facebookmetapixel
पूर्व सेना प्रमुख नरवणे के अप्रकाशित संस्मरणों पर हंगामा, लोकसभा की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगितबैंकिंग सुधार समिति की रूपरेखा जल्द, बीमा में 100% FDI को वैश्विक दिलचस्पी: एम नागराजूविनिवेश की रफ्तार से बनेगा राजस्व का रास्ता, बजट के बाद बोलीं निर्मला सीतारमणAir India के बोइंग 787 में ईंधन नियंत्रण स्विच में खामी, लंदन-बेंगलूरु उड़ान रोकी गईEditorial: संघीय संतुलन, राज्यों की हिस्सेदारी और राजकोषीय अनुशासन की कठिन कसौटीबजट 2026-27: कर प्रोत्साहन और सख्त राजकोषीय गणित ने विकास अनुमानों की परीक्षा लीबजट 2026-27: राजकोषीय मजबूती के आंकड़ों के पीछे की कहानी और बाकी बड़े सवालबजट में बढ़ी बाजार उधारी से बॉन्ड यील्ड ऊपर, डेट म्युचुअल फंड निवेशकों को रणनीति बदलने की जरूरतSTT बढ़ाकर ₹73,700 करोड़ जुटाने का लक्ष्य, लेकिन F&O वॉल्यूम घटने से अनुमान पर उठे सवालF&O पर बढ़ा STT: आर्बिट्राज फंडों के रिटर्न पर 30-50 आधार अंक का दबाव

Market Outlook: इस सप्ताह वैश्विक घटनाक्रम, व्यापक आंकड़ों, टीसीएस के नतीजों पर रहेगी बाजार की नजर

कारोबारियों ने बताया कि विदेशी निवेशकों का रुख, रुपये-डॉलर के रुझान और कच्चे तेल की कीमतें भी उतार-चढ़ाव से भी बाजार की दिशा तय होगी।

Last Updated- April 07, 2024 | 2:56 PM IST
Stock Market
Representative Image

Market Outlook: इस सप्ताह शेयर बाजार की चाल वैश्विक रुझानों, व्यापक आर्थिक आंकड़ों और कंपनियों के तिमाही नतीजों से प्रभावित होगी। ईद-उल-फितर के मौके पर गुरुवार को शेयर बाजार बंद रहेंगे।

कारोबारियों ने बताया कि विदेशी निवेशकों का रुख, रुपये-डॉलर के रुझान और कच्चे तेल की कीमतें भी उतार-चढ़ाव से भी बाजार की दिशा तय होगी। स्वस्तिका इन्वेस्टमार्ट लिमिटेड के अनुसंधान प्रमुख संतोष मीना ने कहा, ”भारतीय कंपनियां इस सप्ताह चौथी तिमाही के वित्तीय नतीजों की घोषणा शुरू करेंगी। इस क्रम में आईटी सेवा कंपनी टीसीएस सबसे पहले अपने नतीजे घोषित करने वाली है।”

टीसीएस के नतीजे 12 अप्रैल को जारी होंगे। उन्होंने बताया कि भारत के औद्योगिक उत्पादन के आंकड़े भी 12 अप्रैल को घोषित किए जाएंगे और इसी दिन मार्च के लिए मुद्रास्फीति की घोषणा की जाएगी।

मीना ने कहा कि निवेशक डॉलर के मुकाबले रुपये की चाल, कच्चे तेल की कीमतों और विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) और घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) की निवेश गतिविधियों पर करीब से नजर रखेंगे। पिछले हफ्ते बीएसई बेंचमार्क 596.87 या 0.81 फीसदी चढ़ गया। सूचकांक चार अप्रैल को 74,501.73 के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया।

रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (तकनीकी अनुसंधान) अजीत मिश्रा ने कहा कि इस सप्ताह तिमाही नतीजे आने शुरू होंगे और सभी का ध्यान मुख्य रूप से आईटी शेयरों पर होगा।

First Published - April 7, 2024 | 12:39 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट