facebookmetapixel
BS Exclusive: खास घटना नहीं व्यापक बुनियाद पर बना है बजट- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमणभारत-जीसीसी मुक्त व्यापार समझौते की दिशा में बड़ी प्रगति, FTA वार्ता के लिए शर्तों पर हुआ करारIOCL Q3 Results: बेहतर रिफाइनिंग मार्जिन और सरकारी मुआवजे से मुनाफा 6 गुना उछला, ₹13,502 करोड़ पर आयाजमीन से आमदनी बढ़ाने की कवायद में LIC, मुनाफा 17% बढ़कर ₹12,958 करोड़ रहासरकारी बैंकों का मुनाफा बढ़ा, मजबूत ट्रेजरी यील्ड ने नेट इंटरेस्ट इनकम की कमी पूरी कीIndia-US Trade Deal: कृषि के लिए नहीं खोला गया बाजार, बोले कृषि मंत्री चौहान किसानों के हित सुरक्षितEPFO इक्विटी निवेश में लाएगा डायवर्सिफिकेशन, नए सेक्टर और स्टाइल इंडेक्स में भी कदम रखने का विचारदेश भर में सरपट दौड़ेगी भारत टैक्सी, क्या ओला, उबर और रैपिडो को दे पाएगी कड़ी टक्करIndia-US Trade Deal: 4-5 दिन में करार की रूपरेखा जारी करने की तैयारी, संयुक्त बयान के बाद घटेगा शुल्करिलायंस ने वेनेजुएला से खरीदा 20 लाख बैरल तेल, 6.5 से 7 डॉलर सस्ते भाव पर हुई खरीदारी

MCap: 10 सबसे कीमती लिस्टेड कंपनियों में 8 का मार्केट कैप 2.08 लाख करोड़ रुपये घटा, दो बैंक रहे फायदे में

LIC का एमकैप 10,815.74 करोड़ रुपये घटकर 6,40,532.52 करोड़ रुपये रह गया, जबकि HUL का मूल्यांकन 9,680.31 करोड़ रुपये घटकर 5,47,149.32 करोड़ रुपये रह गया।

Last Updated- June 02, 2024 | 3:12 PM IST
Mcap of six of top 10 firms jumps Rs 70,527.11 crore; RIL biggest gainer

Top 10 companies’ mcap: सेंसेक्स की 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में आठ के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में पिछले सप्ताह 2,08,207.93 करोड़ रुपये की गिरावट हुई। सबसे अधिक नुकसान रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL), TCS और इन्फोसिस को हुआ। इसके अलावा ITC, भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC), हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (HUL), भारती एयरटेल और ICICI Bank बैंक का बाजार पूंजीकरण भी घटा। वहीं HDFC बैंक और भारतीय स्टेट बैंक (SBI) लाभ में रहीं।

पिछले सप्ताह 30 शेयरों वाला BSE सेंसेक्स 1,449 अंक या 1.92 प्रतिशत टूटा था। शुक्रवार को यह 75.71 अंक या 0.10 प्रतिशत बढ़कर 73,961.31 अंक पर बंद हुआ। इससे पांच दिन से जारी गिरावट का सिलसिला टूटा।

किस कंपनी की कितना रहा mcap?

सूचकांक की प्रमुख कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण (mcap) 67,792.23 करोड़ रुपये घटकर 19,34,717.12 करोड़ रुपये रह गया, जबकि TCS का एमकैप 65,577.84 करोड़ रुपये घटकर 13,27,657.21 करोड़ रुपये रह गया। इन्फोसिस का मूल्यांकन 24,338.1 करोड़ रुपये घटकर 5,83,860.28 करोड़ रुपये और ITC का एमकैप 12,422.29 करोड़ रुपये घटकर 5,32,036.41 करोड़ रुपये रह गया।

LIC का एमकैप 10,815.74 करोड़ रुपये घटकर 6,40,532.52 करोड़ रुपये रह गया, जबकि HUL का मूल्यांकन 9,680.31 करोड़ रुपये घटकर 5,47,149.32 करोड़ रुपये रह गया। भारती एयरटेल (Bharti Airtel) का बाजार पूंजीकरण 9,503.31 करोड़ रुपए घटकर 7,78,335.40 करोड़ रुपए तथा ICICI Bank बैंक का बाजार पूंजीकरण 8,078.11 करोड़ रुपए घटकर 7,87,229.71 करोड़ रुपए रह गया।

दो बैंक फायदे में

हालांकि, HDFC बैंक का एमकैप 10,954.49 करोड़ रुपये बढ़कर 11,64,083.85 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। SBI का बाजार पूंजीकरण 1,338.7 करोड़ रुपये बढ़कर 7,40,832.04 करोड़ रुपये हो गया।

टॉप 10 लिस्टेड कंपनियां कौन

टॉप 10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे अधिक मूल्यवान कंपनी रही, जिसके बाद TCS, HDFC बैंक, ICICI बैंक, भारती एयरटेल, SBI, LIC, इंफोसिस (Infosys), हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) और ITC का स्थान रहा।

First Published - June 2, 2024 | 3:12 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट