facebookmetapixel
Advertisement
Bharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमण

Railway Stock: बाजार में गिरावट के बावजूद 4% चढ़ा शेयर, ₹103 करोड़ का मिला है आर्डर

Advertisement

Texmaco Rail & Engineering Share: कंपनी ने बताया कि उसे 103.16 करोड़ रुपये का ऑर्डर लीप ग्रेन रेल लॉजिस्टिक्स प्राइवेट लिमिटेड से मिला है।

Last Updated- August 22, 2025 | 10:58 AM IST
IRCTC Ticket Booking rules

Railway Stock: भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार (22 अगस्त) को गिरावट के बावजूद रेलवे से जुड़ी कंपनी टेक्समैको रेल एंड इंजीनियरिंग (TEXRAIL) के शेयर 4 फीसदी से ज्यादा चढ़ गए। कंपनी के शेयरों में यह तेजी 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का ऑर्डर मिलने के बाद आई है। सुबह 10:37 बजे कंपनी के शेयर 2.60 फीसदी या 3.70 रुपये चढ़कर 145.75 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहे थे। पिछले कारोबारी सत्र में शेयर 3.40 रुपये या 2.45 प्रतिशत की बढ़त के साथ 142.05 रुपये पर बंद हुआ था।

टेक्समैको रेल एंड इंजीनियरिंग (Texmaco Rail & Engineering) ने गुरुवार को बाजार बंद होने के बाद एक्सचेंज फाईलिंग में यह जानकारी दी। कंपनी ने बताया कि उसे 103.16 करोड़ रुपये का ऑर्डर लीप ग्रेन रेल लॉजिस्टिक्स प्राइवेट लिमिटेड से मिला है। सप्लाई एग्रीमेंट 21 अगस्त 2025 को हुआ है। इस ऑर्डर में BCBFG वैगनों के साथ BVCM ब्रेक वैन की आपूर्ति शामिल है। टेक्समैको रेल को ये सभी वैगन और ब्रेक वैन 10 महीनों के भीतर डिलीवर करने हैं।

यह भी पढ़ें: Jupiter Wagons को वंदे भारत ट्रेन के लिए मिला ₹215 करोड़ का ऑर्डर, शेयर चढ़े

कंपनी को जून में कैमरून की कैमल्को एसए से 535 करोड़ रुपये का एक बड़ा अंतरराष्ट्रीय ऑर्डर मिला। इसमें 282 करोड़ रुपये की वैल्यू के 560 ओपन-टॉप वैगनों का निर्माण और सप्लाई और 253 करोड़ रुपये का 20 साल का लॉन्ग टर्म मेंटेनेंस रकॉन्ट्रैक्ट शामिल था।

कैसे रहे Texmaco Rail के Q1 नतीजे?

कंपनी का 30 जून 2025 को समाप्त तिमाही के लिए इनकम में भारी गिरावट दर्ज की है। कंपनी का जून तिमाही में नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 49.8 फीसदी घटकर 30 करोड़ रुपये रह गया। जबकि वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में यह 59.8 करोड़ रुपये था। रेवेन्यू एक साल पहले के 1,088.2 करोड़ रुपये से 16.3% घटकर 910.6 करोड़ रुपये रह गया। जबकि EBITDA 107 करोड़ रुपये से 33.5% घटकर 71.2 करोड़ रुपये रह गया। ऑपरेशंस मार्जिन पिछले वर्ष की इसी अवधि के 9.8% से घटकर 7.8% रह गया।

Advertisement
First Published - August 22, 2025 | 10:50 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement