facebookmetapixel
अमेरिकी टैरिफ का घटना उत्तर प्रदेश के कालीन उद्योग के लिए संजीवनी से कम नहीं, लेदर इंडस्ट्री को भी लगेंगे पंख5 महीने की मंदी खत्म! भारत-अमेरिका ट्रेड डील से हीरा उद्योग में लौटी चमकExplainer: भारत-अमेरिका ट्रेड डील फाइनल, लेकिन समझौते के पहले और आगे का सारा हिसाब-किताब समझ लेंRBI ने जारी किया निर्देश, 31 मार्च 2026 को खुले रहेंगे सरकारी कामकाज वाले बैंकBudget 2026 में स्टूडेंट्स को बड़ा फायदा मिला है? एक्सपर्ट्स ने बताया इसमें छात्रों के लिए कहां-कहां है मौकाJio-BlackRock का बड़ा धमाका! सिर्फ ₹350 में पूरे साल पाएं पर्सनलाइज्ड इन्वेस्टमेंट एडवाइसBudget 2026 में सरकार ने सीनियर सिटीजन्स के लिए कुछ किया भी या नहीं? जानें एक्सपर्ट इसपर क्या सोचते हैंट्रेड डील की डिटेल्स फाइनल स्टेज में; भारत-अमेरिका जल्द जारी करेंगे बयान: पीयूष गोयलIndia-Us trade deal: भारतीय मसालों का जायका होगा तेज, निर्यात को मिलेगा बढ़ावावित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील का स्वागत किया, कहा- ‘मेड इन इंडिया’ को मिली बड़ी राहत

Market Outlook: फेडरल रिजर्व के ब्याज दर पर निर्णय, कंपनियों के तिमाही नतीजों से तय होगी शेयर बाजार की दिशा

इस सप्ताह गेल, अदाणी पावर, बैंक ऑफ बड़ौदा, बीएचईएल, कोल इंडिया, महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति, टाटा स्टील, अदाणी एंटरप्राइजेज और टाटा मोटर्स तिमाही नतीजों की घोषणा करेंगी।

Last Updated- July 28, 2024 | 10:42 AM IST
Stock market
Representative Image

अमेरिकी केंद्रीय बैंक के ब्याज दर पर निर्णय, कंपनियों के तिमाही नतीजे, वृहद आर्थिक आंकड़े और विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की कारोबारी गतिविधियां इस सप्ताह शेयर बाजारों की दिशा तय करेंगी। विश्लेषकों ने यह राय जताई है। उनका कहना है कि निवेशक आगे के संकेतकों के लिए वैश्विक बाजार के रुझान और कच्चे तेल की कीमतों के उतार-चढ़ाव पर भी नज़र रखेंगे।

स्वस्तिका इन्वेस्टमार्ट लिमिटेड के शोध प्रमुख संतोष मीणा ने कहा, ‘‘इस सप्ताह सभी का ध्यान वैश्विक संकेतकों… विशेषरूप से अमेरिकी बाजारों पर रहेगा। अमेरिकी फेडरल रिजर्व 31 जुलाई को ब्याज दर पर अपने निर्णय की घोषणा करेगा, जो बाजार की दृष्टि से महत्वपूर्ण होगा। बाजार इस साल ब्याज दर में संभावित कटौती की उम्मीद कर रहा है। इसके अलावा अमेरिका और चीन के अन्य व्यापक आर्थिक आंकड़ों पर भी सभी की नजर रहेगी। घरेलू मोर्चे पर कंपनियों के पहली तिमाही के नतीजे महत्वपूर्ण रहेंगे। सप्ताह के दौरान कई बड़ी कंपनियां जून तिमाही के नतीजों की घोषणा करेंगी।’’

इस सप्ताह गेल, अदाणी पावर, बैंक ऑफ बड़ौदा, बीएचईएल, कोल इंडिया, महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति, टाटा स्टील, अदाणी एंटरप्राइजेज और टाटा मोटर्स तिमाही नतीजों की घोषणा करेंगी।

मास्टर कैपिटल सर्विसेज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंदर सिंह नंदा ने कहा, ‘‘बाजार का परिदृश्य प्रमुख घरेलू और वैश्विक आर्थिक आंकड़ों पर निर्भर करेगा। सप्ताह के दौरान भारत के बुनियादी ढांचा उत्पादन, विनिर्माण पीएमआई के आंकड़े आएंगे। इनके अलावा चीन के विनिर्माण पीएमआई आंकड़े, बीओई (बैंक ऑफ इंग्लैंड) का ब्याज दर पर निर्णय, अमेरिकी गैर-कृषि रोजगार के आंकड़े और फेडरल रिजर्व की प्रेस कॉन्फ्रेंस बाजार के लिए महत्वपूर्ण रहेगी।’’

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘ आगे चलकर घरेलू बाजार की दिशा कंपनियों के तिमाही नतीजों से प्रभावित होगी। इसके अलावा अमेरिकी फेडरल रिजर्व और बैंक ऑफ इंग्लैंड की नीतिगत बैठक, अमेरिका के रोजगार के आंकड़े और यूरो क्षेत्र के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के आंकड़े बाजार को दिशा देंगे।’’

पिछला सप्ताह बाजार में काफी उतार-चढ़ाव रहा और बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 728.07 अंक या 0.90 प्रतिशत चढ़ गया। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी में 303.95 अंक या 1.23 प्रतिशत का लाभ रहा।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के खुदरा शोध प्रमुख दीपक जसानी ने कहा, ‘‘आने वाले सप्ताह में वैश्विक निवेशक अमेरिकी बाजार की बड़ी प्रौद्योगिकी कंपनियों के कमाई के आंकड़ों, फेडरल रिजर्व की नीतिगत बैठक और रोजगार के आंकड़ों पर नजर रखेंगे। इनसे आगे अमेरिकी शेयर बाजारों की दिशा तय होगी।’’

First Published - July 28, 2024 | 10:42 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट