facebookmetapixel
Advertisement
Upcoming IPOs: फरवरी का आखिरी हफ्ता होगा IPO के नाम, क्लीन मैक्स सहित ये 8 बड़े नाम मचाएंगे धमालडिजिटल इंडिया की नई ढाल: भुवनेश्वर में शुरू हुआ RBI का हाई-टेक टियर IV डेटा सेंटर, जानें खासियतIDFC फर्स्ट बैंक की चंडीगढ़ शाखा में 590 करोड़ का संदिग्ध खेल, चार अधिकारी सस्पेंडNRI बेटा विदेश में, मां अस्पताल में… क्लेम प्रक्रिया कैसे बनती है चुनौतीदिल्ली से मेरठ का सफर होगा आसान, PM Modi आज दिखाएंगे नमो भारत को हरी झंडीMCap: टॉप कंपनियों की मार्केट कैप में 63,000 करोड़ का उछाल, एलएंडटी और एसबीआई आगेUS Tariffs: अमेरिका में टैरिफ को लेकर बड़ा फैसला, ट्रंप ने ग्लोबल टैरिफ 10% से बढ़ाकर 15% कियाPM मोदी का बड़ा बयान, HCL-Foxconn OSAT JV भारत के सेमीकंडक्टर मिशन का अहम कदम; जेवर में लगेगा हाईटेक प्लांटक्या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एक दिन इंसान को बेकार बना देगा? जानें एक्सपर्ट इसपर क्या सोचते हैंNSE का बड़ा धमाका: अब नैनोसेकंड में होंगे ट्रेड, 1000 गुना बढ़ जाएगी ट्रेडिंग की रफ्तार

बाजार हलचल: निफ्टी में जारी रह सकती है गिरावट, गिफ्ट सिटी में चांदी वायदा की ट्रेडिंग

Advertisement

सख्त विनियमन के चलते आई सुस्ती के बाद छोटे व मझोले एंटरप्राइजेज (एसएमई) का एक्सचेंज के मुख्य प्लेटफॉर्म की ओर जाने का मामला जोर पकड़ रहा है।

Last Updated- August 03, 2025 | 9:45 PM IST
Nifty Outlook Post-budget

निफ्टी शुक्रवार को 24,565 पर बंद हुआ, जो 3 जून के बाद का इसका सबसे कमजोर बंद स्तर है और इसमें लगातार पांचवें हफ्ते गिरावट दर्ज हुई। तकनीकी विश्लेषकों ने चेतावनी दी है कि गिरावट जारी सकती है। एलकेपी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ तकनीकी विश्लेषक रूपक डे ने कहा, रोजाना के चार्ट पर निफ्टी ने 24,600 का हालिया एकीकृत समर्थन स्तर तोड़ दिया। चूंकि सेंटिमेंट अभी भी कमजोर है, ऐसे में गिरावट 24,400-24,450 तक हो सकती है। उन्होंने 24,400 को समर्थन का अहम स्तर पहचाना है, अघर इंडेक्स इससे ऊपर टिका रहता है तो 24,600, 24,650 और 24,850 पर प्रतिरोध देखने को मिल सकता है।

गिफ्ट सिटी में चांदी वायदा की ट्रेडिंग

इंटरनैशनल बुलियन एक्सचेंज की शुरुआत के साथ सोमवार से चांदी वायदा अनुबंधों की ट्रेडिंग गुजरात इंटरनैशल फाइनैंस टेक-सिटी (गिफ्ट सिटी) में डॉलर में होगी। इस कदम से आयातकों, निर्यातकों और विदेशी प्रतिभागी समेत बाजार के अन्य प्रतिभागियों को ज्यादा सक्षम तरीके से अपनी कीमत जोखिम की हेजिंग का मौका मिलेगा। जून में इसी वित्तीय केंद्र में सोना वायदा शुरू हुआ था। हालांकि अब तक सोना वायदा में ट्रेडिंग वॉल्यूम काफी कम रहा है। पहले सोना वायदा की ट्रेडिंग इस एक्सचेंज में 18 जुलाई को हुई थी।

मुख्य प्लेटफॉर्म पर जा रही एसएमई

सख्त विनियमन के चलते आई सुस्ती के बाद छोटे व मझोले एंटरप्राइजेज (एसएमई) का एक्सचेंज के मुख्य प्लेटफॉर्म की ओर जाने का मामला जोर पकड़ रहा है। पिछले पखवाड़े तीन एसएमई ने मुख्य प्लेटफॉर्म का रुख किया है जबकि अप्रैल व मई में कोई एसएमई इस ओर नहीं बढ़ा और जून में सिर्फ एक एसएमई ने मुख्य प्लेटफॉर्म का रुख किया।

एनएसई के मुख्य प्लेटफॉर्म पर जाने के नए नियम 1 मई से लागू हुए। ये नियम एसएमई में कथित तौर पर जोड़तोड़ और रकम की हेराफेरी की चिंता के बीच लागू हुए और इन्हीं गड़बडि़यों के कारण सूचीबद्धता और मुख्य प्लेटफॉर्म की ओर जाने के नियम सख्त बना दिए गए। संशोधित ढांचे के तहत कंपनियों को पिछले वित्त वर्ष में कम से कम 100 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित करना होगा, तीन साल में कम से कम दो साल परिचालन मुनाफा दिखाना होगा और प्रवर्तक की उच्च होल्डिंग के मानक पूरे करने होंगे।

Advertisement
First Published - August 3, 2025 | 9:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement