facebookmetapixel
IT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधाडिजिटल धोखाधड़ी पर RBI का ऐतिहासिक फैसला: अब पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजाPariksha Pe Charcha 2026: PM मोदी ने छात्रों को दी सलाह- नंबर नहीं, स्किल व बेहतर जीवन पर दें ध्याननागालैंड में क्षेत्रीय प्राधिकरण के गठन को मिली त्रिपक्षीय मंजूरी, PM मोदी ने बताया ‘ऐतिहासिक’

Closing Bell: सपाट बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी 25,000 के लेवल को होल्ड करने में कामयाब, चमके स्मॉलकैप शेयर

Market Closing: निफ्टी 50 के 50 लिस्टेड शेयरों में से 31 शेयर 2.04 प्रतिशत तक की गिरावट के साथ बंद हुए। जबकि BSE सेंसेक्स से, 30 लिस्टेड शेयरों में से 19 लाल निशान में बंद हुए

Last Updated- August 27, 2024 | 4:17 PM IST
Stock Market Fall

Stock Market Closing Today: बेंचमार्क इक्विटी इंडेक्स ने मंगलवार का कारोबारी सेशन सपाट नोट पर समाप्त किया। 30 शेयरों वाला BSE सेंसेक्स 13.65 अंक या 0.02 प्रतिशत बढ़कर 81,711.76 पर बंद हुआ, जबकि टॉप 50 कंपनियों वाला निफ्टी 50 केवल 7.15 अंक या 0.03 प्रतिशत बढ़कर 25,017.75 पर बंद हुआ। हालांकि, निफ्टी 50 आज भी 25,000 के लेवल को होल्ड करने में कामयाब रहा।

शेयर बाजार आज भी हरे निशान में बंद होने में कामयाब रहा। क्योंकि फाइनेंशियल सेक्टर के शेयरों का वेटेज मार्केट में ज्यादा है और उनके Nifty फाइनेंशियल सर्विसेज में आज 0.82 की बढ़त और निफ्टी बैंक में 0.26  की बढ़ोतरी देखने को मिली। इन शेयरों की तेजी ने एनर्जी और कंज्यूमर स्टॉक्स में गिरावट की भरपाई कर दी।

व्यापक सूचकांकों में, निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स ने बेंचमार्क से बेहतर प्रदर्शन किया और 1.05 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ। इस बीच, मीडिया और फाइनेंशियल सर्विसेज कंपनियां 4.10 प्रतिशत तक की तेजी के साथ सभी सेक्टोरल इंडेक्स में टॉप पर रहीं, जबकि FMCG, मेटल, ऑटो और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स निचले स्तर पर बंद हुए।

टॉप लूजर्स

निफ्टी 50 के 50 लिस्टेड शेयरों में से 31 शेयर 2.04 प्रतिशत तक की गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें टाइटन, हिंदुस्तान यूनिलीवर, JSW स्टील, कोल इंडिया और ग्रासिम टॉप लूजर कंपनियां रहीं। जबकि BSE सेंसेक्स से, 30 लिस्टेड शेयरों में से 19 लाल निशान में बंद हुए। इसमें हिंदुस्तान यूनिलीवर, JSW स्टील और टाइटन कंपनी 2.01 प्रतिशत तक की गिरावट के साथ टॉप लूजर रहीं।

टॉप गेनर्स

टॉप गेनर्स की बात की जाए तो Nifty50 पर बजाज फिनसर्व, SBI लाइफ, मारुति सुजूकी, HDFL लाइफ और लॉर्सन एंड टुब्रो टॉप परफॉर्मिंग कंपनियां रहीं। जबकि, BSE पर बजाज फिनसर्व, मारुति सुजूकी, लॉर्सन एंड टुब्रो (L&T), बजाज फाइनेंस और इंफोसिस टॉप 5 परफॉर्मर रहीं। इसके अलावा, BSE पर अन्य कंपनियां जो हरे निशान में बंद हुईं उनमें ICICI Bank, सनफार्मा, एक्सिस बैंक, भारती एयरटेल और नेस्ले इंडिया (Nestle India) रहीं।

First Published - August 27, 2024 | 4:04 PM IST

संबंधित पोस्ट