facebookmetapixel
AMC Stocks में तेजी की गुंजाइश, ब्रोकरेज ने दिए 18–28% अपसाइड के टारगेट₹1,000 का लेवल टच करेगा ये Hotel Stock! मोतीलाल ओसवाल ने शुरू की कवरेज, 30% अपसाइड का टारगेटONGC, Oil India और BPCL क्यों बन रहे हैं ब्रोकरेज के फेवरेट? रिपोर्ट में 10% अपसाइड का संकेतInterest Rates: MPC में सरप्राइज नहीं होगा? नुवामा ने बताया RBI का अगला बड़ा दांव क्या हैAnthropic के नए टूल ने IT सेक्टर में मचाई खलबली! इंफोसिस से लेकर टीसीएस के शेयर धड़ाम, क्या करता है ये टूल ?Cement Sector: मांग और कीमतों में सुधार के बीच नुवामा की BUY कॉल, जेके सीमेंट बनी टॉप पिक25% उछलेगा अदाणी का यह शेयर, कंपनी की परफॉर्मेंस से ब्रोकरेज खुश; BUY की दी सलाह₹1,100 के पार पहुंचा झींगा कारोबार से जुड़ा स्टॉक, दो दिन में 35 फीसदी उछलासर्विसेज पीएमआई जनवरी में बढ़कर 58.5 पर पहुंचा, डिमांड और भर्ती बढ़ने से मिली मजबूतीGold silver price today: सोना चांदी अब तेजी पर सवार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में गोल्ड फिर $5,000 के पार

न्यू इंडिया एश्योरेंस ने Q1 में 80% बढ़ाया मुनाफा, शेयरों ने लगाई 18% की छलांग; प्रीमियम में भी 13% की ग्रोथ

न्यू इंडिया एश्योरेंस ने Q1 में 80% ज्यादा मुनाफा कमाया, निवेश आय बढ़ाई और बाजार हिस्सेदारी मजबूत की, जिससे शेयरों में जोरदार उछाल आया।

Last Updated- July 30, 2025 | 9:55 PM IST
Osho Krishnan Stocks to buy recommendation
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

सार्वजनिक क्षेत्र की सबसे बड़ी गैर-जीवन बीमा कंपनी न्यू इंडिया एश्योरेंस के शेयरों में बुधवार को करीब 18 फीसदी की उछाल आई। इस तेजी को तिमाही में मजबूत आय और प्रबंधन के भावी अनुमान से मदद मिली। कंपनी का शेयर कारोबार के दौरान 20 फीसदी चढ़ गया। लेकिन अंत में 17.7 फीसदी की बढ़त के साथ 204.6 रुपये पर बंद हुआ।

बीमा कंपनी ने वित्त वर्ष 2026 की अप्रैल-जून तिमाही में शुद्ध लाभ में सालाना आधार पर 80 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की और यह 391 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही में शुद्ध लाभ 217 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी का सकल लिखित प्रीमियम सालाना आधार पर 13.11 फीसदी बढ़कर 13,334 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। कंपनी की निवेश आय सालाना आधार पर करीब 23.7 फीसदी बढ़ी और 2,290 करोड़ रुपये हो गई।

दूसरी ओर कंपनी का खर्च सालाना आधार पर 10.25 फीसदी घटकर 11,125.01 करोड़ रुपये रह गया। हालांकि एयर इंडिया दुर्घटना में हुए नुकसान के कारण इस कंपनी का अंडरराइटिंग घाटा वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही के 1,588 करोड़ रुपये के मुकाबले बढ़कर 1,756 करोड़ रुपये हो गया। 

कंपनी का संयुक्त अनुपात पिछले साल की समान तिमाही के 116.13 फीसदी के मुकाबले मामूली घटकर 116.16 फीसदी रहा। कंपनी की योजना लाभ को मजबूत बनाने पर ध्यान देने की है। इसमें खुदरा व एमएसएमई सेगमेंट को ध्यान में रखकर नवोन्मेषी योजनाओं की पेशकश पर जोर देना शामिल है।

इसके अलावा आय की घोषणा के बाद विश्लेषकों से बातचीत के दौरान प्रबंधन ने कहा कि वित्त वर्ष 26 में संयुक्त अनुपात 3 फीसदी कम करते हुए 113 फीसदी पर लाने का इरादा है। सामान्य बीमा परिषद के आंकड़ों के अनुसार सामान्य बीमा कंपनी की बाजार हिस्सेदारी तिमाही के दौरान बढ़कर 15.51 फीसदी हो गई जो पिछले साल की इसी अवधि में 14.65 फीसदी थी। 

First Published - July 30, 2025 | 9:55 PM IST

संबंधित पोस्ट