा गलत, रिलायंस ने रिपोर्टों को बताया बेबुनियादरनवे से रियल्टी तक: जेवर एयरपोर्ट ने बदली नोएडा की प्रोपर्टी की कहानी, 2027 तक आ सकती है 28% और तेजी‘हेडलाइन्स’ से कहीं आप भी तो नहीं हो रहे गुमराह? SIP पर जारी रखें ये स्ट्रैटेजीAM/NS India में बड़ा बदलाव: दिलीप ओम्मन होंगे रिटायर, अमित हरलका बनेंगे नए सीईओभारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेत

भारत के सुपर रिच परिवारों पर सेबी की नजर, नियमों के दायरे में आएंगे अदाणी-अंबानी जैसे दिग्गजों के फैमिली ऑफिस

Advertisement

सिंगल फैमिली ऑफिस वे संस्थाएं होती हैं जो केवल एक परिवार की एसेट और लाइफ मैनेजमेंट के लिए समर्पित होती हैं।

Last Updated- October 03, 2025 | 3:28 PM IST
SEBI

बाजार नियामक सेबी (SEBI) ने देश के अरबपतियों के शेयर बाजार में बढ़ते प्रभाव को देखते हुए फैमिली ऑफिसेज़ (Family Offices) को अपने दायरे में लाने पर चर्चा शुरू कर दी है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, सेबी इन फैमिली ऑफिसेज़ से पहली बार उनके संस्थानों, एसेट और निवेश रिटर्न की जानकारी साझा करने की मांग कर सकता है। इनके लिए एक अलग रेगुलेटरी कैटेगिरी बनाने की भी संभावना है।

सेबी का उद्देश्य यह समझना है कि किस प्रकार फैमिली-बेस्ड बड़े कारोबारी समूह सार्वजनिक बाजारों में निवेश करते हैं और उससे उत्पन्न संभावित जोखिम क्या हैं। बताया जा रहा है कि इस साल की शुरुआत में सेबी ने देश के कुछ सबसे बड़े फैमिली ऑफिसेज़ के साथ बैठकें की हैं और अन्य से लिखित सुझाव मांगे हैं। हालांकि अंतिम नियमों की समय-सीमा और स्वरूप अभी स्पष्ट नहीं हैं। वर्तमान में भारत में फैमिली ऑफिसेज़ के लिए कोई विशिष्ट नियमन नहीं है।

यह कदम इस ओर इशारा करता है कि भारत के सुपर-रिच परिवार अब बाजार में ऐसे बड़े खिलाड़ी बन चुके हैं जिनके निवेश बाजार की दिशा को प्रभावित कर सकते हैं। दो दशक पहले देश में फैमिली ऑफिस की संख्या बेहद सीमित थी। लेकिन अब ये स्टार्टअप्स को फंड देने, प्राइवेट इक्विटी में निवेश करने और आईपीओ में भाग लेने वाले अहम निवेशक बन चुके हैं। इनमें से कई नियामक इकाइयों जैसे कि वैकल्पिक निवेश फंड (AIF) या शैडो लेंडर्स बैंकिंग संस्थानों (shadow lenders) के जरिये निवेश करते हैं।

भारत में दुनिया के कुछ सबसे अमीर लोग रहते हैं। जैसे कि रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के मालिक मुकेश अंबानी, जिनकी नेटवर्थ $96.4 डॉलर है। अदाणी ग्रुप के प्रमुख गौतम अदाणी, जो पोर्ट से लेकर कोयला व्यापार तक फैले कारोबार में सक्रिय हैं। कई फैमिली ऑफिस पहले से ही आईपीओ में एंकर निवेशक के रूप में शामिल हैं। जैसे कि विप्रो के अज़ीम प्रेमजी की प्रेमजी इन्वेस्ट। बजाज समूह की बजाज होल्डिंग्स एंड इन्वेस्टमेंट लिमिटेड और टेक उद्यमी शिव नाडार और नारायण मूर्ति की निजी निवेश कंपनियां।

Also Read | 48% तक रिटर्न देने को तैयार ये Retail Stock, ब्रोकरेज बोले- बहुत गिर गया, अब उड़ने की बारी

क्या होता है सिंगल फैमिली ऑफिसेज़ ?

सिंगल फैमिली ऑफिस वे संस्थाएं होती हैं जो केवल एक परिवार की एसेट और लाइफ मैनेजमेंट के लिए समर्पित होती हैं। सिंगापुर में इन्हें टैक्स छूट का लाभ लेने के लिए न्यूनतम एसेट मैनेजमेंट की शर्तें पूरी करनी होती हैं। जबकि हांगकांग में सिंगल फैमिली ऑफिस को लाइसेंस की आवश्यकता नहीं होती, लेकिन मल्टी-फैमिली ऑफिस को अक्सर लाइसेंस चाहिए होता है।

हालांकि, भारत में ये संस्थाएं एक ही परिवार का प्रतिनिधित्व करती हैं। पर इनमें कई व्यक्ति, कंपनियां और संस्थाएं पूंजी प्रदान करती हैं। सेबी चाहता है कि उसे इस बात की स्पष्ट जानकारी हो कि फैमिली ऑफिस के तहत कितने लोग और किस प्रकार से निवेश कर रहे हैं। ताकि इनसाइडर ट्रेडिंग और हितों के टकराव जैसे जोखिमों को रोका जा सके।

Advertisement
First Published - October 3, 2025 | 3:03 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement