facebookmetapixel
27 जनवरी को देशभर में बैंक हड़ताल! 8 लाख बैंक कर्मी क्यों ठप रखेंगे कामकाज?PhonePe IPO: वॉलमार्ट, टाइगर ग्लोबल और माइक्रोसॉफ्ट बेचेंगे ₹10,000 करोड़ से ज्यादा की हिस्सेदारीनिफ्टी की रफ्तार पर ब्रेक! PL कैपिटल ने घटाया टारगेट, बैंक से डिफेंस तक इन सेक्टरों पर जताया भरोसाबजट से पहले बड़ा संकेत! डिफेंस और इंफ्रा बनेंगे गेमचेंजर, निफ्टी को भी मिल सकती है नई रफ्तारगिरा तो खरीदो! एक्सपर्ट बोले- सोने की चमक और तेज होगी, ₹2.3 लाख तक जा सकता है भावShadowfax IPO को अप्लाई करने का आखिरी मौका, दांव लगाए या नहीं? ग्रे मार्केट यह दे रहा इशारा52% चढ़ सकता है, Eternal के शेयर पर ब्रोकरेज का बड़ा अपडेट; Q3 में 73% उछल गया मुनाफाGold and Silver Price Today: सोने की कीमतों में नरमी, चांदी में बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआतरूस से दूरी, पश्चिम एशिया से नजदीकी: भारतीय तेल आयात में बड़ा बदलावबैंकों का भरोसा बढ़ा, वाणिज्यिक क्षेत्र में रिकॉर्ड निवेश

Share Market Today: 200 अंक टूटा सेंसेक्स, निफ्टी 19,500 के नीचे

Share Market Today: एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई इंडेक्स 1.5% फिसल गया है।  कोरिया का कोस्पी इंडेक्स सपाट है।  गिफ्ट निफ्टी भी नीचे फिसला है। 

Last Updated- August 03, 2023 | 9:43 AM IST
Share Market

Share Market Today, 3 August: कमजोर हुई बाजार की शुरुआत

सेंसेक्स 200 अंक टूटा, निफ्टी 19500 के नीचे खुला बाजार की शुरुआत आज गिरावट के साथ हुई है। सेंसेक्स 259.51 अंक यानी 0.39 फीसदी की गिरावट के साथ 65,523.27 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 65.70 अंक यानी 0.34 फीसदी की गिरावट के साथ 19,460.80 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

प्री-ओपनिंग में बाजार में  गिरावट
प्री-ओपनिंग में बाजार में गिरावट दिखी। सेंसेक्स 292.99 अंक यानी 0.45 फीसदी की गिरावट के साथ 65,489.79 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 50.30 अंक यानी 0.26 फीसदी की गिरावट के साथ 19,476.20 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

कैसा रहेगा आज का बाजार

आज यानी 3 अगस्त को ग्लोबल मार्केट से कमजोर संकेत मिल रहे हैं। एशियाई बाजारों की बात करें को यहां भी नरमी देखने को मिल रही है। एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई इंडेक्स 1.5% फिसल गया है।  कोरिया का कोस्पी इंडेक्स सपाट है।  गिफ्ट निफ्टी भी नीचे फिसला है।

फिच के रेटिंग घटाने के बाद अमेरिकी बाजारों में कल भारी बिकवाली देखने को मिली है। नैस्डैक 2% से ज्यादा फिसला है जबकि डाओ भी 350 प्वाइंट गिरा है।

वहीं अमेरिका की रेटिंग घटने से कमोडिटी कीमतों पर भी दबाव देखने को मिला। ऐसे में भारतीय बाजार की शुरुआत कमजोर के साथ होने के संकेत मिल रहे है।

इस बीच भारत में GST काउंसिल की बैठक में कसीनो और ऑनलाइन गेमिंग वाली कंपनियों को कोई राहत नहीं मिली। एंट्री फीस पर 28% GST का फैसला लागू रहेगा। 6 महीने बाद सरकार समीक्षा करेगी।

ये भी पढ़ें : Dollar Vs Rupee: एक महीने के निचले स्तर पर लुढ़का रुपया

कल कैसा था बाजार

भारतीय शेयर बाजार में बुधवार के कारोबार के दौरान जोरदार गिरावट दर्ज की गई और बीएसई का सेंसेक्स (Sensex) 650 से ज्यादा अंक की गिरावट लेकर बंद हुआ।

अमेरिका की रेटिंग एजेंसी Fitch Ratings के अमेरिकी क्रेडिट रेटिंग घटाने के बाद वैश्विक बाजारों में गिरावट आई और इसका असर भारतीय शेयर बाजार पर भी पड़ा। साथ ही मुनाफा वसूली से भी बाजार पर असर पड़ा।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स (Bse Sensex) आज के कारोबार में 1.02 प्रतिशत या 676.53 अंक की गिरावट लेकर 65,782.78 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 65,431.68 अंक तक फिसल गया लेकिन बाद में कुछ उबर गया। सेंसेक्स की 30 कंपनियों में 26 के शेयर लाल निशान में बंद हुए।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ़्टी (Nifty) भी 1.05 प्रतिशत या 207.00 अंक की गिरावट लेकर 19,526.55 पर बंद हुआ। इसी के साथ निफ़्टी 20 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर तक पहुंचने से और पीछे फिसल गया।

ये भी पढ़ें : अमेरिकी बुखार से पस्त बाजार, दुनिया भर के बाजारों में आई गिरावट

First Published - August 3, 2023 | 8:41 AM IST

संबंधित पोस्ट