facebookmetapixel
₹3 लाख के पार चांदी, क्या अभी भी कमाई का मौका बचा है, जानें क्या कह रहे हैं एक्सपर्टNFO: Parag Parikh MF ने उतारा नया लॉर्ज कैप फंड, ₹1,000 से निवेश शुरू; क्या है इसमें खास?Trump ने नोबेल पुरस्कार न मिलने का ठीकरा फोड़ा, ग्रीनलैंड को बनाया सुरक्षा मुद्दाSteel Stocks: दुनिया की सुस्ती के बीच भारत का स्टील सेक्टर मजबूत, मोतीलाल ओसवाल ने इन 3 शेयरों में दी BUY की सलाहBudget 2026: सरकार की तिजोरी में पैसा आता है कहां से?FY26 में 7.3% GDP ग्रोथ से बढ़ेगी इनकम, इंश्योरेंस डिमांड को मिलेगा सहारा: मूडीजOffice market: वैश्विक अनिश्चितताओं के बाद भी ऑफिस मार्केट ने बनाया रिकॉर्ड, इस साल जीसीसी हिस्सेदारी 50 फीसदी पार होने की उम्मीद₹931 का HDFC Bank stock… क्या ₹1,200 तक जाएगा? 4 ब्रोकरेज ने दिए बड़े संकेतRIL: Q3 नतीजों के बाद स्टॉक 3% से ज्यादा टूटा; ब्रोकरेज की सलाह- BUY करें, 3 नए ग्रोथ इंजन देंगे मजबूतीGovt Business Loan Scheme: सिर्फ आधार कार्ड दिखाइए, सरकार देगी 90 हजार तक का लोन; जानें स्कीम के बारे में

Sensex milestones: हाल के वर्षों में सेंसेक्स ने पार किए महत्वपूर्ण पड़ाव, आइए डालते हैं अब तक के सफर पर एक नजर

सेंसेक्स मंगलवार को 274 अंक उछलकर अब तक के उच्चतम स्तर 65,479.05 अंक पर बंद हुआ

Last Updated- July 04, 2023 | 6:59 PM IST
Sensex can hit 100,000 2026

बीएसई का मानक सूचकांक सेंसेक्स (BSE Sensex) मंगलवार को 274 अंक उछलकर अब तक के उच्चतम स्तर 65,479.05 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स एक समय 467.92 अंक की तेजी के साथ रिकॉर्ड 65,672.97 अंक तक चला गया था।

तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स की हाल के वर्षों में प्रमुख उपलब्धियां इस तरह रही हैं;

चार जुलाई, 2023: सेंसेक्स अबतक के उच्चतम स्तर 65,479.05 अंक पर बंद। कारोबार के दौरान रिकॉर्ड 65,672.97 अंक तक गया।

तीन जुलाई, 2023: सेंसेक्स पहली बार 65,000 अंक के पार पहुंचा।

30 जून, 2023 : सेंसेक्स 64,718.56 अंक के उच्चतम स्तर पर बंद हुआ।

28 जून, 2023 : सेंसेक्स दिन के कारोबार के दौरान पहली बार 64,000 अंक के स्तर पर पहुंचा।

30 नवंबर, 2022 : पहली बार 63,000 अंक के स्तर पर पहुंचा।

19 अक्टूबर, 2021 : दिन के कारोबार के दौरान 62,000 अंक का आंकड़ा छुआ।

14 अक्टूबर, 2021 : कारोबार के दौरान और दिन की समाप्ति दोनों में पहली बार 61,000 अंक का आंकड़ा पार किया।

24 सितंबर, 2021 :  कारोबार के दौरान और दिन की समाप्ति दोनों में पहली बार 60,000 अंक का आंकड़ा पार किया।

16 सितंबर, 2021 : कारोबार के दौरान और दिन की समाप्ति दोनों में पहली बार 59,000 अंक का आंकड़ा पार किया।

तीन सितंबर, 2021 : कारोबार के दौरान और दिन की समाप्ति दोनों में पहली बार 58,000 अंक का आंकड़ा पार किया।

31 अगस्त, 2021 : कारोबार के दौरान और दिन की समाप्ति दोनों में पहली बार 57,000 अंक का आंकड़ा पार किया।

27 अगस्त, 2021 : कारोबार की समाप्ति पर पहली बार 56,000 अंक का आंकड़ा पार किया।

18 अगस्त, 2021 : कारोबार के दौरान पहली बार 56,000 अंक का आंकड़ा पार किया।

13 अगस्त, 2021 : कारोबार के दौरान और दिन की समाप्ति दोनों में पहली बार 55,000 अंक का आंकड़ा पार किया।

चार अगस्त, 2021 : कारोबार के दौरान और दिन की समाप्ति दोनों में पहली बार 54,000 अंक का आंकड़ा पार किया।

सात जुलाई, 2021 : पहली बार दिन की समाप्ति पर 53,000 अंक का आंकड़ा पार किया।

22 जून, 2021 : कारोबार के दौरान पहली बार 53,000 अंक के आंकड़े पर पहुंचा।

15 फरवरी, 2021 : पहली बार 52,000 अंक के ऊपर आया।

आठ फरवरी, 2021: पहली बार 51,000 अंक के ऊपर बंद।

पांच फरवरी, 2021 : दिन के कारोबार के दौरान पहली बार 51,000 अंक का आंकड़ा पार किया।

तीन फरवरी, 2021 : पहली बार 50,000 अंक के ऊपर बंद।

21 जनवरी, 2021 : दिन के कारोबार में पहली बार 50,000 अंक पर पहुंचा।

First Published - July 4, 2023 | 6:59 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट