facebookmetapixel
IT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधाडिजिटल धोखाधड़ी पर RBI का ऐतिहासिक फैसला: अब पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजाPariksha Pe Charcha 2026: PM मोदी ने छात्रों को दी सलाह- नंबर नहीं, स्किल व बेहतर जीवन पर दें ध्याननागालैंड में क्षेत्रीय प्राधिकरण के गठन को मिली त्रिपक्षीय मंजूरी, PM मोदी ने बताया ‘ऐतिहासिक’

मार्च में FPI ने वाहन शेयरों में की बिकवाली, FMCG में भी प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं

विश्लेषकों का कहना है कि FMCG शेयरों में बिक्री मुख्य तौर पर इस क्षेत्र में निराशाजनक परिदृश्य की वजह से हुई, जबकि वाहन शेयरों में बिकवाली मुनाफावसूली के कारण हुई।

Last Updated- April 11, 2024 | 10:43 PM IST
FPI Selling

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (एपपीआई) मार्च महीने के दूसरे पखवाड़े के दौरान एफएमसीजी, वाहन और वित्तीय शेयरों के बिकवाल रहे। प्राइम इन्फोबेस द्वारा एकत्रित आंकड़े से पता चलता है कि एफएमसीजी शेयरों में 4,939 कोड़ रुपये मूल्य की बिकवाली हुई, जिसके बाद ऑटो (2,085 करोड़ रुपये), वित्तीय सेवा (1,900 करोड़ रुपये) और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स (1,175 करोड़ रुपये) में सर्वा​धिक बिक्री की गई।

एफपीआई ने तेल एवं गैस क्षेत्रके शेयरों में भी करीब 1,169 करोड़ रुपये मूल्य की बिकवाली की। विश्लेषकों का कहना है कि एफएमसीजी शेयरों में बिक्री मुख्य तौर पर इस क्षेत्र में निराशाजनक परिदृश्य की वजह से हुई, जबकि वाहन शेयरों में बिकवाली मुनाफावसूली के कारण हुई।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज में रिटेल रिसर्च के प्रमुख दीपक जसानी ने कहा, ‘इसे लेकर चिंता है कि भीषण गर्मी का कृ​षि फसलों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा, जिससे किसानों की आय में कमी और ग्रामीण खर्च को बढ़ावा मिलेगा। जहां तक ऑटो शेयरों का सवाल है, ऐसा लग रहा है कि इन सब बातों का इनमें पूरा असर दिख चुका है और ज्यादा सकारात्मक बदलाव की सीमित संभावना है। जब तक मॉनसून के बारे में अच्छी खबरें सामने नहीं आतीं, एफएमसीजी शेयरों पर दबाव बना रह सकता है।’

इस बीच, दूरसंचार शेयरों में 1,319 करोड़ रुपये मूल्य की खरीदारी हुई है, जिसके बाद पूंजीगत वस्तु (951 करोड़ रुपये), धातु एवं खनन (931 करोड़ रुपये), रसायन (868 करोड़ रुपये) और रियल्टी (846 करोड़ रुपये) का स्थान रहा।

जसानी ने कहा, ‘राजस्व वृद्धि और मुनाफे की संभावना ऊंचे उतार-चढ़ाव के बावजूद पूंजीगत वस्तु शेयरों में मजबूत बनी हुई है। एफपीआई ने भारती एयरटेल में दिलचस्पी दिखाई, जिसका प्रति उपयोगकर्ता औसत राजस्व सुधरा है।’

कुल मिलाकर, एफपीआई ने मार्च के दूसरे पखवाड़े में 5,613 करोड़ रुपये की शुद्ध बिकवाली की थी।

मार्च के अंत में एफपीआई का सर्वा​धिक क्षेत्रवार आवंटन वित्तीय सेवा में 28.9 प्रतिशत था। हालांकि वित्तीय सेवा क्षेत्र के लिए कुल आवंटन 29.2 प्रतिशत से घटा है। तेल एवं गैस क्षेत्र के शेयरों के लिए निवेश 9.24 प्रतिशत से बढ़कर 9.4 प्रतिशत हुआ है।

First Published - April 11, 2024 | 10:43 PM IST

संबंधित पोस्ट