facebookmetapixel
Advertisement
ईरानी तेल खरीद का दावा गलत, रिलायंस ने रिपोर्टों को बताया बेबुनियादरनवे से रियल्टी तक: जेवर एयरपोर्ट ने बदली नोएडा की प्रोपर्टी की कहानी, 2027 तक आ सकती है 28% और तेजी‘हेडलाइन्स’ से कहीं आप भी तो नहीं हो रहे गुमराह? SIP पर जारी रखें ये स्ट्रैटेजीAM/NS India में बड़ा बदलाव: दिलीप ओम्मन होंगे रिटायर, अमित हरलका बनेंगे नए सीईओभारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेत

Sensex की टॉप-10 कंपनियों में से 6 का MCap 78,166 करोड़ रुपये घटा, RIL को हुआ सबसे ज्यादा नुकसान

Advertisement

बीते सप्ताह BSE का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 609.51 अंक या 0.74% नीचे आया, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 166.65 अंक या 0.66% टूट गया।

Last Updated- May 25, 2025 | 3:22 PM IST
Reliance Industries Limited

Market Capitalisation: भारतीय शेयर बाजार के लिए पिछला सप्ताह गिरावट भरा रहा। इस दौरान सेंसेक्स (Sensex) की टॉप 10 कंपनियों में से छह के बाजार पूंजीकरण (MCap) में सामूहिक रूप से 78,166.08 करोड़ रुपये की गिरावट आई। बीते सप्ताह BSE का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 609.51 अंक या 0.74% नीचे आया, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 166.65 अंक या 0.66% टूट गया।

RIL को हुआ सबसे ज्यादा नुकसान

शेयर बाजार में कमजोर रुख के बीच सबसे ज्यादा नुकसान रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) को हुआ। रिलायंस का मार्केट कैप 40,800.4 करोड़ रुपये घटकर 19,30,339.56 करोड़ रुपये रह गया। पिछले सप्ताह में RIL के अलावा TCS, ICICI बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (SBI), इन्फोसिस और हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) के मार्केट कैप में गिरावट आई। वहीं HDFC बैंक, भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस और ITC की बाजार हैसियत बढ़ गई।

Also read: Stock Market This Week: इस हफ्ते कैसे रहेगा शेयर बाजार का हाल? एक्सपर्ट ने कहा- निवेशकों के लिए अहम सप्ताह

टॉप-10 में शामिल अन्य कंपनियों का हाल

1. टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) की बाजार हैसियत 17,710.54 करोड़ रुपये घटकर 12,71,395.95 करोड़ रुपये पर आ गई।

2. इन्फोसिस (Infosys) का मार्केट कैप 10,488.58 करोड़ रुपये घटकर 6,49,876.91 करोड़ रुपये पर आ गया।

3. हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) का बाजार मूल्यांकन 5,462.8 करोड़ रुपये के नुकसान के साथ 5,53,974.88 करोड़ रुपये पर आ गया।

4. ICICI बैंक का बाजार पूंजीकरण 2,454.31 करोड़ रुपये घटकर 10,33,868.01 करोड़ रुपये रहा।

5. भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की बाजार हैसियत 1,249.45 करोड़ रुपये घटकर 7,05,446.59 करोड़ रुपये पर आ गई।

Also read: टेलिकॉम फ्रॉड रोकने की दिशा में Airtel का बड़ा कदम: Jio, VI को लिखी चिट्ठी, कहा- साथ मिलकर काम करना होगा

इन 4 कपंनियों का MCap बढ़ा

1. भारती एयरटेल का बाजार मूल्यांकन 10,121.24 करोड़ रुपये बढ़कर 10,44,682.72 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

2. बजाज फाइनेंस की बाजार हैसियत 4,548.87 करोड़ रुपये बढ़कर 5,74,207.54 करोड़ रुपये रही।

3. ITC का बाजार पूंजीकरण 875.99 करोड़ रुपये बढ़कर 5,45,991.05 करोड़ रुपये रहा।

4. HDFC बैंक का मूल्यांकन 399.93 करोड़ रुपये बढ़कर 14,80,723.47 करोड़ रुपये हो गया।

Also read: Web Exclusive: हिमालय से एंडीज पर्वत तक व्यापार की डोर, भारत क्यों चिली से व्यापार समझौते को दे रहा है बढ़ावा?

MCap लुढ़का फिर भी RIL नंबर वन पर

टॉप-10 कंपनियों की लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। इसके बाद क्रमश: HDFC बैंक, TCS, भारती एयरटेल, ICICI बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, इन्फोसिस, बजाज फाइनेंस, हिंदुस्तान यूनिलीवर और ITC का स्थान रहा।

(PTI के इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - May 25, 2025 | 3:12 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement