facebookmetapixel
BS Exclusive: खास घटना नहीं व्यापक बुनियाद पर बना है बजट- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमणभारत-जीसीसी मुक्त व्यापार समझौते की दिशा में बड़ी प्रगति, FTA वार्ता के लिए शर्तों पर हुआ करारIOCL Q3 Results: बेहतर रिफाइनिंग मार्जिन और सरकारी मुआवजे से मुनाफा 6 गुना उछला, ₹13,502 करोड़ पर आयाजमीन से आमदनी बढ़ाने की कवायद में LIC, मुनाफा 17% बढ़कर ₹12,958 करोड़ रहासरकारी बैंकों का मुनाफा बढ़ा, मजबूत ट्रेजरी यील्ड ने नेट इंटरेस्ट इनकम की कमी पूरी कीIndia-US Trade Deal: कृषि के लिए नहीं खोला गया बाजार, बोले कृषि मंत्री चौहान किसानों के हित सुरक्षितEPFO इक्विटी निवेश में लाएगा डायवर्सिफिकेशन, नए सेक्टर और स्टाइल इंडेक्स में भी कदम रखने का विचारदेश भर में सरपट दौड़ेगी भारत टैक्सी, क्या ओला, उबर और रैपिडो को दे पाएगी कड़ी टक्करIndia-US Trade Deal: 4-5 दिन में करार की रूपरेखा जारी करने की तैयारी, संयुक्त बयान के बाद घटेगा शुल्करिलायंस ने वेनेजुएला से खरीदा 20 लाख बैरल तेल, 6.5 से 7 डॉलर सस्ते भाव पर हुई खरीदारी

Adani Group के 10 में से 9 शेयरों में उछाल, AGEL 11 फीसदी चढ़ा; अदाणी पोर्ट्स की भी शानदार परफॉर्मेंस

बुधवार को कारोबार बंद होने पर अदाणी समूह की नौ कंपनियों की कुल मार्केट वैल्यूएशन 15,57,765.43 करोड़ रुपये थी।

Last Updated- June 05, 2024 | 5:46 PM IST
Adani Group

Adani Group Stocks: अदाणी समूह की 10 सूचीबद्ध कंपनियों में से नौ के शेयर बुधवार को बढ़त के साथ बंद हुए। इससे पहले मंगलवार को चुनाव नतीजों की घोषणा के बीच समूह की कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट आई थी। BSE पर अदाणी ग्रीन एनर्जी (AGEL) के शेयर में 11.01 प्रतिशत, अदाणी पोर्ट्स में 8.59 प्रतिशत, अंबुजा सीमेंट्स में 7.47 प्रतिशत तथा समूह की प्रमुख कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज में 6.02 प्रतिशत की तेजी आई।

ACC का शेयर 5.20 प्रतिशत, NDTV 3.26 प्रतिशत, अदाणी टोटल गैस 2.67 प्रतिशत, अदाणी विल्मर 0.77 प्रतिशत तथा अदाणी पावर का शेयर 0.32 प्रतिशत चढ़ गया।

दिन में कारोबार के दौरान अदाणी ग्रीन के शेयर में 12.24 प्रतिशत, अदाणी पोर्ट्स में 9.62 प्रतिशत, अंबुजा सीमेंट्स में 7.95 प्रतिशत, अदाणी पावर में 7.54 प्रतिशत, अदाणी एंटरप्राइजेज में 7.22 प्रतिशत, अदाणी टोटल में 6.40 प्रतिशत, ACC में 6.17 प्रतिशत, NDTV में 5.82 प्रतिशत और अदाणी विल्मर में 2.23 प्रतिशत का उछाल आया।

हालांकि, अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस के शेयर में 2.58 प्रतिशत की गिरावट आई। बुधवार को कारोबार बंद होने पर अदाणी समूह की नौ कंपनियों का संयुक्त बाजार मूल्यांकन 15,57,765.43 करोड़ रुपये था।

मंगलवार की गिरावट से उबरते हुए 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 2,303.19 अंक उछलकर 74,382.24 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 2,455.77 अंक बढ़कर 74,534.82 अंक पर पहुंच गया था। हालांकि, भाजपा को लोकसभा चुनाव में बहुमत नहीं मिल सका, लेकिन पार्टी के नेतृत्व वाले गठबंधन ने 543 में से 293 सीटें हासिल कीं। निचले सदन में बहुमत का आंकड़ा 272 है।

अदाणी समूह की सभी कंपनियों के शेयरों में सोमवार को तेजी से उछाल आया था। इक्विटी बाजार में भारी उछाल के अनुरूप, अदाणी पावर में लगभग 16 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई, जिससे दस लिस्टेड़ कंपनियों का कंबाइंड मार्केट वैल्यूएशन 19.42 लाख करोड़ रुपये हो गई थी।

अमेरिकी ब्रोकरेज जेफरीज (Jefferies) द्वारा अगले दशक में 90 बिलियन डालर के पूंजीगत खर्च (कैपेक्स) की योजना के साथ विस्तार की प्रक्रिया में वापस आने के बाद समूह की सभी कंपनियों में शुक्रवार को 14 प्रतिशत तक की वृद्धि हुई थी।

First Published - June 5, 2024 | 5:46 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट