facebookmetapixel
Advertisement
ईरानी तेल खरीद का दावा गलत, रिलायंस ने रिपोर्टों को बताया बेबुनियादरनवे से रियल्टी तक: जेवर एयरपोर्ट ने बदली नोएडा की प्रोपर्टी की कहानी, 2027 तक आ सकती है 28% और तेजी‘हेडलाइन्स’ से कहीं आप भी तो नहीं हो रहे गुमराह? SIP पर जारी रखें ये स्ट्रैटेजीAM/NS India में बड़ा बदलाव: दिलीप ओम्मन होंगे रिटायर, अमित हरलका बनेंगे नए सीईओभारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेत

IndusInd Bank: एक महीने में 15% टूटा बैंकिंग शेयर, आगे BUY, SELL या HOLD करें; जानें ब्रोकरेज की राय  

Advertisement

इंडसइंड बैंक के शेयरों पर पिछले कुछ समय से दबाव देखा जा रहा है। पिछले एक साल में इंडसइंड बैंक के शेयरों में 42.45% की गिरावट आई है।

Last Updated- March 10, 2025 | 1:01 PM IST
IndusInd Bank Share

IndusInd Bank share price: इंडसइंड बैंक के शेयर हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार (10 मार्च) को दबाव में रहे। BSE पर शुरुआती कारोबार में इंडसइंड बैंक का स्टॉक 5% से ज्यादा टूट गया। बैंक के शेयरों में गिरावट की ताजा वजह भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) का फैसला है। केंद्रीय बैंक ने सुमंत कठपालिया (Sumant Kathpalia) को MD और CEO के रूप में केवल एक साल (23 मार्च 2026 तक) के लिए पुनर्नियुक्त किया, जबकि बैंक के बोर्ड ने उन्हें तीन साल के कार्यकाल के लिए मंजूरी दी थी। इस वजह से इंडसइंड बैंक के शेयर को लेकर सेंटीमेंट नेगेटिव है। हालांकि ब्रोकरेज फर्म नुवामा ने स्टॉक पर होल्ड (Hold) रेटिंग को बरकरार रखा है। पिछले एक महीने में इंडसइंड बैंक का स्टॉक 15% तक टूट गया है।

IndusInd Bank का टारगेट प्राइस ₹1,115

ब्रोकरेज फर्म नुवामा ने इंडसइंड बैंक के स्टॉक पर होल्ड रेटिंग को बरकरार रखा है। नुवामा ने अगले एक साल के लिए स्टॉक का टारगेट प्राइस ₹1,115 तय किया है। ब्रोकरेज फर्म ने एक नोट में कहा कि RBI ने इंडसइंड बैंक (IIB) के मौजूदा सीईओ सुमंत कठपालिया को बोर्ड द्वारा प्रस्तावित तीन साल की अवधि के बजाय केवल एक साल के लिए पुनर्नियुक्त करने की मंजूरी दी है, जो नकारात्मक संकेत है। हमें लगता है कि इंडसइंड बैंक इस एक साल की अवधि का उपयोग नए सीईओ की नियुक्ति की प्रक्रिया के लिए करेगा।

Also read: NFO: चांदी में करें स्मार्ट इन्वेस्टमेंट, आज से खुल गए दो नए Silver ETF; पैसा लगाने से पहले देख लें जरूरी डिटेल

RBI बाहरी उम्मीदवारों को प्राथमिकता दे रहा- नुवामा

नुवामा ने अपने नोट में कहा कि हाल के नियुक्तियों को देखते हुए, RBI बाहरी उम्मीदवारों को प्राथमिकता दे रहा है, जिससे संभावना बढ़ जाती है कि कठपालिया के बाद इंडसइंड बैंक का नया सीईओ बाहरी व्यक्ति हो सकता है। अगर ऐसा होता है, तो बैंक की निकट भविष्य की आय पर असर पड़ेगा, जो पहले से ही कमजोर MFI (माइक्रोफाइनेंस इंस्टीट्यूशन) चक्र से प्रभावित है।

Q4FY25 में कमजोर प्रदर्शन की आशंका, शीर्ष प्रबंधन में अनिश्चितता और हाल ही में CFO के इस्तीफे के कारण, शेयर पर दबाव बना रह सकता है, भले ही इसमें पहले ही भारी गिरावट देखी गई हो।

IndusInd Bank पर मोतीलाल ओसवाल ने दी BUY रेटिंग

ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने इंडसइंड बैंक पर BUY रेटिंग बरकरार रखी है। हालांकि ब्रोकरेज ने स्टॉक के लिए टारगेट प्राइस घटा दिया है। अगले 12 महीने के लिहाज से मोतीलाल ओसवाल ने इंडसइंड बैंक के लिए टारगेट प्राइस ₹1,100 तय किया है। ब्रोकरेज में शेयर में अगले एक साल में 17% के अपसाइट की उम्मीद है।

ब्रोकरेज फर्म ने अपने एक नोट में कहा कि हमने FY26E/FY27E के लिए इंडसइंड बैंक की आय का अनुमान 9.3% और 10% तक घटा दिया है और उम्मीद करते हैं कि बैंक FY26E/FY27E में 1.3% और 1.4% का RoA प्रदान करेगा। हमारा मानना है कि वर्तमान वैल्यूएशन में पहले ही अधिकांश अनिश्चितताओं की कीमत शामिल है। हालांकि निकट भविष्य में नकारात्मकता बनी रह सकती है, लेकिन बैंक की संभावित आय और विकास दृष्टिकोण को देखते हुए मौजूदा वैल्यूएशन आकर्षक लग रहा है। हमने BUY रेटिंग बरकरार रखते हुए टारगेट प्राइस (TP) घटाकर ₹1,100 कर दिया है।

Also read: Byju’s के पूर्व IRP ने लगाया आरोप, EY को चुनने के लिए खेतान ऐंड कंपनी ने डाला था दबाव

IndusInd Bank का शेयर एक महीने में 14.71% टूटा

इंडसइंड बैंक के शेयरों पर पिछले कुछ समय से दबाव देखा जा रहा है। पिछले एक साल में इंडसइंड बैंक के शेयरों में 42.45% की गिरावट आई है, जबकि तीन महीनों में 8.41% और पिछले एक महीनें 14.71% की गिरावट दर्ज की गई है। यह लगातार दूसरी बार है जब RBI ने सुमंत कठपालिया को बैंक बोर्ड द्वारा प्रस्तावित कार्यकाल से कम अवधि के लिए मंजूरी दी है।

Advertisement
First Published - March 10, 2025 | 12:06 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement