facebookmetapixel
Advertisement
Upcoming NFO: अगले हफ्ते होगी एनएफओ की बारिश, 7 नए फंड लॉन्च को तैयार; चेक करें तारीख और अन्य डिटेल्सUpcoming IPOs This Week: इस हफ्ते 4 नए IPO खुलेंगे, 9 कंपनियों की होगी बंपर लिस्टिंगप्रख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मु ने जताया शोकE20 पेट्रोल पर भड़के लोग, सर्वे में सरकार के फैसले को बताया ‘फ्लॉप’; कहा: माइलेज-मरम्मत के खर्च ने बढ़ाई मुसीबतCopper Demand: भारत में तांबे की मांग तेज, हर 5 साल में 5 लाख टन नई रिफाइंड क्षमता की होगी जरूरतMarket Outlook: इस हफ्ते शेयर बाजार में क्या रहेगा ट्रिगर? TCS रिजल्ट, क्रूड ऑयल और ग्लोबल संकेत अहमMarket Cap: टॉप-10 में से 6 कंपनियों का मार्केट कैप ₹1 लाख करोड़ बढ़ा, एयरटेल-बजाज फाइनेंस ने मारी बाजीइंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक विज्ञापनों से मचा हड़कंप, भारत सरकार ने मेटा को भेजा सख्त नोटिसबड़ा झटका: खरीदार न मिलने से 9 क्रिटिकल मिनरल ब्लॉक्स की नीलामी रद्द, निवेशकों ने नहीं दिखाई रुचिपश्चिम एशिया में सीजफायर के बाद सरकार का बड़ा फैसला: नेचुरल गैस सप्लाई पर पाबंदियां हटीं, वापस लिया इमरजेंसी ऑर्डर

IPO आवेदन बंद होने के दो दिन बाद लिस्ट होने वाली पहली कंपनी होगी RR Kabel

Advertisement

RR Kabel IPO के तहत 180 करोड़ रुपये के नये निर्गम जारी किये गये हैं जबकि प्रवर्तकों ने 1.72 करोड़ इक्विटी शेयर बिक्री पेशकश के अंतर्गत रखा है।

Last Updated- September 19, 2023 | 6:33 PM IST
RR Kabel will be the first company to be listed two days after the closing of IPO applications

बिजली के तार, स्विच, पंखे जैसे उत्पाद बनाने वाली कंपनी आरआर काबेल (RR Kabel) बुधवार को शेयर बाजारों में सूचीबद्ध होगी। इसके साथ यह पहली ऐसी कंपनी होगी, जो आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) के लिये आवेदन अवधि समाप्त होने के दो दिन के भीतर सूचीबद्ध होगी।

रत्नवीर प्रिसिजन इंजीनियरिंग लि. पहली कंपनी थी जो ‘टी प्लस तीन’ यानी निर्गम बंद होने के तीसरे कारोबारी दिवस बाजार में सूचीबद्ध हुई। वहीं आर आर काबेल पहली कंपनी होगी जो ‘टी प्लस दो’ यानी निर्गम बंद होने के दूसरे कामकाजी दिवस बाजार में सूचीबद्ध होगी।

सेबी ने शेयरों की लिस्टिंग में लगने वाले समय को घटाकर आधा किया

उल्लेखनीय है कि बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने अगस्त में शेयर बाजारों में शेयरों की सूचीबद्धता में लगने वाले समय को आधा कर निर्गम बंद होने के बाद तीन दिन (टी प्लस तीन) कर दिया था। जबकि पहले कंपनी आईपीओ बंद होने के बाद छठे दिन (टी प्लस छह) सूचीबद्ध होती थी। नई सूचीबद्धता समयसीमा एक सितंबर या उसके बाद सभी सार्वजनिक निर्गम के लिये स्वैच्छिक है। जबकि एक दिसंबर, 2023 के बाद यह सभी निर्गमों पर लागू होगी।

समय घटाने से निवेशकों को भी होगा लाभ

शेयरों की सूचीबद्धता और कारोबार के लिये समयसीमा घटाये जाने से निर्गम जारी करने वालों के साथ-साथ निवेशकों को भी लाभ होगा। निर्गम जारी करने वालों की जुटाई गई पूंजी तक पहुंच तेज होगी। इससे व्यापार करना और सुगम होगा जबकि निवेशकों को अपने निवेश के लिये शीघ्र कर्ज और नकदी प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

शेयर बाजार बीएसई के परिपत्र के अनुसार, ‘‘शेयर बाजार के कारोबारी सदस्यों को सूचित किया जाता है कि बुधवार, 20 सितंबर से प्रभावी, आर आर काबेल लिमिटेड के इक्विटी शेयरों को ‘बी’ समूह की प्रतिभूतियों के तहत सूचीबद्ध किया जाएगा…।’’ आर आर काबेल के आईपीओ के तहत 180 करोड़ रुपये के नये निर्गम जारी किये गये हैं जबकि प्रवर्तकों ने 1.72 करोड़ इक्विटी शेयर बिक्री पेशकश के अंतर्गत रखा है।

कुल 1,964 करोड़ रुपये के निर्गम को 18.69 गुना अभिदान मिला। निर्गम के लिये कीमत दायरा 983-1,035 करोड़ रुपये प्रति शेयर रखा गया था। निर्गम के लिये आवेदन देने की समय अवधि 13 सितंबर से 15 सितंबर थी।

Advertisement
First Published - September 19, 2023 | 6:33 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement