facebookmetapixel
Advertisement
तेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमणसरकार का बड़ा फैसला: पीएनजी नेटवर्क वाले इलाकों में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडर

सेंसेक्स, निफ्टी 8 महीने के निचले स्तर पर, ब्रोकरेज फर्म ने आने वाले सप्ताह के लिए क्या कहा?

Advertisement

सेंसेक्स 425 अंक टूटकर 75,311 पर बंद हुआ, जो 6 जून, 2024 के बाद इसका सबसे निचले स्तर है।  निफ्टी भी 117 अंक के नुकसान के साथ 22,796 पर बंद हुआ।

Last Updated- February 21, 2025 | 11:25 PM IST
Share Market
प्रतीकात्मक तस्वीर | फोटो क्रेडिट: Pexels

अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के शुल्क लगाने की चेतावनी को लेकर चिंता के बीच बेंचमार्क सूचकांकों में आज लगातार चौथे दिन गिरावट रही और दोनों सूचकांक आठ महीने के निचले स्तर पर बंद हुए।

सेंसेक्स 425 अंक टूटकर 75,311 पर बंद हुआ, जो 6 जून, 2024 के बाद इसका सबसे निचले स्तर है।  निफ्टी भी 117 अंक के नुकसान के साथ 22,796 पर बंद हुआ, जो 5 जून, 2024  के बाद सबसे निचला स्तर है। दोनों सूचकांक लगातार दूसरे हफ्ते नुकसान में रहे। इस हफ्ते सेंसेक्स 0.8 फीसदी और निफ्टी 0.6 फीसदी नीचे बंद हुआ। दो दिन लाभ में रहने के बाद निफ्टी मिडकैप में 1.3 फीसदी और स्मॉलकैप में 1.1 फीसदी गिरावट दर्ज की गई। बंबई स्टॉक एक्सचेंज पर सूचीबद्ध कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण 2.6 लाख करोड़ रुपये घटकर 402 लाख करोड़ रुपये रह गया।

शुल्क पर ट्रंप की ताजा घोषणाओं से भारत सहित दुनिया भर के बाजारों में उठापटक देखी जा रही है। ट्रंप ने वाहन, सेमीकंडक्टर और फार्मास्युटिकल आयात पर करीब 25 फीसदी शुल्क लगाने की मंशा जाहिर की है। शुल्क की औपचारिक घोषणा 2 अप्रैल को की जा सकती है। 

शुल्क लगाए जाने से भारतीय दवा कंपनियों का अमेरिका में निर्यात के प्रभावित होने की आशंका से निफ्टी फार्मा और निफ्टी हेल्थकेयर सूचकांक में 2-2 फीसदी की गिरावट आई।

पिछले साल अक्टूबर से ही बाजार में दबाव दिख रहा है। सितंबर और दिसंबर तिमाही के नतीजे कमजोर रहने, मांग में सुस्ती और रुपये में नरमी से बाजार में गिरावट का रुख बना हुआ है। चीन में अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए प्रोत्साहन उपायों की घोषणा और अमेरिका की नीतियों में बदलाव के मद्देनजर विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों की भारी बिकवाली कर रहे हैं, जिससे गिरावट में तेजी आई है।

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने 3,450 करोड़ रुपये की शुद्ध बिकवाली की। इस साल अभी तक उन्होंने 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की बिकवाली की है। वाहन और बैंकिंग शेयरों में आज खूब बिकवाली हुई। सेंसेक्स में सबसे ज्यादा 6.1 फीसदी गिरावट महिंद्रा ऐंड महिंद्रा के शेयर में देखी गई।  आईसीआईसीआई बैंक 1.4 फीसदी नुकसान में रहा।

अल्फानीति फिनटेक के सह-संस्थापक यूआर भट्ट ने कहा, ‘ट्रंप एक विलक्षण राजनेता हैं और उनकी घोषणाएं बाजार में उथलपुथल मचाती हैं। अमेरिकी व्यापार नीति पर स्पष्टता आने तक बिकवाली जारी रहेगी। यूरोप और प​श्चिम ए​शिया में भू-राजनीतिक तनाव खत्म होने से सुधार का मौका दिख सकता है।’

मोतीलाल ओसवाल फाइनैं​शियल सर्विसेज में शोध प्रमुख (वेल्थ मैनेजमेंट) सिद्धार्थ खेमका ने कहा, ‘आने वाले सप्ताह में निफ्टी पर दबाव रहेगा। वै​​श्विक बाजार के मिलेजुले संकेतों, अमेरिकी व्यापार नीति और रूस-यूक्रेन युद्ध पर भी बाजार की नजर रहेगी।’ 

बंबई स्टॉक एक्सचेंज पर 2,304 शेयर नुकसान में और 1,652 लाभ में रहे। विशेषज्ञों का कहना है कि अमेरिकी व्यापार नीति और भू-राजनीतिक घटनाक्रम निकट भविष्य में बाजार की दिशा तय करेंगे।

Advertisement
First Published - February 21, 2025 | 10:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement