facebookmetapixel
Advertisement
Bharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमण

Q4 results today: TCS समेत इन 3 कंपनियों के आज आएंगे नतीजे, शेयरों पर रखें नजर; दिख सकता है एक्शन

Advertisement

आनंद राठी वेल्थ, इवोक रेमेडीज़ और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) आज यानी गुरुवार (10 अप्रैल) को अपने मार्च तिमाही के नतीजे जारी करेंगी।

Last Updated- April 10, 2025 | 10:14 AM IST
Q4 Results

Q4 results today: आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) समेत 3 कंपनियां आज यानी गुरुवार (10 अप्रैल) को मार्च तिमाही के नतीजे जारी करेंगी। दो अन्य कंपनियां आनंद राठी और इवोक रेमेडीज भी अपने परिणाम घोषित करेंगी।

देश की सबसे बड़ी आईटी सर्विस फर्म टीसीएस का वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही में रेवेन्यू और प्रॉफिट कम रह सकता है। इसका मुख्य कारण सीजनल कारक और प्रमुख परियोजनाओं में सुस्ती है। एनालिस्ट्स का मानना है कि तिमाही आधार पर टीसीएस के रेवेन्यू में 1.51 प्रतिशत की गिरावट आ सकती है और ₹63,009.75 करोड़ रह सकता है।

विश्लेषकों के अनुसार, इस गिरावट में योगदान देने वाला एक प्रमुख कारक भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) परियोजना का बंद होना है। हालांकि, विकसित बाजारों से मांग में फिर से उछाल आने से गिरावट को आंशिक रूप से कम करने में मदद मिल सकती है।

आज (10 अप्रैल) को इन कंपनियों के आएंगे नतीजे;

1. आनंद राठी वेल्थ (Anand Rathi Wealth)

2. इवोक रेमेडीज़ (Evoq Remedies)

3. टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (Tata Consultancy Services)

बाजार की कैसी रहेगी चाल

भारतीय शेयर बाजार श्री महावीर जयंती के अवसर पर 10 अप्रैल को बंद रहेंगे। 11 अप्रैल को कारोबार फिर से शुरू होगा। हालांकि, सोमवार (14 अप्रैल) को अंबेडकर जयंती के कारण बाजार में कारोबार नहीं होगा। अमेरिका-चीन के बीच बढ़ते ट्रेड तनाव के कारण निवेशकों के सेंटीमेंट्स प्रभावित हुए। इस वजह से बुधवार को भारतीय शेयर बाजारों में भारी गिरावट देखी गई। सेंसेक्स में 380 अंक जबकि निफ्टी-50 में 137 अंकों की गिरावट आई। मिड और स्मॉल-कैप शेयरों में भी बड़ी गिरावट आई जिससे निवेशकों की वेल्थ 3 लाख करोड़ रुपये घट गई।

वैश्विक बाजारों का क्या हाल?

इस बीच वॉल स्ट्रीट में बड़ा बदलाव देखने को मिला। डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 7.9 प्रतिशत बढ़कर 40,608.45 पर बंद हुआ, जबकि एसएंडपी 500 9.5 प्रतिशत उछलकर 5,456.90 पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट इंडेक्स में 12.2 प्रतिशत की बढ़त देखी गई और यह 17,124.97 पर बंद हुआ। अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने चुनिंदा देशों को टैरिफ पर 90 दिनों की मोहलत दी है। हालांकि, यह घोषणा भारतीय बाजारों में दिन के कारोबार के बंद होने के बाद की गई।

Advertisement
First Published - April 10, 2025 | 9:50 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement