facebookmetapixel
Advertisement
व्यापार समझौतों से खुलेगा ‘विकसित भारत’ का रास्ता, ट्रंप टैरिफ के बीच अर्थव्यवस्था ने दिखाई मजबूतीEditorial: 2070 तक नेट जीरो के लिए नीति आयोग का महाप्लानAmazon का नया कीर्तिमान: 2025 में प्राइम मेंबर्स को मिली सुपरफास्ट डिलिवरी, 55 करोड़ पैकेट पहुंचे घरIndia-US Trade डील पर बड़ा अपडेट: $500 अरब की खरीद योजना पर अमेरिका के बदले सुरकैंसर के इलाज में जाइडस को बड़ी राहत: SC ने ‘निवोलुमैब’ दवा की बिक्री पर रोक लगाने से किया इनकारभारत में दौड़ी इलेक्ट्रिक वाहनों की रफ्तार: जनवरी में पैसेंजर व्हीकल्स की बिक्री 54% उछलीSME IPO में धांधली पर SEBI सख्त: चेयरमैन तुहिन कांत पांडेय ने बाजार हेरफेर और गबन पर जताई चिंताशेयर बाजार पर भारी पड़ा सोना-चांदी, कीमती धातुओं के ETF में निवेश ने तोड़ा रिकॉर्ड; खुले 28 लाख खातेगेटवे टर्मिनल्स को बंबई हाई कोर्ट से बड़ी राहत, ₹170 करोड़ की GST वसूली कार्रवाई पर लगी रोकदुनिया भर में बढ़ा भारतीय कंपनियों का दबदबा, जनवरी में विदेश में प्रत्यक्ष निवेश $3.42 अरब के पार

सुस्त बाजार में मोतीलाल ओसवाल ने इन 5 शेयरों को बनाया टॉप पिक, मिल सकता है 30% तक रिटर्न

Advertisement

Motilal Oswal Top- 5 Stocks Pick: बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल (Motilal Oswal) ने मजबूत फंडामेंटल वाले 5 चु​निंदा शेयरों में खरीदारी की सलाह दी है।

Last Updated- July 31, 2025 | 5:17 PM IST
motilal oswal pick
Representational Image

Motilal Oswal Top- 5 Stocks Pick: यूएस प्रेसिडेंट डॉनल्ड ट्रंप की ओर से भारतीय निर्यात पर 25% टैरिफ लगाने के बाद गुरुवार (31 जुलाई) को घरेलू शेयर बाजार में सुस्ती देखने को मिली। कारोबार की शुरुआत तेज गिरावट के साथ हुई। हालांकि, दोपहर तक के सेशन में बाजार रिकवरी करते हुए हरे निशान में आ गया। बाजार में इस उतार-चढ़ाव के बीच ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल (Motilal Oswal) ने मजबूत फंडामेंटल वाले 5 चु​निंदा शेयरों में खरीदारी की सलाह दी है।

ब्रोकरेज फर्म ने पोर्टफोलियो के लिए जिन शेयरों को चुना है, उनमें Kaynes Tech, Time Technoplast, Vishal Mega Mart, LT Foods, ICICI Bank शामिल हैं। इनमें निवेशकों को अगले एक साल के दौरान करीब 30 फीसदी तक का दमदार रिटर्न मिल सकता है।

Motilal Oswal Top 5 Stocks Pick

Kaynes Tech

टारगेट: 7300
CMP: 5637
अनुमानित रिटर्न: 30

Time Technoplast

टारगेट: 578
CMP: 472
अनुमानित रिटर्न: 22

Vishal Mega Mart

टारगेट: 165
CMP: 137
अनुमानित रिटर्न: 20

LT Foods

टारगेट: 600
CMP: 500
अनुमानित रिटर्न: 20

ICICI Bank

टारगेट: 1650
CMP: 1481
अनुमानित रिटर्न: 11

(नोट: CMP 30 जुलाई 2025 के आधार पर)

बाजार में भारी उतार-चढ़ाव

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप (Donald Trump) के भारत पर 25 फीसदी टैरिफ लगाने के ऐलान के बाद भारतीय शेयर बाजार गुरुवार को बड़ी गिरावट के साथ खुले। हालांकि, तिमाही नतीजों के बाद चुनिंदा शेयरों में तेजी से बाजार वापस हरे निशान में आ गया। लेकिन अमेरिका की ओर से भारत पर लगाए गए 25% के अप्रत्याशित टैरिफ (US Tariffs) के ऐलान के बाद निवेशकों की चिंता बढ़ गई है।

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 545.81 अंक की गिरावट लेकर 80,695.50 पर खुला। खुलते ही इसमें गिरावट गहरा गई और यह 80,695 अंक तक फिसल गया। हालांकि, बाद में यह निचले स्तरों से 800 अंक से ज्यादा चढ़कर हरे निशान में आ गया। दोपहर 1:20 बजे यह 186.01 अंक या 0.23 फीसदी की बढ़त लेकर 81,667.87 पर चल रहा था।

इसी तरह, नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी50 (Nifty-50) भी बड़ी गिरावट के साथ 24,642.25 अंक पर ओपन हुआ। हालांकि, कारोबार के दूसरे हाफ में यह हरे निशान में लौट गया। दोपहर 1:23 बजे यह 49.95 अंक या 0.20 फीसदी की बढ़त के साथ 24,798 पर था।

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर में निवेश की सलाह ब्रोकरेज ने दी है। बाजार में निवेश जोमिखों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

Advertisement
First Published - July 31, 2025 | 5:17 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement