Dee Development Engineers Share Price: डी डेवलपमेंट इंजीनियर्स के शेयर बुधवार (11 दिसंबर) को इंट्राडे में 3.27 प्रतिशत बढ़कर 357.50 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गए। कंपनी के शेयरों में यह तेजी दरअसल एक विदेशी कस्टमर से वर्क ऑर्डर मिलने के बाद आई है।
कंपनी ने बुधवार को एक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि वर्क ऑर्डर प्रीफैब्रिकेटेड पाइप स्पूल की सप्लाई से जुड़ा है। ऑर्डर का वैल्यू 16.5 मिलियन डॉलर या 140 करोड़ रुपये है। यह ऑर्डर दिसंबर 2026 तक पूरा किया जाएगा।
वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही में पाइपिंग सॉल्यूशंस कंपनी का मुनाफा 125 प्रतिशत उछलकर 22.26 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी ने एक साल पहले की अवधि में 9.88 करोड़ रुपये का कंसोलिडेट प्रॉफिट कमाया था। वहीं, जुलाई-सितंबर तिमाही के दौरान कंपनी की इनकम बढ़कर 210 करोड़ रुपये हो गई। एक साल पहले की इसी अवधि में यह 186.16 करोड़ रुपये थी।
डी डेवलपमेंट इंजीनियर्स शेयर प्राइस हिस्टरी
कंपनी का शेयर इसके इश्यू 203 रुपये से 76 प्रतिशत बढ़ गया है। कंपनी के शेयर 26 अगस्त, 2024 को घरेलू बाजारों में लिस्ट हुए थे और कंपनी ने सफलतापूर्वक 418.01 करोड़ रुपये जुटाए थे।
कंपनी का शेयर प्राइस 5 जुलाई, 2024 को अपने 52 वीक हाई 400 रुपये से 10.6 प्रतिशत कम हो गया है। जबकि 25 अक्टूबर को अपने 52 वीक के लो लेवल 226 रुपये से शेयर का भाव 58.1% तक चढ़ चुका है।
कंपनी के शेयर दोपहर 3:00 बजे कंपनी के शेयर 2.64 प्रतिशत बढ़कर 355.30 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहे थे। वहीं, तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 0.01% की मामूली बढ़त लेकर 81,520.34 पर ट्रेड कर रहा था।