facebookmetapixel
Advertisement
1991 के आर्थिक सुधार अचानक नहीं आए थे, 1970 के दशक में ही बन गई थी बदलाव की जमीन: नितिन देसाईभारत के चॉकलेट बाजार से तेज बढ़ने की तैयारी में फेरेरो रोशे, प्रीमियम सेगमेंट पर नजरRBI गवर्नर की फिनटेक कंपनियों को नसीहत, ‘ग्राहकों के आंकड़ों को व्यावसायिक संपत्ति नहीं, जिम्मेदारी मानें’PNB का वेल्थ मैनेजमेंट और क्रेडिट कार्ड पर बड़ा दांव, 2027 में नई सेवाएं शुरू करने की तैयारीFCNR(B) फंड के इस्तेमाल में लगेंगे 3-4 महीने, असामान्य कर्ज बढ़ने का खतरा नहीं: SBI चेयरमैनक्लोजिंग ऑक्शन में शुरुआती लिक्विडिटी की समस्या सामान्य, SEBI चेयरमैन बोले: दुनिया भर के बाजारों में हुआ ऐसाअगले दौर के सुधारों में डिरेगुलेशन पर जोर, छोटी-छोटी अड़चनें दूर करने की जरूरत: गौबाHDFC बैंक के पक्ष में बहरीन अदालत का फैसला, निवेशकों के सभी 7 मामले खारिजगारंटीशुदा रिटर्न वाली पेंशन योजना की तैयारी, PFRDA ने विशेषज्ञ समिति का किया गठनभारत-रूस व्यापार को 60 से 100 अरब डॉलर तक ले जाने की तैयारी, व्यापार संतुलन पर जोर

थोक SMS घोटाले पर SEBI सख्त, 200 से ज्यादा इकाइयों को नोटिस जारी

Advertisement

126 करोड़ रुपये की अवैध कमाई लौटाने का निर्देश

Last Updated- June 21, 2023 | 9:35 PM IST
SEBI

थोक SMS के जरिए बाजार पर कथित तौर पर असर डालने के मामले में बाजार नियामक SEBI ने 135 इकाइयों को प्रतिभूति बाजार में प्रवेश से रोक दिया है और 126 करोड़ रुपये की अवैध कमाई लौटाने का आदेश दिया है।

ऐसा करने वालों ने प्रभाव डालने वाली इकाइयों के जरिये पहले पांच माइक्रोकैप कंपनियों के शेयर कीमतों व वॉल्यूम में इजाफा किया और फिर थोक SMS के जरिये खरीद की सिफारिश के साथ इन सूचनाओं का प्रसार आम निवेशकों के बीच कर दिया ताकि निवेशक इन्हें खरीदने के लिए आकर्षित हों। बाद में इन्होंने इन कंपनियों के पहले से खरीदे गए शेयर ऊंची कीमतों पर बेचकर मुनाफावसूली कर ली।

SEBI ने पाया कि इसके अंतिम लाभार्थियों में कुछ कंपनियों के प्रवर्तक और ऐसे संदेश के प्रसार के पीछे प्रथम दृष्टया मास्टरमाइंड हनीफ शेख शामिल थे।

बाजार नियामक ने कुल 226 इकाइयों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है, जिनमें पांच स्मॉलकैप कंपनियां मसलन विशाल फैब्रिक्स, जीबीएल इंडस्ट्रीज, मौर्या उद्योग, 7एनआर रिटेल और दार्जिलिंग रोपवे कंपनी शामिल हैं। इस मामले में संभावित तौर पर अवैध कमाई का आंकड़ा करीब 144 करोड़ रुपये पर पहुंच सकता है।

नियामक ने ऐसी धोखाधड़ी वाली गतिविधियों से निवेशकों को सतर्क किया है, जो थोक SMS, वेबसाइटों, सोशल मीडिया मसलन टेलीग्राम, इंस्टाग्राम, यूट्यूब आदि के जरिये प्रासित किए जाते हैं। नियामक ने निवेशकों को सिर्फ SEBI पंजीकृत इंटरमीडियरीज से ही सौदा करने की सलाह दी है।

इस जांच में SEBI ने डिजिटल पहुंच, नकदी जमाओं की रिसीट्स और बैंक लेनदेन का इस्तेमाल SMS भेजने वालों व अन्य इकाइयों की पहचान में की, जो ऐसी अवैध गतिविधियों में शामिल थे।

Advertisement
First Published - June 21, 2023 | 9:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement