facebookmetapixel
Advertisement
तेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमणसरकार का बड़ा फैसला: पीएनजी नेटवर्क वाले इलाकों में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडर

Rekha Jhunjhunwala को बैठे-बैठे ₹3 करोड़ की कमाई! स्मॉलकैप कंपनी से मिला डिविडेंड का तोहफा, हर शेयर पर ₹8 का फायदा

Advertisement

Rekha Jhunjhunwala Portfolio: रेखा झुनझुनवाला क्रिसिल में बड़ी निवेशक हैं। मार्च 2024 तिमाही के अंत तक झुनझुनवाला के पास कंपनी में 5.2 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

Last Updated- May 08, 2025 | 11:50 AM IST
Rekha Jhunjhunwala Portfolio Stock
Rekha Jhunjhunwala Profile picture

Rekha Jhunjhunwala Portfolio: दिग्गज निवेशक रेखा झुनझुनवाला (Rekha Jhunjhunwala) को बैठे-बिठाये 3 करोड़ रुपये से ज्यादा का फायदा होने वाला है। झुनझुनवाला को अपने निवेश वाली कंपनी से 8 रुपये प्रति शेयर पर भारी भरकम डिविडेंड मिलेगा। रेखा झुनझुनवाला दिग्गज स्वर्गीय निवेशक राकेश झुनझुनवाला (Rakesh Jhunjhunwala) की पत्नी हैं।

दरअसल क्रेडिट रेटिंग देने वाली जानी-मानी कंपनी CRISIL लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2025 के लिए अपने निवेशकों को बड़ा तोहफा दिया है। कंपनी ने 1 रुपये के फेस वैल्यू वाले हर शेयर पर 8 रुपये का अंतरिम डिविडेंड (Interim Dividend) देने का ऐलान किया है। यानी कंपनी 800% का डिविडेंड दे रही है। डिविडेंड शेयर के फेस वैल्यू पर तय प्रतिशत के हिसाब से दिया जाता है। ऐसे में 800% डिविडेंड का मतलब हुआ ₹8 प्रति शेयर। यह डिविडेंड कंपनी की कमाई से नकद में निवेशकों को दिया जाता है।

क्रिसिल ने एक्सचेंज फाईलिंग में बताया, ”बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 31 मार्च, 2025 को समाप्त हुए वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 1 रुपये फेस वैल्यू हर इक्विटी शेयर पर 8 रुपये का अंतरिम डिविडेंड (Interim Dividend) देने की सिफारिश की है।”

क्रिसिल ने बताया कि 19 मई 2025 को एलिजिबल शेयरहोल्डर्स को 8 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड दिया जाएगा। डिविडेंड भुगतान के लिए एक्स-डेट 7 मई, 2025 फाइनल की गई थी। CRISIL लिमिटेड की शुरुआत साल 1987 में हुई थी। यह कंपनी भारत में क्रेडिट रेटिंग सेवाएं देने वाली पहली कंपनी थी।

ये भी पढ़ें…Stocks To Buy: शॉर्ट टर्म में मुनाफे का मौका! Motilal Oswal के एक्सपर्ट ने इन 3 स्टॉक्स को दी खरीदने की सलाह, चेक करें TP; SL

Rekha Jhunjhunwala के पास क्रिसिल की 5.2% हिस्सेदारी

ट्रेडलाइन के डेटा के अनुसार, रेखा झुनझुनवाला क्रिसिल में बड़ी निवेशक हैं। मार्च 2024 तिमाही के अंत तक झुनझुनवाला के पास कंपनी में 5.2 प्रतिशत हिस्सेदारी है। वॉल्यूम के लिहाज से रेखा झुनझुनवाला के पास क्रिसिल के 3,799,000 शेयर हैं। इनकी वर्तमान होल्डिंग वैल्यू 1,843.4 करोड़ रुपये है।

केल्कुलेशन के आधार पर रेखा झुनझुनवाला को क्रिसिल से 3,03,92,000 रुपये का डिविडेंड मिलेगा (3,799,000 शेयर x 8 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड)।

Advertisement
First Published - May 8, 2025 | 11:40 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement