facebookmetapixel
Advertisement
Stocks To Watch Today: RailTel, Paytm समेत आज इन शेयरों पर रहेगी नजर, कहीं ऑर्डर तो कहीं फंड जुटाने की खबर से मचेगा हलचलभारत-अमेरिका को मतभेद दूर कर भरोसेमंद कर व्यवस्था बनाने पर काम करना चाहिए: सर्जियो गोरभारतीय चुनाव व्यवस्था की तारीफ कर बोले ट्रंप, कांग्रेस ने कहा- ईवीएम भी अमेरिका भेज देंगेब्रिक्स देशों ने पर्यावरण संरक्षण पर चार ज्ञान संकलन जारी किए, टिकाऊ विकास पर जोरदुबई का कमर्शियल रियल एस्टेट बाजार मजबूत, पहली छमाही में लेनदेन 8.5% बढ़ाबाल यौन शोषण सामग्री पर सरकार सख्त, सोशल मीडिया के ‘सेफ हार्बर’ प्रावधान पर साफ संदेश17 सितंबर से सेमीकॉन इंडिया 2026, वैश्विक सीईओ और 500 से ज्यादा प्रदर्शक करेंगे ​शिरकत 13-17 साल के किशोरों के लिए नया चैटजीपीटी, मजबूत सुरक्षा और पैरेंटल कंट्रोल की सुविधालाठीचार्ज और पुलिस हिंसा की जांच करेगी 3 सदस्यीय समिति, सुप्रीम कोर्ट ने दिए निर्देशपायलटों की आकस्मिक ड्रग जांच 25% करने की मांग, डीजीसीए से एफआईपी की अपील

MIC Electronics को Indian Railway से मिली इमरजेंसी लाइटिंग सिस्टम के लिए मंजूरी, शेयरों में लगा अपर सर्किट

Advertisement

एक्सचेंजों को दी गई जानकारी में कंपनी ने बताया कि उसे रेल मंत्रालय की तरफ से रेलवे कोचों में इमरजेंसी लाइटिंग सिस्टम के लिए नए रजिस्ट्रेशन की मंजूरी मिल गई है।

Last Updated- July 01, 2024 | 2:06 PM IST
railway

MIC Electronics Share Price: हैदराबाद की इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स बनाने वाली दिग्गज कंपनी एमआईसी इलेक्ट्रॉनिक्स (MIC Electronics) को आज भारतीय रेलवे की तरफ से इमरजेंसी लाइटिंग सिस्टम के लिए फ्रेश रजिस्ट्रेशन की मंजूरी मिल गई है। इस मंजूरी के बाद इंट्रा डे ट्रेड के दौरान कंपनी के शेयरों में अपर सर्किट लग गया।

एक्सचेंजों को दी गई जानकारी में कंपनी ने बताया कि उसे रेल मंत्रालय की तरफ से रेलवे कोचों में इमरजेंसी लाइटिंग सिस्टम के लिए नए रजिस्ट्रेशन की मंजूरी मिल गई है।

किसलिए मिली मंजूरी

एक्सचेंज को दिए गए लेटर के मुताबिक, कंपनी को EOG टाइप LHB AC और NAC (नॉन-एसी) कोच के लिए इमरजेंसी लाइटिंग सिस्टम के लिए मंजूरी मिली है।

शेयरों में जबरदस्त उछाल

यह खबर आने के बाद MIC Electronics के शेयरों में शानदार उछाल देखने को मिला और इसके शेयरों में 5 फीसदी का अपर सर्किट लग गया। इंट्रा डे ट्रे के दौरान 1 साल (52 सप्ताह) का रिकॉर्ड तोड़ते हुए एमआईसी इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर 86.35 रुपये पर ट्रेड करते दिखे।

NSE पर कंपनी के शेयर 5 फीसदी की उछाल के साथ 86.35 पर और BSE पर 86.41 पर ट्रेड करते हुए बंद हो गए, क्योंकि उनमें अपर सर्किट लग गया।

1 साल में 250 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न

MIC Electronics के शेयरों ने 1 साल में 278 फीसदी के करीब रिटर्न दिया है। वहीं 6 महीने में कंपनी के शेयरों में 150 फीसदी से ज्यादा का उछाल आया है। 3 महीने में कंपनी के शेयर 118 फीसदी तक चढ़े हैं। मौजूदा समय में इसका मार्केट-कैप (m-cap) 1,913.52 करोड़ रुपये है।

रतलाम डिवीजन से मिला था कंपलीशन लेटर

हाल ही में 26 जून को कंपनी द्वारा यह ऐलान किए जाने के बाद कि उसे तीन परियोजनाओं को पूरा करने के लिए पश्चिमी रेलवे क्षेत्र के रतलाम डिवीजन से कंपलीशन लेटर मिला है। उस दिन भी इस ऐलान के बाद MIC Electronics पर 5% का अपर सर्किट लगा था और शेयर 74.66 रुपये पर बंद हो गया था।

इस प्रोजेक्ट में इंदौर में कोडल आधार पर ट्रेन डिस्प्ले बोर्ड की 05 लाइनों को बदलना शामिल था। इसने NMH PF 02 पर नए CGS बोर्ड, ट्रेन डिस्प्ले बोर्ड और विदेश मंत्रालय के तहत 33 स्टेशनों पर GPS घड़ियां भी प्रदान कीं। इसके अतिरिक्त, कंपनी ने 7 स्टेशनों पर ट्रेन डिस्प्ले बोर्ड, 4 स्टेशनों पर एक नजर में डिस्प्ले बोर्ड और 67 स्टेशनों पर एनालॉग/GPS घड़ियां बदलीं थीं।

जानें MIC Electronics LED के बारे में

MIC Electronics LED वीडियो डिस्प्ले, हाई-लेवल इलेक्ट्रॉनिक और टेलीकॉम इक्विपमेंट्स और टेलीकम्युनिकेशन सॉफ्टवेयर के डेवलपमेंट के डिजाइन, डेवलपमेंट और मैन्युफैक्चरिंग में एक ग्लोबल लीडर है।

Advertisement
First Published - July 1, 2024 | 2:06 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement