facebookmetapixel
Advertisement
Stock Market Today: वैश्विक बाजारों से कमजोर संकेत, गिफ्ट निफ्टी में गिरावट; आज चढ़ेगा या गिरेगा बाजार?Stocks to Watch Today: IREDA से लेकर RIL और Infosys तक, शुक्रवार को इन 10 स्टॉक्स में रखें नजरअगर युद्ध एक महीने और जारी रहा तो दुनिया में खाद्य संकट संभव: मैट सिम्पसनहोर्मुज स्ट्रेट खुला लेकिन समुद्री बीमा प्रीमियम महंगा, शिपिंग लागत और जोखिम बढ़ेपश्चिम एशिया युद्ध का भारत पर गहरा असर, रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर सबसे ज्यादा दबाव मेंगर्मी का सीजन शुरू: ट्रैवल और होटल कंपनियों के ऑफर की बाढ़, यात्रियों को मिल रही भारी छूटबाजार में उतार-चढ़ाव से बदला फंडरेजिंग ट्रेंड, राइट्स इश्यू रिकॉर्ड स्तर पर, QIP में भारी गिरावटपश्चिम एशिया संकट: MSME को कर्ज भुगतान में राहत पर विचार, RBI से मॉरेटोरियम की मांग तेजRCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकार

अगस्त में अब तक FPI ने वित्तीय और IT शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली की, कुल ₹20,976 करोड़ की हुई निकासी

Advertisement

अगस्त के पहले पखवाड़े में एफपीआई ने वित्तीय, आईटी और तेल-गैस सेक्टर से बड़ी बिकवाली की जबकि टेलीकॉम और ऑटोमोबाइल सेक्टर में निवेश बढ़ाकर बाजार में संतुलन बनाने की कोशिश की।

Last Updated- August 22, 2025 | 9:36 PM IST
FPI
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने अगस्त के पहले पखवाड़े में वित्तीय सेवाओं, सूचना प्रौद्योगिकी और तेल एवं गैस जैसे प्रमुख क्षेत्रों में बिकवाली का दबाव बरकरार रखा। जुलाई के उत्तरार्ध में भारी बिकवाली के बाद अगस्त के पहले पखवाड़े में एफपीआई ने वित्तीय सेवाओं से 13,471 करोड़ रुपये, सूचना प्रौद्योगिकी से 6,380 करोड़ रुपये और तेल एवं गैस शेयरों से 4,091 करोड़ रुपये की निकासी की। निकासी वाले अन्य उल्लेखनीय क्षेत्रों में बिजली (2,358 करोड़ रुपये) और स्वास्थ्य सेवा (2,095 करोड़ रुपये) शामिल हैं।

कुल मिलाकर पिछले दो हफ्तों में एफपीआई 20,976 करोड़ रुपये के शुद्ध बिकवाल रहे। दूसरी ओर उन्होंने दूरसंचार (7,446 करोड़ रुपये), निर्माण सामग्री (1,690 करोड़ रुपये) और निर्माण (1,378 करोड़ रुपये) सेक्टर के शेयरों की खरीदारी में दिलचस्पी दिखाई। पूंजीगत सामान (1,132 करोड़ रुपये) और धातु एवं खनन (606 करोड़ रुपये) में भी शुद्ध निवेश किया। 

हालिया बिकवाली के बावजूद वित्तीय सेवाएं और सूचना प्रौद्योगिकी एफपीआई के शीर्ष आवंटन बने हुए हैं। अगस्त के पहले पखवाड़े तक वित्तीय सेवाओं में एफपीआई का आवंटन 31.5 फीसदी रहा जो जुलाई के अंत में रहे 31.64 फीसदी से थोड़ा कम है। आईटी में आवंटन जुलाई के 7.38 फीसदी से घटकर अगस्त में 7.26 फीसदी रह गया। इसके विपरीत इसी अवधि में ऑटोमोबाइल सेक्टर में आवंटन में वृद्धि देखी गई जो 6.97 फीसदी से बढ़कर 7.2 प्रतिशत हो गया।     

Advertisement
First Published - August 22, 2025 | 9:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement