facebookmetapixel
Advertisement
Bharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमण

SEBI ने कार्वी के निवेशकों के लिए दावा करने की डेडलाइन दिसंबर तक बढ़ाई

Advertisement

KSBL पर ग्राहकों की तरफ से दी गई ‘पावर ऑफ अटॉर्नी’ का दुरुपयोग कर उनके शेयरों को गिरवी रखकर वित्तीय संस्थानों से बड़ी रकम जुटाने और फिर उन पैसों का गबन करने का आरोप था।

Last Updated- August 21, 2025 | 7:09 PM IST
SEBI

मार्केट रेगुलेटर सेबी ने गुरुवार को ग्राहकों के शेयर और फंड के निपटान में चूक करने वाली कार्वी स्टॉक ब्रोकिंग लिमिटेड (KSBL) के निवेशकों के लिए दावे दाखिल करने की समयसीमा दिसंबर 2025 तक बढ़ा दी। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने 23 नवंबर, 2020 को ब्रोकिंग फर्म KSBL को डिफॉल्टर घोषित कर दिया था। इसके बाद निवेशकों को अपने दावे दाखिल करने के लिए कहा गया था और इसकी अंतिम तिथि दो जून, 2025 तय की गई थी।

NSE ने उपलब्ध कराया टोल-फ्री नंबर

मार्केट रेगुलेटर ने अब इस समयसीमा को बढ़ाकर 31 दिसंबर, 2025 कर दिया है। सेबी ने कहा कि जिन निवेशकों ने अभी तक दावा दर्ज नहीं कराया है, वे अंतिम तिथि से पहले दावा दाखिल कर दें। निवेशकों की सुविधा के लिए NSE का टोल-फ्री नंबर 1800 266 0050 और ईमेल भी उपलब्ध है।

Also Read: GST: अब सिर्फ 5% और 18% टैक्स स्लैब, जीओएम ने केंद्र के प्रस्ताव को दी मंजूरी; सिन गुड्स पर टॉप-अप टैक्स की मांग

सेबी ने लगाया था 21 करोड़ का जुर्माना

सेबी ने अप्रैल, 2023 में KSBL और इसके चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक सी. पार्थसारथी पर सात साल के लिए प्रतिभूति बाजार में प्रवेश पर रोक लगाई थी और उन पर 21 करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया था।

KSBL पर ग्राहकों की तरफ से दी गई ‘पावर ऑफ अटॉर्नी’ का दुरुपयोग कर उनके शेयरों को गिरवी रखकर वित्तीय संस्थानों से बड़ी रकम जुटाने और फिर उन पैसों का गबन करने का आरोप था। इस गड़बड़ी के चलते KSBL अपने ग्राहकों के शेयर और फंड का निपटान करने में विफल रहा, जो नियामकीय मानकों का उल्लंघन था।

(PTI इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - August 21, 2025 | 7:04 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement