facebookmetapixel
Advertisement
FY28 की शुरुआत में आ सकते हैं पॉलिमर नोट, RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया पूरा प्लान₹100 से रियल एस्टेट में निवेश का मौका, Edelweiss ने लॉन्च किया देश का पहला REITs फोक्स्ड फंड; समझें टैक्स नियमRepo Rate नहीं बदली, लेकिन RBI ने दे दिए बड़े इशारे! जानिए 10 बड़ी बातेंMeta ने मानी गलती, सरकार के सामने सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी; सेफ हार्बर’ पर भी मिला सख्त संदेशFranklin India NFO: कम जोखिम वाले डेट फंड में निवेश का मौका, SIP ₹500 से शुरूRBI MPC Meet: ब्याज दरें, बॉन्ड मार्केट, महंगाई और ग्रोथ पर क्या कहतें हैं म्युचुअल फंड्स?177.9 मिलियन डॉलर के साथ शाहरुख नंबर 1, जानें टॉप 5 रैंकिंग में कौन से सेलिब्रिटी हैं शामिल?PNB दे रहा 6.5% तक ब्याज, FCNR(B) FD पर SBI, HDFC और ICICI का क्या है ऑफर?DLF vs Godrej Properties vs Lotus Developers: किस रियल्टी शेयर में सबसे ज्यादा अपसाइड?एक में मजबूत वॉल्यूम ग्रोथ, दूसरे में करीब 59% अपसाइड: Marico और Emami में कौन आगे?

अमेरिकी ऋण सीमा की चिंता से बाजार में गिरावट

Advertisement
Last Updated- May 17, 2023 | 11:30 PM IST
share market, BSE

चीन के आर्थिक आंकड़ों के संबंध में चिंताएं बढ़ने और अमेरिकी ऋण की अधिकतम सीमा की बातचीत को लेकर चल रही अनिश्चितता की वजह से कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच आज भारतीय इक्विटी में दूसरे दिन भी गिरावट आई।

सेंसेक्स 372 अंक या 0.6 प्रतिशत की गिरावट के साथ 61,560 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 105 अंक या 0.6 प्रतिशत की गिरावट के साथ 18,182 पर बंद हुआ। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) के सकारात्मक प्रवाह के बावजूद पिछले दो कारोबारी सत्रों के दौरान सेंसेक्स में 785 अंक या 1.3 प्रतिशत की गिरावट आई है, जबकि निफ्टी में 217 अंक या 1.2 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।

ऋण सीमा बढ़ाने की अनसुलझी बातचीत पर दुनिया भर के निवेशकों द्वारा कड़ी नजर रखी जा रही है। इस चिंता के बीच निवेशकों की चिंता बढ़ रही है कि क्या अमेरिकी सांसद 1 जून की समय सीमा से पहले ऐतिहासिक चूक से बचने में सक्षम नहीं रह पाएंगे। मंगलवार को अमेरिकी वित्त मंत्री जेनेट येलेन ने कहा था कि सरकारी ऋण की वजह लाखों अमेरिकियों को वेतन भुगतान नहीं हो पाएगा और इससे मंदी की शुरुआत हो सकती है।

Advertisement
First Published - May 17, 2023 | 7:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement