facebookmetapixel
Advertisement
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची पर फैसला लेने का हक सिर्फ ERO कोSBI के तगड़े तिमाही नतीजों से शेयर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, ब्रोकरेज ने बढ़ाए टारगेटNSE को उम्मीद, STT बढ़ोतरी की समीक्षा होगी; वॉल्यूम पर असर सीमित रहने का अनुमान‘डिजिटल अरेस्ट’ पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, जालसाजों और अधिकारियों की सांठगांठ पर लगाई फटकारचाय निर्यात में भारत का नया कीर्तिमान: 2025 में एक्सपोर्ट ने छुआ रिकॉर्ड स्तर, आय ₹8,488 करोड़ के पारशेयर बाजार को पसंद आया व्यापार करार, एक्सपर्ट्स की सलाह- गिरावट पर खरीदें और होल्ड करेंEPFO के ₹31 लाख करोड़ के फंड का बदलेगा रखवाला, 15 साल बाद नए संरक्षक की नियुक्ति की तैयारीबैंकों के कॉर्पोरेट लोन में आया उछाल, कार्यशील पूंजी की बढ़ती मांग से ऋणदाताओं की चांदीस्मॉलकैप और मिडकैप पर और दबाव संभव, बाजार ‘कंसंट्रेशन साइकल’ के बीच मेंस्टील सेक्टर में निवेश की बाढ़: 55 कंपनियों ने 11,887 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स के लिए किए समझौते

Motilal Oswal के पसंदीदा 5 दमदार शेयर, 23% तक रिटर्न के लिए BUY की सलाह

Advertisement

Motilal Oswal Top- 5 Stocks Pick: शुक्रवार को घरेलू बाजार में गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत हुई। इस उठापटक में ब्रोकरेज ने चुनिंदा शेयरों को निवेश के लिए चुना है।

Last Updated- August 23, 2025 | 8:01 AM IST
motilal oswal pick
Representational Image

Motilal Oswal Top- 5 Stocks Pick: ग्लोबल मार्केट में मिलेजुले रुझानों के बीच शुक्रवार (22 अगस्त) को भारतीय शेयर बाजार में कमजोर शुरुआत हुई। हैवीवेट शेयरों में बिकवाली के चलते बाजार टूट गए। इन ग्लोबल सेंटीमेंट्स के बीच ब्रोकरेज हाउस चुनिंदा शेयरों में लंबी अव​धि का नजरिया रखने की सलाह दे रहे हैं।

ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल (Motilal Oswal) ने मजबूत फंडामेंटल वाले 5 चु​निंदा शेयरों में खरीदारी की सलाह दी है। ब्रोकरेज ने पोर्टफोलियो के लिए जिन शेयरों को चुना है उनमें Amber Enterprise, ICICI Bank, Ultratech Cement, Lemon Tree Hotels, Vishal Mega Mart शामिल है। इनमें निवेशकों अगले एक साल के दौरान करीब 23 फीसदी तक का दमदार रिटर्न मिल सकता है।

Motilal Oswal Top 5 Stocks Pick

Amber Enterprise

रेटिंग: BUY
टारगेट: ₹9,000
CMP: ₹7,331
अनुमानित रिटर्न: 23%

ICICI Bank

रेटिंग: BUY
टारगेट: ₹1,670
CMP: ₹1,445
अनुमानित रिटर्न: 16%

Ultratech Cement

रेटिंग: BUY
टारगेट: ₹14,600
CMP: ₹12,868
अनुमानित रिटर्न: 13%

Lemon Tree Hotels

रेटिंग: BUY
टारगेट: ₹185
CMP: ₹168
अनुमानित रिटर्न: 10%

Vishal Mega Mart

रेटिंग: BUY
टारगेट: ₹165
CMP: ₹150
अनुमानित रिटर्न: 10%

(नोट: CMP 21 अगस्त 2025)

बाजार में गिरावट के साथ शुरुआत

ग्लोबल बाजारों से मिलेजुले रुख के बीच भारतीय शेयर बाजार हफ्ते के आ​खिरी ट्रेडिंग सेशन यानी शुक्रवार (22 अगस्त) को गिरावट में खुले। ICICI बैंक, HDFC बैंक, RIL जैसे हैवीवेट शेयरों में बिकवाली ने बाजार को नीचे खींचा। साथ ही निवेशक शुक्रवार को जैक्सन होल में केंद्रीय बैंक की सालाना आर्थिक मीटिंग में अमेरिकी फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल के बयान का इंतजार कर रहे हैं।

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) गिरावट लेकर 81,951 पर खुला। खुलते ही इंडेक्स में बिकवाली देखने को मिली। दोपहर 2:10 बजे यह 485 अंक की गिरावट लेकर 81,515 पर कारोबार कर रहा था। वहीं, नैशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी50 (Nifty50) गिरावट के साथ 25,064.15 अंक पर ओपन हुआ। सुबह 2:10 बजे यह 155 अंक की गिरावट के साथ 24,930 पर कारोबार कर रहा था।


(डिस्क्लेमर: यहां शेयर में निवेश की सलाह ब्रोकरेज ने दी है। बाजार में निवेश जोमिखों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

Advertisement
First Published - August 23, 2025 | 8:01 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement