facebookmetapixel
माघ मेले में शंकराचार्य के स्नान को लेकर घमासान, प्रशासन ने भेजा दूसरा नोटिस; यूपी सीएम का तंजMotilal Oswal MF ने उतारा नया फाइनेंशियल सर्विसेज फंड, ₹500 से निवेश शुरू; किसे करना चाहिए निवेशBudget 2026: रियल एस्टेट की बजट में होम लोन ब्याज छूट व अफोर्डेबल हाउसिंग सीमा बढ़ाने की मांगIndiGo Q3FY26 Results: फ्लाइट कैंसिलेशन का दिखा असर,मुनाफा 78% घटकर ₹549.1 करोड़ पर आयाGroww MF ने लॉन्च किया Nifty PSE ETF, ₹500 से सरकारी कंपनियों में निवेश का शानदार मौका!क्या बजट 2026 घटाएगा आपका म्युचुअल फंड टैक्स? AMFI ने सरकार के सामने रखीं 5 बड़ी मांगेंसिर्फ 64 रुपये का है ये SmallCap Stock, ब्रोकरेज ने कहा – ₹81 तक जा सकता है भाव; खरीद लेंRadico Khaitan Q3 Results: प्रीमियम ब्रांड्स की मांग से कमाई को मिली रफ्तार, मुनाफा 62% उछला; शेयर 5% चढ़ारूसी तेल फिर खरीदेगी मुकेश अंबानी की रिलायंस, फरवरी-मार्च में फिर आएंगी खेपें: रिपोर्ट्सSwiggy, Jio Financial समेत इन 5 शेयरों में बना Death Cross, चेक करें चार्ट

Closing Bell: 14 दिनों की बढ़त के बाद निफ्टी में आई गिरावट, सेंसेक्स लगातार दूसरे दिन लाल निशान में बंद

Share Market Closing Today: लगातार 14 दिनों की तेजी दर्ज करने के बाद NSE का बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी-50 आज 0.32% या 81.15 अंकों की गिरावट के साथ 25,198.70 के लेवल पर बंद हुआ।

Last Updated- September 04, 2024 | 4:41 PM IST
Stocks To Buy

Share Market Closing Today: लगातार 14 दिनों की तेजी दर्ज करने के बाद NSE का बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी-50 आज 0.32% या 81.15 अंकों की गिरावट के साथ 25,198.70 के लेवल पर बंद हुआ। वहीं, 30 शेयरों वाले S&P BSE सेंसेक्स में आज लगातार दूसरे दिन गिरावट बरकरार रही। सेंसेक्स पर 30 में से सिर्फ 11 शेयर आज बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि निफ्टी 50 पर हरे निशान में बंद होने वाले शेयरों की संख्या 18 रही। HDFC Life के शेयरों में कोई बदलाव नहीं देखने को मिला।

इंट्रा डे ट्रेड के दौरान आज सेंसेक्स 82,408.54 के हाई 81,833.69 के लो लेवल पर तो वहीं 25,216 के हाई और 25,083.80 के लो लेवल तक ट्रेड किया था। BSE पर आज कुल 4,047 शेयरों पर ट्रेड किए गए, जिसमें से 2,043 शेयरों में गिरावट आई। जबकि, NSE पर कुल ट्रेड 2804 हुए। जिसमें से 1,401 शेयर लाल निशान में बंद हुए।

मार्केट एनालिस्ट्स का मानना है कि कमजोर अमेरिकी मैन्युफैक्चरिंग डेटा के चलते अमेरिकी अर्थव्यवस्था में मंदी आने की आशंकाएं बढ़ गई हैं। जिसके चलते घरेलू शेयर बाजार में गिरावट आई। निवेशक अब 17 और 18 सितंबर की तारीख का इंतजार कर रहे हैं। क्योंकि अमेरिकी केंद्रीय  बैंक यानी फेडरल रिजर्व 18 सितंबर को ब्याज दरों में कटौती को लेकर अपना फैसला सुनाएगा।

सेक्टोरल इंडेक्स की बात की जाए तो शेयर बाजार में आज ज्यादातर सेक्टर्स में गिरावट देखने को मिली। आज सबसे बड़ी गिरावट निफ्टी PSU Bank में देखने को मिली। PSU Bank के शेयर 1.69% गिर गए। इसके बाद निफ्टी IT 0.94%, निफ्टी मेटल 0.75%, निफ्टी प्राइवेट बैंक 0.65% की गिरावट के साथ बंद हुए।

जबकि, रियल एस्टेट, हेल्थकेयर, फार्मा और FMCG सेक्टर में बढ़त देखने को मिली। Nifty Pharma 0.74%, निफ्टी FMCG 0.41%, निफ्टी फार्मा 0.74%, निफ्टी मीडिया 0.08% और निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स 0.82% की बढ़त के साथ बंद हुए।

टॉप गेनर्स

निफ्टी-50 पर आज टॉप गेनर्स की लिस्ट में नंबर 1 पर एशियन पेंट्स रहा। क्रूड ऑयल की कीमतों में गिरावट आने की वजह से पेंट्स शेयरों में आज बढ़त देखने को मिली। एशियन पेंट्स के शेयर आज 2.50% की बढ़त के साथ 3,233.80 के लेवल पर बंद हुए। इंट्रा डे ट्रेड में इसके शेयर 3,252 के हाई लेवल तक पहुंच गए थे।

इसके अलावा, टॉप शेयरों में ग्रासिम इंडस्ट्रीज, हिंदुस्तान यूनिलिवर, अल्ट्राटेक सीमेंट्स, सनफार्मा, अपोलो हॉस्पिटल्स, DIVI’S LAB, हीरो मोटोकॉर्प जैसे शेयरों में बढ़त देखने को मिली।

टॉप लूजर्स

आज सबसे बड़ी गिरावट विप्रो के शेयरों में देखने को मिली। विप्रो का शेयर आज 3.06% की गिरावट के साथ 519.65 रुपये पर बंद हुआ। इसके अलावा, कोल इंडिया, ONGC, हिंडाल्को, LTIMindtree, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इंफोसिस, एक्सिस बैंक, SBI, ICICI Bank जैसे शेयरों में गिरावट देखने को मिली।

ग्लोबल मार्केट

एशियाई बाजारों में सियोल, टोक्यो, शंघाई और हांगकांग तेजी से गिरावट के साथ बंद हुए। यूरोपीय बाजार भी लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। ओवरनाइट, अमेरिकी बाजार काफी गिरावट के साथ बंद हुए।

First Published - September 4, 2024 | 3:44 PM IST

संबंधित पोस्ट