facebookmetapixel
IT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधाडिजिटल धोखाधड़ी पर RBI का ऐतिहासिक फैसला: अब पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजाPariksha Pe Charcha 2026: PM मोदी ने छात्रों को दी सलाह- नंबर नहीं, स्किल व बेहतर जीवन पर दें ध्याननागालैंड में क्षेत्रीय प्राधिकरण के गठन को मिली त्रिपक्षीय मंजूरी, PM मोदी ने बताया ‘ऐतिहासिक’

EaseMyTrip के प्रमोटर निशांत पिट्टी ने 920 करोड़ रुपये में 14% हिस्सेदारी बेची

ईजी ट्रिप प्लानर्स ऑनलाइन ट्रेवल बुकिंग प्लेटफॉर्म ईजमाईट्रिप की मूल कंपनी है। कंपनी की स्थापना 2008 में निशांत पिट्टी, रिकांत पिट्टी और प्रशांत पिट्टी ने की थी।

Last Updated- September 26, 2024 | 9:17 AM IST
EaseMyTrip

ईजी ट्रिप प्लानर्स (EaseMyTrip) के प्रोमोटरों में से एक निशांत पिट्टी ने खुले बाजार के लेनदेन के जरिये कंपनी में अपनी 14 प्रतिशत हिस्सेदारी को 920 करोड़ रुपये में बेच दी है।

एनएसई (NSE) पर उपलब्ध सौदों के आंकड़ों के मुताबिक, निशांत पिट्टी ने बुधवार को 24,65,49,833 शेयर बेचे, जो ईजी ट्रिप प्लानर्स में 14 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर है। शेयरों को 37.22-38.28 रुपये प्रति शेयर के प्राइस रेंज में बेचा गया। इस तरह सौदे का कुल आकार 920.06 करोड़ रुपये रहा।

28.13% से घटकर 14.22% हुई निशांत की हिस्सेदारी

हिस्सेदारी बिक्री के बाद ईजी ट्रिप प्लानर्स में निशांत पिट्टी की हिस्सेदारी 28.13 प्रतिशत से घटकर 14.22 प्रतिशत रह गई है। कंपनी में प्रोमोटरों की कुल हिस्सेदारी 64.30 प्रतिशत से घटकर 50.39 प्रतिशत हो गई है।

इस बीच, Core4 Marcom ने ईज़ी ट्रिप प्लानर्स और क्राफ्ट इमर्जिंग मार्केट फंड PCC के 5 करोड़ शेयर, एलीट कैपिटल फंड ने कंपनी के 1.05 करोड़ शेयर खरीदे है। शेयर 34.25-37.95 रुपये प्रति शेयर की कीमत सीमा में खरीदे गए, जिससे कुल डील वैल्यू 225.71 करोड़ रुपये हो गयी।

ईजी ट्रिप प्लानर्स ऑनलाइन ट्रेवल बुकिंग प्लेटफॉर्म ईजमाईट्रिप की मूल कंपनी है। कंपनी की स्थापना 2008 में निशांत पिट्टी, रिकांत पिट्टी और प्रशांत पिट्टी ने की थी।

शेयरों में गिरावट

बीएसई पर ईज़ी ट्रिप प्लानर्स के शेयर बुधवार को एनएसई (NSE) पर 15.32 प्रतिशत या 6.28 रुपये प्रति शेयर की गिरावट लेकर 34.70 रुपये के अपने ऑल टाइम लो लेवल पर पहुंच गए। कंपनी के यह शेयरों में यह गिरावट निशांत पिट्टी के अपनी हिस्सेदारी निकालने के चलते आई है।

Easy Trip Planner Q1FY25 परिणाम

ट्रैवल बुकिंग प्लेटफॉर्म Easy Trip Planners ने जून 2024 तिमाही में अपने समेकित शुद्ध लाभ में साल-दर-साल (Y-o-Y) आधार पर 31 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की, जो ₹25.9 करोड़ से बढ़कर ₹33.93 करोड़ हो गया। कंपनी की कुल आय अप्रैल-जून की अवधि में बढ़कर ₹156.22 करोड़ हो गई, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह ₹126.64 करोड़ थी।

हालांकि, कंपनी के कुल खर्च भी इस तिमाही में बढ़कर ₹109.03 करोड़ हो गए, जो पिछले साल ₹91.56 करोड़ थे। EaseMyTrip के को-फाउंडर और CEO, निशांत पिट्टी ने एक्सचेंज फाइलिंग में कहा, “EaseMyTrip ने संबंधित अवधि के दौरान अपने लाभ में वृद्धि बनाए रखी और मुनाफे पर फोकस के साथ ऑपरेशन की गति को स्थिर रखा।”

पिछले एक साल में, Easy Trip Planners के शेयरों में 1.8 प्रतिशत की गिरावट आई है, जबकि इसी अवधि में BSE सेंसेक्स में 28.6 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।

First Published - September 26, 2024 | 9:11 AM IST

संबंधित पोस्ट