facebookmetapixel
Advertisement
यूरोप कारोबार सुधरा, भारत का बिजनेस मजबूत… Tata Steel पर क्या कह रहे ब्रोकरेज, जानें टारगेटCredit Card Tricks: हर खरीदारी पर क्रेडिट कार्ड से 10% तक की सीधी बचत, जानिए आसान ट्रिक्सरिलायंस, HDFC और Infosys से पैसा निकालकर कहां लगा रहे विदेशी निवेशक?Rupee at New low: डॉलर के मुकाबले रुपया 96.25 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर, तेल कीमतों ने बढ़ाया दबाव₹2.5 लाख करोड़ के ऑर्डर बुक वाली HAL पर ब्रोकरेज बुलिश, 36% तक तेजी की उम्मीदGold-Silver Price Today: मिडिल ईस्ट तनाव के बीच भी सोना-चांदी हुए सस्ते, जानें आज के रेटभारतवंशी हिंदुजा परिवार की संपत्ति 38 अरब पाउंड पहुंची, ब्रिटेन में फिर टॉप परप. बंगाल को टेक हब बनाने की तैयारी; केंद्र ने Google, Microsoft, Amazon जैसी टेक कंपनियों से शुरू की बातचीतरिकॉर्ड गर्मी से AC और कोल्ड ड्रिंक कंपनियों की चांदी, सीमेंट सेक्टर पर दबावIndian Oil आज कर सकती है डिविडेंड का ऐलान, निवेशकों की नजर बोर्ड मीटिंग पर

बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी, सेंसेक्स फिर गया 60,000 के ऊपर

Advertisement

BSE के 30 शेयरों वाले सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) ने 361.01 अंक यानी 0.60 फीसदी की बढ़त दर्ज की और कारोबार के अंत में यह 60,927.43 अंक पर बंद हुआ।

Last Updated- December 27, 2022 | 4:55 PM IST
Sensex can hit 100,000 2026
Creative Commons license

वैश्विक बाजारों के मजबूत रुख से उत्साहित निवेशकों के लिवाल बने रहने से स्थानीय शेयर बाजारों (Share Market) में लगातार दूसरे दिन तेजी रही और मंगलवार को दोनों प्रमुख सूचकांक बढ़त के साथ बंद हुए। BSE के 30 शेयरों वाले सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) ने 361.01 अंक यानी 0.60 फीसदी की बढ़त दर्ज की और कारोबार के अंत में यह 60,927.43 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 420.26 अंक तक उछल गया था। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का सूचकांक निफ्टी भी 117.70 अंक यानी 0.65 फीसदी बढ़कर 18,132.30 अंक पर बंद हुआ।

Top Gainers

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में से टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, लार्सन एंड टुब्रो, एशियन पेंट्स, विप्रो, बजाज फाइनेंस, आईसीआईसीआई बैंक, टेक महिंद्रा और टाइटन में खासी मजबूती रही।

Top Losers

वहीं हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा और नेस्ले के शेयर नुकसान में रहे।

यह भी पढ़ें: Mutual Funds: छोटी अव​धि की योजनाओं में निवेश लाभकारी

International Indices

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट सोल लाभ के साथ बंद हुए। यूरोप के बाजार भी दोपहर के सत्र में बढ़त पर कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी शेयर बाजार सोमवार को बंद रहे थे। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.49 फीसदी चढ़कर 84.33 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

FIIs

विदेशी निवेशकों ने भारतीय बाजारों से निकासी जारी रखी है। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने सोमवार को शुद्ध रूप से 497.65 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Advertisement
First Published - December 27, 2022 | 4:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement