facebookmetapixel
Advertisement
अमेरिका-ईरान जंग में नया मोड़: 13 दिनों की बमबारी के बाद थमे एयरस्ट्राइक, क्या रुकेगी 5 महीने पुरानी जंग?छात्रों के विरोध के आगे झुकी सरकार! कैसे PM मोदी के 12 साल के कार्यकाल में इस्तीफा देने वाले दूसरे केंद्रीय मंत्री बने प्रधानपश्चिम एशिया संकट व तेल की बढ़ती कीमतों के बीच अगले हफ्ते कैसा रहेगा शेयर बाजार और कमोडिटी मार्केट का हाल?नीट पेपर लीक, परीक्षा रद्द, आंदोलन और अब शिक्षा मंत्री का इस्तीफा…..3 मई से लेकर अब तक क्या-क्या हुआ?शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, खुद अपने पोस्ट में लेटर जारी करके दी जानकारीफ्लैट खरीदने के बाद पुराने मेंटेनेंस बकाया का आ गया बिल? जानिए क्या कहता है कानून और क्या करें नए खरीदार360% का मोटा डिविडेंड! IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी का निवेशकों को तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सक्या ईरान पर सबसे बड़े हमले की तैयारी में अमेरिका? ट्रंप बोले: हम ‘लॉक्ड एंड लोडेड’, पर बातचीत भी जारी‘उदारीकण के बाद अहसास हुआ कि हमें इनोवेशन करना होगा, न कि दिल्ली में इंतजार’, नारायण मूर्ति ने बयां की 1991 से पहले की दुश्वारियां1991 से अब तक का सफर: अविश्वास से निकलकर भरोसे पर आधारित आर्थिक नीति बनाने की जरूरत

Rupee vs Dollar: रुपया सात पैसे की तेजी के साथ 82.80 प्रति डॉलर पर बंद

Advertisement

वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आने से रुपये में मजबूती आई

Last Updated- December 28, 2022 | 6:37 PM IST
INR vs USD
Shutterstock

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी मुद्रा (Dollar) के मुकाबले बुधवार को रुपया (Rupee) सात पैसे की तेजी के साथ 82.80 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आने से रुपये में मजबूती आई। बाजार सूत्रों ने कहा कि विदेशों में डॉलर के मजबूत होने और घरेलू शेयर बाजार में कारोबार के नीरस रुख के कारण रुपये में काफी उतार-चढ़ाव दिखाई दिया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.84 के स्तर पर खुला और कारोबार के अंत में यह सात पैसे की तेजी दर्शाता 82.80 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान रुपये ने 82.80 के उच्चस्तर और 82.93 के निचले स्तर को छुआ। पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 82.87 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

बीएनपी पारिबा बाय शेयरखान में शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा कि मजबूत अमेरिकी डॉलर सूचकांक (Dollar Index) और विदेशी निवेशकों द्वारा निरंतर बिकवाली के कारण बुधवार को अधिकांश समय रुपये पर दबाव दिखा। पिछले नौ में से सात सत्रों में विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) शुद्ध बिकवाल बने रहे। इस दौरान उन्होंने करीब 5,030 करोड़ रुपये की निकासी की।

यह भी पढ़ें: Closing Bell: उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में सेंसेक्स, निफ्टी स्थिर रुख के साथ बंद

इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर की कमजोरी या मजबूती को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.11 फीसदी बढ़कर 104.29 रह गया। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.78 फीसदी घटकर 83.67 डॉलर प्रति बैरल रह गया। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 17.15 अंक घटकर 60,910.28 अंक पर बंद हुआ। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने मंगलवार को 867.65 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

Advertisement
First Published - December 28, 2022 | 6:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement