facebookmetapixel
₹60 हजार से ₹3.20 लाख तक पहुंची चांदी, अब आगे क्या? मोतीलाल ओसवाल की चेतावनीStocks to watch, Jan 23: IndiGo से लेकर JSW Steel और DLF तक, शुक्रवार को इन स्टॉक्स पर रखें फोकसStock Market Today: गिफ्ट निफ्टी से सुस्त संकेत, हफ्ते के आखिरी दिन कैसी रहेगी बाजार की चाल ?₹8,250 लगाइए, ₹19,250 कमाइए? टाटा स्टील पर एनालिस्ट की खास ऑप्शन स्ट्रैटेजीQ3 Results: DLF का मुनाफा 13.6% बढ़ा, जानें Zee और वारी एनर्जीज समेत अन्य कंपनियों का कैसा रहा रिजल्ट कैंसर का इलाज अब होगा सस्ता! Zydus ने भारत में लॉन्च किया दुनिया का पहला निवोलुमैब बायोसिमिलरबालाजी वेफर्स में हिस्से के लिए जनरल अटलांटिक का करार, सौदा की रकम ₹2,050 करोड़ होने का अनुमानफ्लाइट्स कैंसिलेशन मामले में इंडिगो पर ₹22 करोड़ का जुर्माना, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट हटाए गएIndiGo Q3 Results: नई श्रम संहिता और उड़ान रद्द होने का असर: इंडिगो का मुनाफा 78% घटकर 549 करोड़ रुपये सिंडिकेटेड लोन से भारतीय कंपनियों ने 2025 में विदेश से जुटाए रिकॉर्ड 32.5 अरब डॉलर

₹1,876 करोड़ की ब्लॉक डील: मुकेश अंबानी की RIL ने इस मशहूर कंपनी में बेचे अपने 85 लाख शेयर, शेयरों में तेजी

Reliance Block Deal: रिलायंस ने ₹2,207 के भाव पर बेचे 85 लाख शेयर, ICICI प्रूडेंशियल MF बनी खरीदार, हिस्सेदारी बढ़कर हुई 2.12%

Last Updated- June 17, 2025 | 9:50 AM IST
Reliance Industries - RIL

Reliance Block Deal: मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने सोमवार को एशियन पेंट्स के 85 लाख शेयर ओपन मार्केट में बेच दिए। इस सौदे की कुल कीमत करीब ₹1,876 करोड़ रही। कुछ दिन पहले गुरुवार को ही रिलायंस ने एशियन पेंट्स में अपनी 3.64% हिस्सेदारी यानी 3.50 करोड़ शेयर बेच दिए थे। अब उसी के बाद यह नई बिक्री की गई है। डील का असर मंगलवार को देखने को मिला और खबर लिखे जाने तक सुबह 9.19 बजे शेयर ₹1441.30 पर ट्रेड कर रहा था। यह बीते दिन से 0.19% की तेजी है।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के ब्लॉक डील डेटा के मुताबिक, रिलायंस इंडस्ट्रीज की सहयोगी कंपनी ‘सिद्धांत कमर्शियल्स प्रा. लि.’ ने ये 85 लाख शेयर बेचे। ये एशियन पेंट्स में कंपनी की 0.88% हिस्सेदारी के बराबर है। ये शेयर ₹2,207 के औसत भाव पर बेचे गए, जिससे कुल डील ₹1,875.95 करोड़ की बनी।

यह भी पढ़ें…सरकारी खर्च से उड़ने को तैयार ये दो स्टॉक्स! Motilal Oswal ने ₹1,150 से ₹4,060 के दिए टारगेट

Reliance Block Deal: ICICI प्रूडेंशियल MF बना बड़ा खरीदार

इस डील में ICICI प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड ने सभी शेयर खरीदे। ₹2,207 के भाव पर खरीदी गई इस हिस्सेदारी के बाद फंड की एशियन पेंट्स में हिस्सेदारी 1.24% से बढ़कर 2.12% हो गई है।

First Published - June 17, 2025 | 9:09 AM IST

संबंधित पोस्ट