facebookmetapixel
Advertisement
फाइनेंशियल सेक्टर में AI को अपनाने के साथ सुरक्षा भी बढ़ानी होगी, नुकसान का न करें इंतजार: CEA नागेश्वरन‘एक पर हमला, सब पर हमला’: पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्किये ने मक्का समझौते पर किए हस्ताक्षर‘NTA की लापरवाही और सुरक्षा खामियों से लीक हुआ प्रश्नपत्र’, नीट UG 2026 को लेकर CBI ने किया खुलासाविदेशी निवेश को मिलेगा सहारा, नए BIT मॉडल पर जल्द फैसला करेगी सरकार; खाका तैयारअमेरिका में जन्म से नागरिकता पाना होगा मुश्किल, ट्रंप ने जारी किए दो नए आदेशडीपफेक और AI कंटेंट पर सरकार ने बढ़ाई सख्ती, मेटा से मांगी सुधार की रिपोर्टFCRA संशोधन विधेयक पर अगले सप्ताह संसद में घमासान के आसार, सरकार ने आलोचना की खारिजRBI के नए ड्राफ्ट नियमों से NBFC पर बढ़ा दबाव, बजाज फाइनैंस समेत कई कंपनियों के शेयरों में बड़ी गिरावटEditorial: डिजिटल पेमेंट को टिकाऊ बनाना है तो जीरो MDR पर नए सिरे से सोचना जरूरीशेयर बाजार में Authorized Persons के नियम होंगे कड़े, Brokers की Compliance जिम्मेदारी भी बढ़ेगी

OMC के शेयरों में और बढ़त की गुंजाइश

Advertisement

मॉर्गन स्टैनली का मानना है कि तेल विपणन कंपनियों के शेयरों में दोबारा रेटिंग देखने को मिल रही है क्योंकि निवेशक लंबी अवधि में वृद्धि परिदृश्य का फिर से आकलन कर रहे हैं।

Last Updated- February 06, 2024 | 10:29 PM IST
oil prices

पिछले कुछ हफ्तों में तीव्र बढ़ोतरी के बावजूद हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (एचपीसीएल), भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (बीपीसीएल) और इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसीएल) के शेयरों में और इजाफे की गुंजाइश है। 

मॉर्गन स्टैनली की हालिया रिपोर्ट में ये बातें कही गई है। मॉर्गन स्टैनली का मानना है कि तेल विपणन कंपनियों के शेयरों में दोबारा रेटिंग देखने को मिल रही है क्योंकि निवेशक लंबी अवधि में वृद्धि परिदृश्य का फिर से आकलन कर रहे हैं।

मॉर्गन स्टैनली ने कहा कि आईओसीएल की ट्रेडिंग एक साल आगे के 1.2 गुने पी/बीवी मल्टीपल  पर हो रही है, जो मानक विचलन से 19 फीसदी नीचे है। बीपीसीएल की ट्रेडिंग एक साल आगे के 1.5 गुने पी/बीवी मल्टीपल पर हो रही है, जो ऐतिहासिक औसत के करीब है। इसके अलावा एचपीसीएल की ट्रेडिंग एक साल आगे के 1.5 गुने पी/बीवी मल्टीपल पर हो रही है, जो मानक विचलन के करीब है। 

दोबारा रेटिंग की प्रमुख वजहों में से एक यह है कि भारत ईंधन की मांग के मामले में वैश्विक स्तर पर सबसे तेज गति से वृद्धि वाला बाजार है। मध्य अवधि के लिहाज से वैश्विक ईंधन मांग पर स्पष्टता में सुधार हुआ है क्योंकि आईसीई वाहनों की मांग मजबूत बनी हुई है।

Advertisement
First Published - February 6, 2024 | 10:29 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement