facebookmetapixel
Advertisement
Gold Price Today: सोना-चांदी के वायदा भाव में तेज उछाल, MCX पर सोना ₹1.61 लाख और चांदी ₹2.67 लाख के करीबबंगाल चुनाव से पहले राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने दिया इस्तीफा, आरएन रवि को अतिरिक्त प्रभारभारत-फिनलैंड के रिश्ते रणनीतिक साझेदारी की ओर, डिजिटल और स्थिरता पर जोरआरबीआई ने सीएमआई को बैंक वित्त के नियम कड़े किए, लिवरेज और शुल्क आय पर असर संभवईरान अमेरिका युद्ध का पड़ेगा फर्टिलाइजर, रिफाइनरी और केमिकल सेक्टर पर असरः क्रिसिलबीमा क्षेत्र में 100% एफडीआई के बाद पहला सौदा, क्यूबीई खरीदेगा रहेजा क्यूबीई में 51% हिस्सेदारीबेहतर अवसरों के बावजूद भारत में महिलाओं की श्रम बल भागीदारी कमवित्त वर्ष 26 की तीसरी तिमाही में गोल्ड लोन वितरण बढ़कर 8.16 लाख करोड़ रुपये हुआस्टेम में बढ़ती भागीदारी के बावजूद महिला उद्यमियों को कम फंडिंगरीपो दर में कटौती का असर, 9% से कम ब्याज दर वाले कर्ज की हिस्सेदारी 62% से ज्यादा: RBI रिपोर्ट

Rupee vs Dollar: शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 18 पैसे की बढ़त के साथ 82.82 पर आया

Advertisement
Last Updated- January 04, 2023 | 11:14 AM IST
Rupee vs Dollar

कच्चे तेल की कीमतों में नरमी आने से रुपये को बल मिला और यह अपने अब तक के सबसे निचले स्तर से सुधार करते हुए बुधवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर (US Dollar) के मुकाबले 18 पैसे की बढ़त के साथ 82.82 पर आ गया।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी और घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी की वजह से रूपये की बढ़त सीमित रही। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.87 पर खुला, फिर और मजबूती के साथ 82.82 के स्तर पर आ गया जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 18 पैसे की बढ़त दर्शाता है।

रुपया मंगलवार को 22 पैसे की गिरावट के साथ 83 प्रति डॉलर के अपने अबतक के सबसे निचले स्तर पर बंद हुआ था। इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.05 प्रतिशत गिरकर 104.46 पर आ गया।

वैश्विक तेल सूचकांक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.11 फीसदी गिरकर 82.01 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

Advertisement
First Published - January 4, 2023 | 11:13 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement