facebookmetapixel
Advertisement
Bharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमण

SEBI के चेयरमैन तुहित कांत पांडे बोले- जेन स्ट्रीट ने 3 जुलाई के बाद F&O ट्रेडिंग फिर से शुरू नहीं की

Advertisement

सेबी चेयरमैन ने बताया कि जेन स्ट्रीट ने एफऐंडओ ट्रेडिंग दोबारा शुरू नहीं की और नियामक बाजार पर लगातार निगरानी कर रहा है।

Last Updated- July 30, 2025 | 9:58 PM IST
Tuhin Kanta Pandey
बाजार नियामक सेबी के चेयरमैन तुहित कांत पांडेय | फाइल फोटो

बाजार नियामक सेबी के चेयरमैन तुहित कांत पांडेय ने कहा है कि जेन स्ट्रीट ने भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के 3 जुलाई आदेश के बाद से वायदा एवं विकल्प (एफऐंडओ) में कारोबार शुरू नहीं किया है। उन्होंने बिजनेस वर्ल्ड को दिए एक साक्षात्कार में यह बात कही। पांडेय ने इस पर जोर दिया कि सेबी और एक्सचेंज इस घटनाक्रम के बाद बाजार पर ‘कड़ी निगरानी’ बनाए हुए हैं। उन्होंने अमेरिकी ट्रेडिंग फर्म पर सिर्फ अस्थायी प्रतिबंध लगाने के निर्णय का समर्थन करते हुए कहा कि कारण बताओ नोटिस या अंतिम आदेश के बगैर स्थायी प्रतिबंध लगाना ‘मनमाना होता और कानूनी रूप से भी नहीं टिकता।’  

जेन स्ट्रीट ने एस्क्रो खाते में 4,844 करोड़ रुपये जमा करा दिए और हेरफेर या धोखाधड़ी से जुड़ी ट्रेडिंग से दूर रहने का शपथपत्र दिया। इसके बाद सेबी ने उस पर लगे ट्रेडिंग प्रतिबंध को हटा लिया।

बाजार निगरानी से जुड़ी चिंताओं के बारे में पांडेय ने कहा, ‘प्रौद्योगिकी तेज गति से आ रही है और कोई भी नियामक खुद के महामानव होने का दावा नहीं कर सकता। जेन स्ट्रीट मामले ने हमारी निगरानी प्रणालियों को उन्नत बनाने की आवश्यकता बता दी है और हम सक्रिय रूप से ऐसा कर रहे हैं।’ 

चेयरमैन ने कहा कि सेबी ने नए निगरानी मानक पेश किए हैं और वह एफऐंडओ ट्रेडिंग में असामान्य डेल्टा एक्सपोजर या आउट-ऑफ-द-मनी ऑप्शन में उछाल सहित विसंगतियों का पता लगाने के लिए एआई-संचालित टूल्स की संभङावना टटोल रहा है। सेबी आधुनिक बाजार कारोबारियों के साथ तालमेल बनाए रखने के लिए बाहरी विशेषज्ञता के लिए भी तैयार है।

सेबी के 3 जुलाई के एकपक्षीय अंतरिम आदेश में बाजार में हेरफेर से कथित रूप से, खासतौर से इंडेक्स एक्सपायरी के दिनों में कमाए अवैध लाभ को जब्त करने का निर्देश दिया गया था। 

सेबी अध्यक्ष ने कहा, ‘हमारी न्यायप्रणाली तय प्रक्रिया के बिना किसी को दोषी मानने की अनुमति नहीं देती। 59.7 करोड़ डॉलर की जमा राशि इस संबंध में एक मजबूत संकेत है कि सेबी गंभीर बना हुआ है। हम यहां नायक बनने के लिए नहीं हैं। हम यहां सुसंगत, वैध नियमन के माध्यम से भरोसा कायम करने के लिए हैं।’

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जेन स्ट्रीट विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (एफपीआई) नियमों का अनुपालन कर रही है जिसमें 10 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी वाले लाभार्थी स्वामित्व का खुलासा शामिल है। पांडेय ने कहा, ‘एफऐंडओ में उनका कारोबार इक्विटी स्वामित्व से जुड़ा नहीं है।’

Advertisement
First Published - July 30, 2025 | 9:58 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement