facebookmetapixel
Advertisement
Axis MF ने लॉन्च किया ‘Axis Account Plus’, कंपनियां अब खाली पड़े पैसे पर भी कमा सकेंगी रिटर्नबाहरी खतरों के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत, लेकिन हर जोखिम पर रहेगी पैनी नजर: संजय मल्होत्राRBI FSR 2026: बाहरी झटकों के बावजूद घरेलू फाइनैंशियल सिस्टम मजबूत, AI आधारित साइबर हमले सबसे बड़ा खतराDelhi EV Policy: आपकी पेट्रोल-डीजल, CNG कार नहीं चलेगी? जानिए ऐसे 9 सवालों के जवाबExplainer: जमीन बेचने से हुई कमाई? जानें ‘लैंड सेल’ को लेकर क्या हैं टैक्स के नियम, नहीं तो होगी मुश्किलNoel Tata resign: एक हफ्ते में दूसरा बड़ा कदम, ट्रेंट के बाद वोल्टास को भी अलविदा कहेंगे नोएल टाटाJio IPO के पीछे का सीक्रेट मिशन! मुकेश अंबानी का ‘Project Jupiter’ क्या था?ITR Status Check: ITR फाइल के बाद खुद अपना इनकम टैक्स रिटर्न स्टेटस करें ट्रैक, जानें स्टेप-बाय-स्टेप आसान तरीकाNFO Alert: ICICI PRU MF की 2 नई स्कीम लॉन्च, ₹500 से हाइब्रिड और मल्टी एसेट फंड में निवेश का मौकापश्चिम एशिया संकट की मार! भारत के मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में सुस्ती के संकेत: FICCI सर्वे

SEBI ने अदाणी के भतीजे पर कसा शिकंजा: अंदरूनी जानकारी शेयर करने का आरोप, भेजा नोटिस

Advertisement

रॉयटर्स द्वारा भेजे ई-मेल के जवाब में प्रणव अदाणी ने कहा कि वे आरोपों को स्वीकार या अस्वीकार किए बिना, मामले को समाप्त करने के लिए आरोपों का निपटारा चाह रहे थे।

Last Updated- May 02, 2025 | 11:07 PM IST
SEBI
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

भारत के बाजार नियामक ने अदाणी समूह की कई कंपनियों के निदेशक और अरबपति संस्थापक गौतम अदाणी के भतीजे प्रणव अदाणी पर शेयर भाव पर असर डालने वाली जानकारी साझा करने और भेदिया कारोबार से जुड़े नियमों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। एक सूत्र के अनुसार प्रणव अदाणी को पिछले साल भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने एक नोटिस भेजा था। इसमें आरोप लगाया गया था कि प्रणव अदाणी ने 2021 में सॉफ्टबैंक सम​​र्थित एसबी एनर्जी होल्डिंग्स के अधिग्रहण का सौदा सामने आने से पहले ही अपने रिश्तेदार को उसकी जानकारी दे दी थी। इसकी पहले कोई सूचना नहीं दी गई थी।

रॉयटर्स द्वारा भेजे ई-मेल के जवाब में प्रणव अदाणी ने कहा कि वे आरोपों को स्वीकार या अस्वीकार किए बिना, मामले को समाप्त करने के लिए आरोपों का निपटारा चाह रहे थे और उन्होंने किसी भी प्रतिभूति कानून का उल्लंघन नहीं किया है। 

मामले की सीधी जानकारी रखने वाले सूत्र ने बताया कि निपटान शर्तों पर बातचीत हुई है। लेकिन  उन्होंने मामला गोपनीय होने के कारण अपना नाम बताने से मना कर दिया।  यह जांच अदाणी समूह के लिए एक नई चुनौती है। पिछले साल अमेरिकी अधिकारियों ने गौतम अदाणी और अदाणी ग्रीन के दो अधिकारियों पर भारतीय बिजली आपूर्ति अनुबंध हासिल करने के लिए कथित तौर पर रिश्वत देने और अमेरिकी निवेशकों को गुमराह करने का आरोप लगाया था। समूह ने आरोपों से इनकार किया और उन्हें ‘निराधार’ बताया।

सेबी के दस्तावेज में कहा गया है कि प्रणव अदाणी ने अपने बहनोई कुणाल शाह से ‘एसबी एनर्जी के अधिग्रहण से संबंधित यूपीएसआई (अप्रकाशित मूल्य संवेदनशील जानकारी) साझा की और 2021 में इनसाइडर ट्रेडिंग नियमों से संबंधित मानकों का उल्लंघन किया। सेबी के दस्तावेज में कहा गया है कि जांच में कॉल रिकॉर्ड और ट्रेडिंग पैटर्न की समीक्षा की गई थी।

दस्तावेज में कहा गया कि जानकारी साझा होने के बाद कुणाल शाह और उनके भाई नृपाल शाह ने अदाणी ग्रीन के शेयरों में कारोबार किया और 90 लाख रुपये (108,000 डॉलर) का ‘अवैध लाभ’ कमाया।

शाह बंधुओं ने अपनी कानूनी फर्म की ओर से भेजे गए एक बयान में कहा कि ये सौदे किसी अप्रकाशित मूल्य संवेदनशील सूचना की जानकारी में या किसी दुर्भावनापूर्ण इरादे से नहीं किए गए थे। बयान में कहा गया, ‘संबंधित जानकारी पहले से ही सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध थी।’

Advertisement
First Published - May 2, 2025 | 11:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement