facebookmetapixel
IT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधाडिजिटल धोखाधड़ी पर RBI का ऐतिहासिक फैसला: अब पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजाPariksha Pe Charcha 2026: PM मोदी ने छात्रों को दी सलाह- नंबर नहीं, स्किल व बेहतर जीवन पर दें ध्याननागालैंड में क्षेत्रीय प्राधिकरण के गठन को मिली त्रिपक्षीय मंजूरी, PM मोदी ने बताया ‘ऐतिहासिक’

बेहतर तिमाही नतीजों से Phoenix Mills पर ब्रोकरेज बुलिश, रेटिंग की अपग्रेड

जियोजित रिसर्च ने  शेयर पर रेटिंग को ‘होल्ड’ से बढ़ाकर ‘खरीदें’ कर दिया है और कीमत लक्ष्य संशोधित करके 1,996 रुपये कर दिया है।

Last Updated- December 19, 2025 | 9:01 AM IST
Stock market
Representational Image

रिटेल मॉल डेवलपर द फीनिक्स मिल्स का शेयर खपत में मजबूत वृद्धि और नई संपत्तियों के मजबूत प्रस्ताव के दम पर अपने सालाना ऊंचे स्तर के पास कारोबार कर रहा है। सितंबर तिमाही में उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन को देखते हुए ब्रोकरों ने इस मॉल ऑपरेटर के लिए अपने आय अनुमान बढ़ा दिए थे। अक्टूबर की शुरुआत से शेयर में लगभग 14 प्रतिशत की तेजी आई है और यह अभी वित्त वर्ष 2027 के आय अनुमान के 44 गुना पर कारोबार कर रहा है।

उपभोग में मजबूत वृद्धि के कारण कंपनी ने सितंबर तिमाही में राजस्व में 22 प्रतिशत और परिचालन लाभ में 29 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की। उस तिमाही में खपत में सालाना आधार पर 14 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई, जबकि वित्त वर्ष 2026 की पहली छमाही में यह वृद्धि 12 प्रतिशत थी। यह बढ़ोतरी फीनिक्स पैलेडियम (मुंबई), फीनिक्स सिटेडल (इंदौर), पैलेडियम अहमदाबाद, फीनिक्स मॉल ऑफ द मिलेनियम (पुणे) और फीनिक्स मॉल ऑफ एशिया (बेंगलूरु) की वजह से हुई। फीनिक्स मार्केटसिटी बेंगलूरु और पुणे मॉल के लिए मौजूदा रीपोजशनिंग के कारण खपत सालाना आधार पर सपाट रही।

जियोजित रिसर्च ने BUY की रेटिंग

जियोजित रिसर्च ने इस शेयर को अपग्रेड किया है। उसका मानना है कि कंपनी का प्रीमियम पर लगातार फोकस, परिसंपत्ति दक्षता और अनुशासित पूंजी नियोजन से मजबूत दीर्घावधि वृद्धि और मूल्य सृजन को मदद मिलने की उम्मीद है। उसने रेटिंग को ‘होल्ड’ से बढ़ाकर ‘खरीदें’ कर दिया है और कीमत लक्ष्य संशोधित करके 1,996 रुपये कर दिया है।

फीनिक्स मिल्स के लिए सितंबर तिमाही में इलेक्ट्रॉनिक और मल्टीप्लेक्स सेगमेंट ने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया और इसमें सालाना 23 प्रतिशत की वृद्धि हुई। फैशन में 17 प्रतिशत और उसके बाद ज्वैलरी सेगमेंट में 12 प्रतिशत का इजाफा हुआ।

नोमूरा रिसर्च ने कंपनी के पूरे हो चुकी आवासीय परियोजना में उम्मीद से बेहतर बिक्री और जीएसटी दर में बदलाव तथा वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही में फीनिक्स मार्केट सिटी मॉल्स में दर्ज की गई बेहतर कारोबारी गतिविधियों के कारण मौजूदा मॉलों में आगे मजबूत खपत वृद्धि की उम्मीद के चलते वित्त वर्ष 2026 और वित्त वर्ष 2027 के लिए कंपनी की प्रति शेयर आय को क्रमशः 10 प्रतिशत और 5 प्रतिशत बढ़ा दिया है। ब्रोकरेज ने कंपनी के लिए अपने कीमत लक्ष्य को पहले के 1,350 रुपये से बढ़ाकर 1,450 रुपये कर दिया है। हालांकि, मूल्यांकन की चिंताओं, मार्जिन दबाव और खपत वृद्धि की गति को देखते हुए उसने शेयर पर ‘घटाएं’ रेटिंग दी है।

First Published - December 19, 2025 | 9:01 AM IST

संबंधित पोस्ट