facebookmetapixel
Advertisement
Stocks to Watch Today: IREDA से लेकर RIL और Infosys तक, शुक्रवार को इन 10 स्टॉक्स में रखें नजरअगर युद्ध एक महीने और जारी रहा तो दुनिया में खाद्य संकट संभव: मैट सिम्पसनहोर्मुज स्ट्रेट खुला लेकिन समुद्री बीमा प्रीमियम महंगा, शिपिंग लागत और जोखिम बढ़ेपश्चिम एशिया युद्ध का भारत पर गहरा असर, रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर सबसे ज्यादा दबाव मेंगर्मी का सीजन शुरू: ट्रैवल और होटल कंपनियों के ऑफर की बाढ़, यात्रियों को मिल रही भारी छूटबाजार में उतार-चढ़ाव से बदला फंडरेजिंग ट्रेंड, राइट्स इश्यू रिकॉर्ड स्तर पर, QIP में भारी गिरावटपश्चिम एशिया संकट: MSME को कर्ज भुगतान में राहत पर विचार, RBI से मॉरेटोरियम की मांग तेजRCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटाया

Coforge के शेयरों में आज जोरदार उछाल, 10% से ज्यादा चढ़ा भाव; जानें क्यों आई तेजी

Advertisement

Coforge के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने मंगलवार (4 मार्च) को बाजार बंद होने के बाद दो प्रस्तावों को मंजूरी दी थी। इसमें पहला प्रस्ताव स्टॉक स्प्लिट को लेकर था।

Last Updated- March 05, 2025 | 12:04 PM IST
Stocks

Coforge Share Price: आईटी सॉफ्टवेयर कंपनी कोफोर्ज लिमिटेड के शेयर बुधवार (5 मार्च) को इंट्राडे ट्रेड में 10 फीसदी से ज्यादा उछल गए। कंपनी के शेयरों में यह उछाल दरअसल बोर्ड के स्टॉक स्प्लिट और दो अधिग्रहण को मंजूरी देने की घोषणा के चलते आया है। बीएसई पर कोफोर्ज के शेयर 10.61% उछलकर ₹7968.30 प्रति शेयर तक पहुंच गए।

Coforge के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने मंगलवार (4 मार्च) को बाजार बंद होने के बाद दो प्रस्तावों को मंजूरी दी थी। इसमें पहला प्रस्ताव स्टॉक स्प्लिट को लेकर था। कंपनी ने 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले इक्विटी शेयरों का स्टॉक स्प्लिट (Stock Split) करने का ऐलान किया था। दूसरा प्रस्ताव दो कंपनियों के अधिग्रहण से जुड़ा था, जिससे कंपनी की बाजार स्थिति और मजबूत होगी।

1:5 के रेश्यो में शेयर बांटेगी कंपनी

कंपनी ने अपने शेयरों को 1:5 के रेश्यो में बांटने का ऐलान किया है। इसका मतलब यह है कि ₹10 के फेस वैल्यू वाले इक्विटी शेयर को पांच शेयरों में स्प्लिट या बांटा जाएगा। हर शेयर की फेस वैल्यू ₹2 होगी।

कंपनी ने बुधवार को रेगुलटरी फाईलिंग में कहा, “बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने कंपनी की मौजूदा इक्विटी शेयर पूंजी में परिवर्तन को मंजूरी दे दी है। इसके तहत 33,43,65,495 इक्विटी शेयरों बनेंगे।”

कंपनी ने शेयरों की लिक्विडटी बढ़ाने और छोटे निवेशकों को आकर्षित करने के उद्देश्य से स्टॉक स्प्लिट करने की घोषणा की थी। ताकि छोटे निवेशक आसानी से कंपनी के शेयरों में निवेश कर सकें। हालांकि, कंपनी ने अभी रिकॉर्ड डेट का ऐलान नहीं किया है। इसकी घोषणा बाद में की जायेगी।

कॉफर्ज शेयर आज क्यों बढ़ रहे हैं?

कॉफोर्ज ने अमेरिका स्थित प्रमुख ट्रैवल-टेक फर्म सेबर टेक्नोलॉजीज के साथ 13 साल का समझौता किया है। उत्पाद वितरण और एआई-संचालित समाधानों पर केंद्रित यह सौदा कॉफोर्ज को सेबर की पेशकशों को बढ़ाने में एक प्रमुख भागीदार के रूप में स्थापित करता है।

आईटी समाधान क्षेत्र की कंपनी कॉफोर्ज वित्त वर्ष 25 के लिए बनाई गई अपनी प्रौद्योगिकी क्षमता का लगभग 40 प्रतिशत निवेश आर्टिफिशल इंटेलीजेंस (AI) में करने की योजना बनाई है। इसमें आने वाले वर्ष में AI पर आधारित नवाचार और समाधान शामिल होंगे।

Advertisement
First Published - March 5, 2025 | 12:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement