facebookmetapixel
Advertisement
अच्छे दिनों में राजकोषीय गुंजाइश न बनाना भारत की बड़ी भूल, आर्थिक संकट में विकल्प हुए सीमितEditorial: फेड चीफ के सख्त रुख और ब्याज दर बढ़ने के डर से सहमा ग्लोबल मार्केटफार्मा कंपनी नोवो नॉर्डिस्क के सिस्टम में बड़ी सेंधमारी, हैकर्स ने मांगी 2.5 करोड़ डॉलर की फिरौतीमहंगाई दर को लेकर सतर्क रहना जरूरी, नीतिगत दरों में बदलाव के लिए करना होगा इंतजार: RBIटेलीग्राम बैन पर केंद्र सरकार के फैसले को दिल्ली HC की मंजूरी, कोर्ट ने कहा: यह कदम अनुचित नहींमुकेश अंबानी का बड़ा बयान: आयातित ऊर्जा पर निर्भरता लंबे समय के लिए ठीक नहीं, ग्रीन एनर्जी में निवेश बढ़ाएगी RILईशा अंबानी का मेगा प्लान: ₹1 लाख करोड़ के राजस्व लक्ष्य के साथ देश की सबसे बड़ी FMCG कंपनी बनेगी RCPLमुकेश अंबानी का बड़ा ऐलान: जामनगर में दुनिया का सबसे बड़ा AI कंप्यूट प्लेटफॉर्म बनाएगी रिलायंसGold Price Crash: फेड के सख्त रुख और मजबूत डॉलर से टूटा सोना, लगातार तीसरे सप्ताह आई भारी गिरावटReliance Stocks: JIO IPO से चमकेगी रिलायंस की किस्मत, शेयरों की रेटिंग में बड़े सुधार के संकेत

SEBI ने स्कोर्स मंच के जरिये मई में 2,457 शिकायतों का निपटान किया

Advertisement

नियामक ने बताया कि मई, 2023 तक 28 शिकायतें तीन महीने से अधिक समय से लंबित थीं।

Last Updated- June 11, 2023 | 4:25 PM IST
SEBI

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) ने मई में अपने स्कोर्स मंच के जरिये कंपनियों और बाजार मध्यवर्तियों के खिलाफ कुल 2,457 शिकायतों का निपटान किया।

सेबी की ओर से शनिवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, मई की शुरुआत में 2,984 शिकायतें लंबित थीं और 2,626 नई शिकायतें प्राप्त हुईं। नियामक ने बताया कि मई, 2023 तक 28 शिकायतें तीन महीने से अधिक समय से लंबित थीं।

ये शिकायतें निवेश सलाहकारों, अनुसंधान विश्लेषकों, कामकाज के संचालन/सूचीबद्धता शर्तों, न्यूनतम सार्वजनिक शेयरधारिता, उद्यम पूंजी कोष और अधिग्रहण/पुनर्गठन से संबंधित थीं।

आंकड़ों के अनुसार, किसी शिकायत के समाधान का औसत समय 31 दिन था। बाजार नियामक सेबी ने एक अलग सार्वजनिक नोटिस में उन 12 इकाइयों का जिक्र किया है जिनके खिलाफ स्कोर्स पर शिकायतें तीन महीने से अधिक से लंबित हैं।

इन इकाइयों में ब्राइटकॉम ग्रुप लिमिटेड, अंकुर जैन, रिसर्च गुरु, उमेश कुमार पांडेय प्रॉप्राइटर – ऑरोस्टार इन्वेस्टमेंट एडवाइजरी सर्विसेज, धर्मेश परमार, ग्रोवैल्यू फाइनेंशियल सर्विसेज और हाइलाइट इन्वेस्टमेंट रिसर्च शामिल हैं। स्कोर्स एक शिकायत निपटान प्रणाली है जिसे जून, 2011 में शुरू किया गया था।

Advertisement
First Published - June 11, 2023 | 4:25 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement