facebookmetapixel
विश्व की चुनौतियों का समाधान बन रहा भारत, पीएम मोदी बोले- विकास की नई ऊंचाई छू रहा देशBharti Airtel Q3FY26 Results: मुनाफा 55% घटकर ₹6,631 करोड़, Arpu बढ़कर ₹259 पर आयाविदेश मंत्रालय का खंडन: NSA अजीत डोभाल नहीं गए अमेरिका… रुबियो से नहीं हुई कोई मुलाकातSIF में 360 ONE MF की एंट्री, DynaSIF Equity Long-Short Fund लॉन्च; किसके लिए सही निवेश?Suzlon Q3 Results: ₹445 करोड़ का मुनाफा, कमाई बढ़कर ₹4228 करोड़; फिर भी शेयर ने क्यों लगाया 4% का गोता ?भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर तेजी, मिड-मार्च तक औपचारिक समझौते का लक्ष्य: पीयूष गोयलBudget 2026 का टैक्स झटका, डिविडेंड और म्युचुअल फंड निवेश अब महंगे क्यों?₹200 तक जाएगा फर्टिलाइजर कंपनी का शेयर! हाई से 44% नीचे, ब्रोकरेज ने कहा – लॉन्ग टर्म ग्रोथ आउटलुक मजबूतशेयर, सोना, डेट और रियल्टी… ​कहां-कितना लगाएं पैसा? मोतीलाल ओसवाल वेल्थ ने बताई स्ट्रैटेजीStock market outlook: बजट के बाद किन सेक्टर्स में करें निवेश? एक्सपर्ट्स ने बताए नाम

Closing Bell: हरे निशान में बंद हुआ बाजार, रिलायंस, इन्फोसिस में लिवाली से सेंसेक्स 267 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी बढ़त

Closing Bell: तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 267.75 अंक यानी 0.36 प्रतिशत की बढ़त के साथ 74,221.06 अंक पर बंद हुआ।

Last Updated- May 22, 2024 | 4:42 PM IST
Stock Market
Representative Image

Closing Bell: स्थानीय शेयर बाजारों में बुधवार को तेजी रही और बीएसई सेंसेक्स 267 अंक से अधिक के लाभ में रहा। वैश्विक स्तर पर मिले-जुले रुख के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज और इन्फोसिस जैसी प्रमुख कंपनियों के शेयरों में लिवाली से बाजार में तेजी आई।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 267.75 अंक यानी 0.36 प्रतिशत की बढ़त के साथ 74,221.06 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 354.48 अंक तक उछल गया था।

इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 68.75 अंक यानी 0.31 प्रतिशत की बढ़त के साथ 22,597.80 अंक पर बंद हुआ। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक का ब्योरा जारी होने से पहले भारतीय बाजार में सकारात्मक रुख देखने को मिला।

निवेशक कंपनियों की चौथी तिमाही के परिणाम और चुनाव को लेकर अनिश्चितता कम होने से आशान्वित हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मानसून के जल्दी आने की उम्मीद से दैनिक उपभोग का सामान बनाने वाली कंपनियों (एफएमसीजी) को लेकर रुचि बढ़ी है। हालांकि, बाजार का प्रदर्शन अल्पकाल में हल्का रह सकता है क्योंकि उसे चुनाव के परिणाम का इंतजार है। एफआईआई बाजार से दूरी बनाये हुए हैं।’’

Top Gainers & Top Losers

सेंसेक्स के शेयरों में हिंदुस्तान यूनिलीवर, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इन्फोसिस, एशियन पेंट्स, आईटीसी और अल्ट्राटेक सीमेंट प्रमुख रूप से लाभ में रहे। दूसरी तरफ नुकसान में रहने वाले शेयरों में भारतीय स्टेट बैंक, जेएसडब्ल्यू स्टील, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा स्टील तथा टाटा मोटर्स शामिल हैं।

एशिया के अन्य बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट बढ़त में जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहा। यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर के कारोबार में गिरावट का रुख था।

अमेरिकी बाजार वॉल स्ट्रीट मंगलवार को बढ़त में रहा। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.84 प्रतिशत की गिरावट के साथ 82.18 डॉलर प्रति बैरल रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को 1,874.54 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे। बीएसई सेंसेक्स में मंगलवार को 52.63 की गिरावट रही थी, जबकि एनएसई निफ्टी 27.05 अंक बढ़त में रहा था।

First Published - May 22, 2024 | 4:42 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट