facebookmetapixel
IT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधाडिजिटल धोखाधड़ी पर RBI का ऐतिहासिक फैसला: अब पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजाPariksha Pe Charcha 2026: PM मोदी ने छात्रों को दी सलाह- नंबर नहीं, स्किल व बेहतर जीवन पर दें ध्याननागालैंड में क्षेत्रीय प्राधिकरण के गठन को मिली त्रिपक्षीय मंजूरी, PM मोदी ने बताया ‘ऐतिहासिक’

Reliance Power का शेयर बाजार खुलते ही 5% चढ़ा, इस वजह से आया उछाल

रिलायंस पावर का शेयर 18 सितंबर को सुबह 9:30 बजे एनएसई (NSE) पर 5 प्रतिशत बढ़कर ₹32.97 पर कारोबार कर रहा था।

Last Updated- September 18, 2024 | 10:28 AM IST
Anil Ambani

RPower Shares: रिलायंस पावर ने 17 सितंबर को अपनी पूर्व सहायक कंपनी विदर्भ इंडस्ट्रीज पावर लिमिटेड (वीआईपीएल) से जुड़े ₹3,872.04 करोड़ के बड़े कर्ज के निपटान की घोषणा की है। इस एलान के बाद कंपनी के शेयरों में बड़ा उछाल देखने को मिला है।

रिलायंस पावर का शेयर 18 सितंबर को सुबह 9:30 बजे एनएसई (NSE) पर 5 प्रतिशत बढ़कर ₹32.97 पर कारोबार कर रहा था। एनएसई के अनुसार, रिलायंस पावर के शेयर की कीमत 28 अगस्त, 2024 को ₹38.11 पर 52-सप्ताह के हाई लेवल पर पहुंच गई।

वहीं, रिलायंस पावर का शेयर 17 सितंबर को बीएसई (BSE) पर हरे निशान में 1 प्रतिशत बढ़कर ₹31.41 पर बंद हुआ था।

एक्सचेंज फाईलिंग के अनुसार, VIPL, जिसने RPower के समेकित राजस्व में मात्र 0.11 प्रतिशत (₹8.73 करोड़) का योगदान दिया और पिछले वित्त वर्ष में ₹3,086.29 करोड़ की नकारात्मक शुद्ध संपत्ति रखी, 19 सितंबर, 2024 से RPower की सहायक कंपनी नहीं रहेगी।

रिलायंस पावर को मिला बड़ा कॉन्ट्रैक्ट

बता दें कि रिलायंस पावर लिमिटेड ने देश के अक्षय ऊर्जा और भंडारण क्षेत्र में बड़ा कदम उठाया है और 500 मेगावॉट/1,000 मेगावॉट प्रति घंटा बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली (BESS) के लिए कांट्रैक्ट हासिल किया है।

बिजली उत्पादन कंपनी ने सोमवार को जारी बयान में कहा कि उसने सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एसईसीआई) से ऑर्डर हासिल किया है, जिसने देश की ऊर्जा भंडारण क्षमताओं को बढ़ाने के लिए किए जा रहे अपने प्रयासों के तहत ई-रिवर्स नीलामी (ईआरए) आयोजित की थी।

यह देश में इस तरह के सबसे बड़े कांट्रेक्ट में से एक है जो 1,000 मेगावॉट/2,000 मेगावॉट प्रति घंटे के लिए बीईएसएस की एकल इकाइयों की व्यापक निविदा का हिस्सा है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि ये इकाइयां बिल्ड, ऑन और ऑपरेट (बीओओ) मॉडल के तहत परिचालित होंगी और इन्हें मांग के आधार पर इस्तेमाल के लिए तैयार किया गया है।

11 सितंबर को आयोजित इस नीलामी में रिलायंस पावर ने प्रति माह प्रति मेगावॉट 3.819 लाख रुपये के शुल्क की बोली लगाई थी। इस नीलामी की अन्य बोलीदाताओं में अवाडा एनर्जी, एक्मे क्लीनटेक, जेनसोल और इंडिग्रिड शामिल थीं।

First Published - September 18, 2024 | 10:22 AM IST

संबंधित पोस्ट