facebookmetapixel
Advertisement
Indian IT: बड़े टेक दिग्गज खुद कर रहे निवेश, क्या घटेगा भारतीय कंपनियों का काम? ब्रोकरेज ने बताई असली तस्वीरएक साल में 100% चढ़ा Pharma Stock, मोतीलाल ओसवाल ने कहा- BUY; अभी 20% और चढ़ेगाFMCG Stocks: कॉफी 18% सस्ती, कोपरा गिरा… क्या बढ़ेगा कंपनियों का मुनाफा? एंटीक ने बताए अपने टॉप पिक्सटैक्स बढ़ा, लेकिन क्या संभल पाएगा घाटा? सरकारी खजाने की हालत पर एंटीक की रिपोर्टClean Max Enviro IPO Allotment: आज फाइनल होगा शेयरों का अलॉटमेंट, जानें कितने रुपये पर हो सकती है लिस्टिंगसरकारी खर्च से चमकेंगी ये 4 कंपनियां? मजबूत ऑर्डर बुक और बढ़ते मार्जिन पर ब्रोकरेज का बड़ा दांवGold Silver Price: MCX पर सोना ₹600 से ज्यादा टूटा, चांदी में ₹4,000 की गिरावट; जानें ताजा भाव25,400 के स्तर पर निफ्टी की अग्निपरीक्षा, आगे क्या होगी चाल? मार्केट एक्सपर्ट ने बताई ट्रेडिंग स्ट्रेटेजी और टॉप पिक्सBreakout stocks: ब्रेकआउट के बाद दौड़ने को तैयार ये 3 स्टॉक, जान लें टारगेट, स्टॉपलॉसStocks to Watch: Lupin से लेकर IRFC और RVNL तक, गुरुवार को इन स्टॉक्स पर रखें नजर

Share Market Today: तेजी के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 200 अंक चढ़ा, निफ्टी 19450 अंक के पार

Advertisement

GIFT Nifty भी हरे निशान में ट्रेड कर रहा है। आज सुबह 7 बजे करीब यह अंक से अधिक बढ़कर 19,544 पर कारोबार करता दिखा।

Last Updated- July 14, 2023 | 11:21 AM IST

Opening Bell:

सकारात्मक ग्लोबल संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई है। बाजारों के दोनों प्रमुख सूचकांकों में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में मजबूती दर्ज की गई। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला BSE Sensex करीब 250 अंकों की मजबूती के साथ 65,750 के पार खुला। वहीं एनएसई का सूचकांक निफ्टी भी 106.65 अंक बढ़कर 19,520.40 पर पहुंच गया।

Top Gainers:

सेंसेक्स के समूह में शामिल शेयरों में से एचसीएल टेक्नोलॉजीज, इंफोसिस, टेक महिंद्रा, भारतीय स्टेट बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा स्टील, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, आईसीआईसीआई बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक लाभ में रहे।

Top Losers: 

पावर ग्रिड, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एनटीपीसी और रिलायंस इंडस्ट्रीज में गिरावट दर्ज की गई।

Market Preview:

ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेतों के बीच आज यानी शुक्रवार को भारतीय बाजार में तेजी देखने को मिल सकती है। इसका मतलब बीते दो दिनों से जारी तेजी  हफ्ते के आखिरी कारोबार दिन (14 जुलाई) भी जारी रहने की उम्मीद है।

वहीं, GIFT Nifty भी हरे निशान में ट्रेड कर रहा है। आज सुबह 7 बजे करीब यह अंक से अधिक बढ़कर 19,544 पर कारोबार करता दिखा।

अमेरिकी बाजारों में भी तेजी देखने को मिली।  S&P 500 0.85 फीसदी उछल गया, Dow Jones 0.14 प्रतिशत और नैस्डैक 1.58 प्रतिशत बढ़ गया।

ये भी पढ़ें : Nifty Bank F&O: NSE में अब बैंक निफ्टी की एक्सपायरी बुधवार को होगी

एशियाई बाजारों में भी आज सुबह ज्यादातर तेजी रही और Hang Seng, Shenzhen Component, Shanghai Composite 1.3 फीसदी तक बढ़ गए। ंस्ट्रेट टाइम्स और कोस्पी 0.9 फीसदी तक बढ़े। केवल Nikkei 0.3 फीसदी की गिरावट के साथ नुकसान में रहा।

घरेलू बाजार में आज यानी शुक्रवार को  Wipro के स्टॉक्स फोकस में रहेंगे। कंपनी  का कंसोलिडेट नेट प्रॉफिट  30 जून, 2023 को समाप्त तिमाही में 12 प्रतिशत बढ़कर 2,870 करोड़ रुपये पर पंहुचा गया।

कल कैसी थी बाजार की चाल?

सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार बढ़त के साथ हरे निशान पर बंद हुए। कल के कारोबार में सेंसेक्स (Sensex) 165 अंक मजबूत हुआ। वहीं, निफ्टी (Nifty) में भी 29 अंकों की बढ़त दर्ज की गई।

Advertisement
First Published - July 14, 2023 | 8:58 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement