facebookmetapixel
Advertisement
अगर युद्ध एक महीने और जारी रहा तो दुनिया में खाद्य संकट संभव: मैट सिम्पसनहोर्मुज स्ट्रेट खुला लेकिन समुद्री बीमा प्रीमियम महंगा, शिपिंग लागत और जोखिम बढ़ेपश्चिम एशिया युद्ध का भारत पर गहरा असर, रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर सबसे ज्यादा दबाव मेंगर्मी का सीजन शुरू: ट्रैवल और होटल कंपनियों के ऑफर की बाढ़, यात्रियों को मिल रही भारी छूटबाजार में उतार-चढ़ाव से बदला फंडरेजिंग ट्रेंड, राइट्स इश्यू रिकॉर्ड स्तर पर, QIP में भारी गिरावटपश्चिम एशिया संकट: MSME को कर्ज भुगतान में राहत पर विचार, RBI से मॉरेटोरियम की मांग तेजRCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुख

Market Outlook: विदेशी निवेशकों का रुख, डॉलर की चाल, व्यापक आंकड़े इस सप्ताह तय करेंगे शेयर बाजार की दिशा

Advertisement

एक एक्सपर्ट ने कहा कि क्रिसमस और नए साल की छुट्टियों के कारण कई वैश्विक बाजारों में सुस्त गतिविधि देखने को मिल सकती है

Last Updated- December 21, 2025 | 4:15 PM IST
Stock Market

Market Outlook: विदेशी निवेशकों की कारोबारी गतिविधियां, डॉलर की चाल और वैश्विक व्यापक आर्थिक आंकड़ों से इस सप्ताह शेयर बाजार की दिशा तय होगी। एक्सपर्ट्स ने यह अनुमान जताते हुए कहा कि छुट्टियों के कारण छोटे सप्ताह में शेयर बाजार सीमित दायरे में कारोबार कर सकते हैं। एक एक्सपर्ट ने कहा कि क्रिसमस और नए साल की छुट्टियों के कारण कई वैश्विक बाजारों में सुस्त गतिविधि देखने को मिल सकती है। घरेलू शेयर बाजार गुरुवार को क्रिसमस के अवसर पर बंद रहेंगे।

इन फैक्टर्स पर टिकी रहेगी निवेशकों की नजरें

रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड में सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (रिसर्च) अजीत मिश्रा ने कहा, ”इस सप्ताह साल के अंत के त्योहारी दौर से कारोबार सीमित रह सकता है। घरेलू स्तर पर बाजार इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर के आंकड़ों के साथ ही बैंक ऋण वृद्धि, जमा वृद्धि और विदेशी मुद्रा भंडार से जुड़े आंकड़ों पर नजर रखेंगे। मुद्रा की चाल और कच्चे तेल की कीमतें भी अहम कारक बनी रहेंगी। वैश्विक स्तर पर प्रमुख बाजारों, विशेषकर अमेरिका के प्रदर्शन पर नजर रहेगी।”

Also Read: SMC Bill 2025: क्या घटेगी सेबी की ताकत, निवेशकों को मिलेगा ज्यादा भरोसा? जानिए इस विधेयक की खास बातें

FIIs की वापसी हुई तो बाजार में आएगी तेजी

ऑनलाइन शेयर कारोबार मंच एनरिच मनी के सीईओ पोनमुदी आर ने कहा कि मजबूत घरेलू नकदी गहरे नकारात्मक जोखिमों से बचाव का काम कर रही है, वहीं अगर विदेशी निवेशकों की वापसी होती है तो बाजार में तेजी का अगला दौर देखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि अपेक्षा से कम अमेरिकी महंगाई के बाद बाजार की धारणा अधिक सकारात्मक हुई है, और यह माहौल ऐतिहासिक रूप से भारत सहित उभरते बाजारों के लिए अनुकूल रहा है।

पिछले सप्ताह बीएसई सेंसेक्स 338.3 अंक या 0.39 प्रतिशत गिरा, जबकि निफ्टी 80.55 अंक या 0.30 प्रतिशत फिसला।

(PTI इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - December 21, 2025 | 4:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement